Asim Arun Humanity in Meerut: मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर पलटे ऑटो को देखकर प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने अपना काफिला रोक दिया। मंत्री खुद गाड़ी से उतरे, ऑटो को सीधा कराया और स्टार्ट करवाकर चालक को रवाना किया।
#AsimArun#MeerutNews#Humanity#UPNews#ViralVideo#BreakingNews #NewsWatchIndia @asim_arun
ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर।
बिजनौर।
मोदी सरकर के 12 साल बेमिसल का बेहतरीन समय होने पर सदर विधायिका सूची मौसम चौधरी के कैम्प कार्यालय पर विकास रथ यात्रा को भाजपा नेताओं ने हरि झंडी दिखाकर र वाना किया।
इस विकास रथ के माध्यम से बिजनौर विधान सभा क्षेत्र मे कराये गए 9 सालो के विकास कार्यों को जनता के सामने लाया गया है।
विकास रथ पर लगी एल ई डी के द्वारा भाजपा सरकार के विकास कार्यों की सच्ची तस्वीर दिखाई जाएगी।इस विकास रथ यात्रा को सदर विधायिका सूचि मौसम चौधरी,भाजपा नेता मौसम चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान,सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@mlasuchibjp@BJP4UP@BJP4India
शाहजहाँपुर।
जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फर्जी ब्रिगेडियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
सैन्य क्षेत्र में घूमते मिला था युवक
शहीद संग्रहालय के पास वर्दी और स्टार देखकर हुआ पुलिस को शक, सेना की पूछताछ में खुली पोल, इंटेलिजेंस एजेंसियां भी हुईं सक्रिय बरेली से टीमें रवाना I
शाहजहाँपुर। में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले ने प्रशासन और सैन्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर स्वयं को ब्रिगेडियर बताने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा, निवासी दुर्गा इंक्लेव, हथौड़ा बुजुर्ग के रूप में की गई है।
@saharanpurpol@adgpi
लखनऊ में आयोजित CJP के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस प्रदर्शन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक के मामलों और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाना था। प्रदर्शन में Abhijeet Dipke भी शामिल हुए और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
#UPPaperLeak #AbhijeetDipke #LucknowProtest #CJPProtest #StudentMovement #UPJobs #ExamScam #YogiAdityanath #NewsWatchIndia
इंसाफ की आस में DM कार्यालय पहुंचा फरियादी, शिकायत लेकर आया और परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा
परिजनों का आरोप- ग्राम प्रधान से परेशान था पीड़��त, थाना और SDM स्तर पर भी नहीं हुई सुनवाई,
सवाल यह है कि आखिर आम आदमी जाए तो जाए कहाँ, जब फरियाद सुनाने के लिए भी दर-दर भटकना पड़े ?
डीएम कार्यालय में बिगड़ी हालत से मचा हड़कंप, डॉक्टरों ने चेकअप कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा,
क्या गरीब की आवाज़ प्रशासन तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ रही है? या फिर जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों से मुंह मोड़ रहे हैं?
@CMOfficeUP
@Dm_Aligarh
@UPGovt
सहारनपुर। देवबंद।
वर्ष 2017 में चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवबंद स्थित न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान अदालत परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा क�� व्यापक इंतजाम किए गए।
दिल्ली से भारी पुलिस ��ुरक्षा में लाए गए नीरज बवाना को सुबह करीब 11 बजे एडीजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां धारा 313 सीआरपीसी के तहत उसके बयान दर्ज किए गए। करीब 20 मिनट तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद उसे पुनः कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना कर दिया गया।
@saharanpurpol
@DelhiPolice
जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने जयपुर में आयोजित "प्रेरणा 2026" कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाल�� 40 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मान दिया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर समाज में विशेष पहचान बनाई है तथा देश का नाम रोशन किया है।
@RamdasAthawale
ब्रेकिंग /हमीरपुर
हमीरपुर : पट्टे की जमीन के विवाद में चली गोली,
चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली,
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल,
घायल को सीएचसी सरीला में कराया गया भर्ती,
315 बोर के तमंचे से फायर करने का आरोप,
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार,
30 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष,
गांव में कई बार हो चुकी थी पंचायत,
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,
मामला जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव का।
@hamirpurpolice@Uppolice
'जब भगवान राम का मंदिर नहीं बचा तो...', चढ़ावे की चोरी पर सपा का योगी सरकार पर हमला I I
गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बीजेपी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राम मंदिर में कथित चोरी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ��ब भगवान राम का मंदिर सुरक्षित नहीं है तो देश में बड़े घोटालों का अंदाजा लगाया जा सकता है I I
#SamajwadiParty #SP #ShyamLalPal #YogiGovernment #UPPolitics #RamMandir
'बालासोर' कहलाएगा 'बालेश्वर'... ओडिशा के 64 शहरों-जगहों के अंग्रेजी नामों की स्पेलिंग में होगा बदलाव II
ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की कैबिनेट ने दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, भाषाई विरासत को बचाने के लिए 64 जगहों के अंग्रेजी नाम बदले जाएंगे. दूसरा, बंद पड़ी मिलों को दोबारा शुरू करने और कपड़ा उद्योग के लिए ₹361 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है II
#Odisha #Cabinet #MohanCharanMajhi
मथुरा..
मथुरा पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना जैत की छटीकरा चौकी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर स्था��ीय विक्रेताओं से अवैध वसूली, अवैध पार्किंग संचालित कराने और बाहरी लोगों के माध्यम से पैसे उगाही कराने के गंभीर आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@dgpup
@Uppolice
@mathurapolice