दिल्ली जंतर-मंतर पर देश के सवर्ण समाज द्वारा चल रहे आंदोलन पर नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद का बड़ा बयान 🚨👇🏻
"अगर उन्हें लगता है कोई पार्टी उनकी नहीं सुन रही तो उनको अपना दल बनाना चाहिए और अपने प्रतिनिधित्व लोकसभा व राज्यसभा में भेजकर कानून बनाने के बारे में सोचना चाहिए"
चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि- आरक्षण के खिलाफ यह पूरा आंदोलन खुद सरकार करवा रही है। ये लोग जाति जनगणना व आर्थिक आंकड़ों से डरे हुए हैं। 85% बहुजन समाज इनको बख्शेगा नहीं...!!
मैं प्रतीक्षाओं का आदी रहा
घंटों प्रतीक्षा की बसों की
अपने घर तक पहुँचने के लिए
दिन भर खड़ा रहा दोस्तों की प्रतीक्षा में
मिलने की आस लिए
एक चुस्की के लिए खड़ा रहा
चाय की टपरियों पर
प्रेम के लिए बिछाए रहा पलकें
बरसों तक
ये प्रतिक्षाएँ ही रहीं
जिन्होंने मुझे सब करना सिखाया
मेरी सभी प्रतीक्षाओं ने
मुझे दुनिया के सबसे सुंदर उपहार दिए हैं
तुम उनमें से एक हो
~अंकुश कुमार 🌸💚