अब आधार तकरीबन हर सेवा के लिए जरूरी दस्तावेज बन गया है, इससे यह चिंता भी बढ़ी है कि इसका दुरुपयोग न हो। तो, आईये जाने कैसे अपने आधार को इंटरनेट या एसएमएस के जरिये लॉक कर सुरक्षित कर सकते हैं। @UIDAI
मौजूदा व्यवस्था में जीएसटी रिफंड के लिए करदाताओं को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे निर्यातकों के समक्ष नकदी की समस्या खड़ी हो जाती है। व्यापारिक व्यस्था को सरल करने की दिशा में एकल रिफंड (एकल प्राधिकरण) प्रणाली बेशक मील का पत्थर साबित होगी। @FinMinIndia@arunjaitley
#लोहरदगा जिले के सेन्हा अंचल में उपमुखिया के निर्वाचन में अनियमितता के आरोप में तत्कालीन अंचल अधिकारी लीली एलोना लकड़ा के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े मामले में सीएम के प्रधान सचिव ने आदेश दिया कि इस मामले में प्रपत्र ‘क’ के अनुसार कार्रवाई की जाये। @dasraghubar @cmojhr @DC_LOHARDAGA
रामगढ़ में एक किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य अभियुक्त रामाशीष दुबे की गिरफ्तारी एक साल बाद भी नहीं किये जाने पर भी @cmojhr के प्रधान सचिव ने गहरी नाराजगी जाहिर की। आरोपी को गिरफ्तार कर अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर जनसंवाद के पोर्टल पर अपलोड करने का दिया निर्देश।
देवघर के नोनियाताड़ गांव से तालझारी के बीच पुल निर्माण का काम 2013 में शुरू हुआ था, लेकिन इसका काम आज तक पूरा नहीं होने पर श्री वर्णवाल ने कांट्रैक्टर को ब्लैकलिस्ट करने एवं विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया। @cmojhr @dasraghubar@DCDeoghar
#साहिबगंज के बिरजू लाल ने प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत इलाहाबाद बैंक की लखीपुर शाखा में बीमा कराया था। अक्टूबर’15 में उनकी मृत्यु के बाद उनके परिजन को अब तक बीमा राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश। @cmojhr @dasraghubar
#गुमला के मुरकुंडा गांव के किसानों की फसल वर्ष 2016-17 में नष्ट होने एवं फसल बीमा होने के बावजूद उन्हें क्षतिपूर्ति का भुगतान अब तक नहीं किए जाने पर @cmojhr के प्रधान सचिव ने क्लेम का भुगतान ब्याज के साथ जल्द से जल्द कराने व बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।