आप आइए फिर साथ में बेड़ईं खाएंगे...
उदयपुरा विधानसभा के सभी गुमशुदा व्यक्तियों को खोज लिया है। आठवें व अंतिम तीर्थयात्री श्री नारायण सिंह ठाकुर जी आज पानीपत से घर वापस आ रहे हैं। उनके साथ श्री नारायण सिंह जी के बेटे एवं हरियाणा पुलिसकर्मी भी साथ हैं। उनसे वीडियो कॉल पर बात की। साथ ही हरियाणा पुलिस का भी आभार व्यक्त किया।
‘सेवा संकल्प यात्रा’ के उज्जैन पहुँचने पर आज आयोजित कार्यक्रम को माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने मंत्रालय से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जी उपस्थित रहीं।
#SevaYatra#SevaSankalpAbhiyan
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, भाजपा मप्र के पूर्व अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री @vdsharmabjp जी भाईसाहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम जी आपको आरोग्यमय और सुदीर्घायु जीवन प्रदान करें यही मंगलकामना है।
स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
सत्य और अहिंसा के माध्यम से विश्व को शांति और करुणा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणीय है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान 'भारत रत्न' श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन।
‘जय जवान-जय किसान' के उद्घोषक शास्त्री जी का अद्वितीय व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणीय है।
"रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन द्वारा वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना करना हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती के दिन आया यह बयान बताता है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन चुका है।
युद्ध, तनाव व अस्थिरता के इस दौर में मोदी जी ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि समाधान युद्धभूमि पर नहीं, संवाद और कूटनीति से निकलता है। वैश्विक संघर्ष हों या कोई आपदा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर बार मदद के लिए सबसे पहले सामने आया है और इसीलिए 'वसुधैव कुटुंबकम्' की हमारी परंपरा को वैश्विक मंच पर आज एक नई पहचान मिली है।
यही कारण है कि आज विश्व के किसी भी संकट पर भारत का मंतव्य मायने रखता है और मोदी जी की बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।"
-माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी
संगठन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आज भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकजनों से भेंट की।
इस अवसर पर प्राप्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संज्ञान लिया।
@BJP4MP
आज जनपद पंचायत फंदा भोपाल के ग्राम पंचायत अरवलिया में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की #मन_की_बात का 'सेवा संकल्प यात्रा' के युवा साथियों के साथ सामूहिक श्रवण किया। राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को समर्पित प्रधानमंत्री जी की #MannKiBaat प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरक होती है।
इस अवसर पर #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक जा रही #SevaYatra के यात्रियों से अनुभव सुनकर उनसे संवाद किया।
इस दौरान बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री जी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी, भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री तीरथ सिंह मीणा जी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा पदाधिकारी सहित नागरिकजन उपस्थित रहे।
वाराणसी से वडनगर जा रही 'सेवा संकल्प यात्रा' आज ग्राम पंचायत अरवलिया, जनपद पंचायत फंदा पहुंची थी। इस यात्रा में सम्मिलित सतना के युवा साथी श्री प्रभांशु द्विवेदी का आज जन्मदिन था, जिसे हम सभी लोगों ने मनाया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
#SevaYatra#SevaSankalpAbhiyan