यूसुफ पठान भाई क्रिकेट के मैदान में तो चौके-छक्के ठोकते ही थे, अब राजनीति की पिच पर भी फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे हैं। 😄🏏
TMC के बागी सांसदों ने कुछ दिन पहले NCPI का दामन पकड़ लिया था। अंदरखाने खबर ये थी कि ज्यादातर का मन BJP में जाने का था, लेकिन अभिषेक बनर्जी की ��ाचिका ने पूरा खेल ही थोड़ा उलझा दिया।
अब NCPI ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम उतार दी है और यूसुफ पठान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है।
बताया जा रहा है कि यूसुफ पठान समेत दो सांसदों ने BJP में जाने से इनकार कर दिया, इसलिए दोनों NCPI में ही टिके हुए हैं।
उधर सायोनी घोष वाला बागी कुनबा BJP में जाने की तैयारी में बताया जा रहा है।
अब राजनीति की इस पिच पर अगली गेंद कौन फेंकेगा और पठान भाई किस तरफ चौका मारेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। 😄🏏