भारत के हिन्दु औऱ मुसलमान बिलकुल एक जैसे हैं , इनके घर एक जैसे हैं एक जैसे कमरे एक जैसे आंगन , इनका खाना एक जैसा है वही रोटी वही सब्ज़ी वही बिरयानी वही सिवैयां
इनकी शादियों के तरीके एक जैसे हैं...!
वही मेहंदी, वही बरात, वही बिदाई, वही ढोलक वही नाच , इनकी बोली एक जैसी है , इनके काम धंधे एक जैसे हैं , इनके सरनेम एक जैसे हैं
हिन्दू औऱ मुसलमान दोनों अपने नाम के साथ त्यागी, चौहान, मलिक, पटेल, पाटिल, मोदी, शाह, मंसूरी या रंगरेज़ वह अन्य सरनेम लगाते हैं, फर्क क्या है...?
इन दोनों को जन्म से ही माँ बाप की तरफ से ऊपर वाले के बारे में कल्पना अलग अलग पकड़ाई गई है...!
बस इतने से फ़र्क से क्या इनके बीच में इतनी दुश्मनी हो सकती है कि हम एक दुसरे की बर्बादी को अपनी राजनीति का आधार बना लें
हिन्दुओं औऱ मुसलमानों का इतिहास भूगोल एक है...!
इनकी समस्याएं इनकी तकलीफें एक हैं
इन समस्याओं के समाधान भी एक हैं
असल में जो इन दोनों की समस्याओं की वजह से मजे लूट रहे हैं, वो लोग क्यों चाहेंगे कि ये दोनों मिलकर समस्याओं के आधार पर अपनी राजनीति करें...!
इसलिए हिन्दुओं औऱ मुसलमानों के बीच की सैंकड़ों समानताओं को छिपा कर सिर्फ एकमात्र फ़र्क ऊपर वाले की कल्पना को बीच में लाकर उसे झगड़े की नकली वजह बना कर उसे पूरे मुल्क की राजनीति को चलाने का आधार बनाया गया है ,और हम बेवकूफ लोग इन शातिर लोगों की झूठी बातों में फंस जाते हैं और अपनी जिन्दगी की समस्याओं के समाधान से वंचित रहते हैं ,और अपने बच्चों को भी इन समस्याओं को विरासत में दे जाते हैं...!
अगर हम ज़रा सी भी समझ इस्तेमाल करें तो इन नफरत की राजनीति करने वालों से छुटकारा पा सकते हैं, अपने इतिहास को देखो अपने वर्तमान को देखो अपने भविष्य का सोचो फिर फैसला करो , नफरत छोड़ो औऱ ज़िन्दगी के हालात बदलो...!!
"सर्वधर्म समभाव से भारत जुड़ेगा, INDIA जीतेगा" 🇮🇳
@vcadantewada ...✍️
कांग्रेस और INDIA को सत्ता में आने पर एक आयोग बनाने की घोषणा करनी चाहिए.
यह आयोग नफ़रत फैलाने वाले चैनलों/अखबारों, उनके मालिकों, संपादकों और एंकरों के ख़िलाफ़ सुबूत इकठ्ठा करके उन पर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने, अफ़वाह फैलाने, दंगे भड़काने, देश की छवि ख़राब करने आदि से सम्बन्धित धाराओं में मुकदमे दायर करेगा.
इसके लिए विशेष कोर्ट्स और विशेष जांच टीम की स्थापना की जाएगी. मुकदमे फास्ट ट्रैक मोड में चलेंगे. आयोग का फोकस हाई प्रोफ़ाइल एंकरों/अखबारों पर रहेगा.
आप बताइए, कैसा रहेगा?