अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के 9 मंत्री डेरा डाल के गली गली वोट मांगते हैं। मुख्यमंत्री 9 बार जाकर प्रचार करते हैं।शायद ही किसी विधानसभा चुनाव में हुआ हो उसके बावजूद एक भाजपाई अकेले 6 वोट डालता है। यह तो नौबत हो गई है बीजेपी की।
#चुनाव_आयोग#मिल्कीपुर_विधानसभा
किसी भी देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक होता है। भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था की बदहाली के ऊपर झूठे आँकड़ों की कितनी भी मोटी परत बिछा दे लेकिन दुनिया के सामने सच खुल ही जाता है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः08.10.2024
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बीएचयू प्रशासन द्वारा आईआईटी बीएचयू गैंगरेप के खिलाफ आंदोलन करने वाले स्टूडेंट्स का निलंबन किए जाने के विरोध में न्याय मार्च एवं सभा में शामिल हुआ। यह बीएचयू के मुख्य द्वार पर हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में चंदौली से सांसद श्री वीरेंद्र सिंह, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, विधायक प्रभुनारायण सिंह, ज़िला अध्यक्ष श्री सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान, नगर अध्यक्ष श्री दिलीप डे, प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती रिबू श्रीवास्तव, महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री नेहा यादव, उत्तरी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा षुक्ला शामिल हुई।
जाँच में पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिनांक 26 सितम्बर को विश्वविद्यालय के तेरह स्टूडेंट्स को 1 महीने से लेकर 15 दिनों के लिए निलंबित किया है। निलंबन के साथ उन्हें हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधा से भी वंचित किया गया है। साथ ही इन स्टूडेंट्स को ’अशिष्ट, आदतन अपराधी (हैबिचुअल ऑफेंडर) यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रति निम्न स्तर का सम्मान रखने वाले, विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले’ कहा गया है। वास्तव यह वे स्टूडेंट्स है जो आईआईटी बीएचयू में गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
गौरतलब है कि 1 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा के साथ बीजेपी आईटी सेल के 3 पदाधिकारियों ने गैंगरेप किया था। परन्तु 8 महीने के अंदर ही 2 अपराधियों को जमानत मिल गई थी। एक तरफ उन्हे जमानत दी गई और वहीं दूसरी तरफ बीएचयू प्रशासन ने भाजपा के प्रति निश्ठा दिखाते हुए अप्रैल 2024 में आंदोलनकारियों पर ही अनुशासनात्मक समिति बैठा दी जिसमें आंदोलनकारियों पर हमला करने वाले दल एबीवीपी के सदस्य मौजूद थें। इस समिति ने सितंबर 2024 में कुल 13 लोगों को निलंबित कर दिया।
सांसद श्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, समाजवादी पार्टी पूरी तरह से निलंबित छात्रों के साथ खड़ी है, हम विश्वविद्यालय के भीतर छात्रों के नैतिक बल को कमजोर नहीं होने देंगे, मैं भले ही सदन से निलंबित जो जाऊं लेकिन इस मुद्दे को सदन में उठाऊंगा, बीएचयू प्रशासन को यह तुगलकी फरमान वापस लेना ही पड़ेगा। बीएचयू के इतिहास में यह पहली बार है कि कुलपति के पूरे कार्यकाल के दौरान कार्यकारिणी परिषद का गठन नहीं हो पाया है, हम इस तानाशाह के गुरुर को जरूर तोड़ेंगे, भाजपा अपने बलात्कारी पदाधिकारियों को बचाने की कितनी भी कोशिश कर ले इस बार वह सफल नहीं हो पाएगी।
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया बहुत ही खराब है। लगातार उसके विधायक और पदाधिकारी बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और ये सरकार उन्हें बचाने में लगी हुई है। बीएचयू में बलात्कार पीड़िता के लिए न्याय मांग रहे छात्रों का निलंबन भाजपा के चाल चरित्र को उजागर कर रहा है, हम इन छात्रों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं।
विधायक श्री प्रभुनारायण यादव ने कहा कि, बलात्कार के आरोपी भाजपा पदाधिकारियों के खुलेआम घूमने से समाज में असहजता और खतरे के भावना फैली हुई है, और बजाय उनको वापस जेल भेजने के, प्रशासन न्याय मांगने वाले छात्रों को निलंबित करने का शर्मनाक फैसला ले रहा है, हम इस फैसले का पुरजोर विरोध करते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि समाज में गलत को गलत कहने की रवायत बनी।
सभा के दौरान साछास की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा सुश्री नेहा यादव ने कहा कि, बनारस देश के प्रधानमंत्री का सांसदीय क्षेत्र है ये बड़े शर्म की बात है कि गैंगरेप के आरोपी प्रधानमंत्री जी के करीबी रहे हैं। और भाजपा आईटी सेल के सदस्य भी हैं। कार्रवाई होनी चाहिए बलात्कारियों पर लेकिन सत्ता संरक्षित वीसी ने सरकार के इशारे पर बीएचयू में रेप पीड़िता के लिए न्याय मांग रहे छात्रों का निलंबन करना बहुत ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की सरकार अपने बलात्कारी पदाधिकारियों को बचाने में लगी हुई है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्टूडेंट्स के साथ खड़ी है। सड़क से सदन तक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने स्टूडेंट्स के भविष्य को बचाने की लड़ाई लड़ने का विष्वास और भरोसा दिया है और आवाज़ उठाने को संकल्पित हैं। सभा के बाद छात्रों ने लंका गेट से रविदास गेट होते हुए वापस लंका तक न्याय मार्च निकाला। इस दौरान समाजवादी पार्टी बनारस के सभी वरिष्ठ नेता एवं समस्त फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में IIT बीएचयू की छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले भाजपा IT सेल के सदस्य जेल से बाहर और छात्रा के न्याय की लड़ाई लड़ने वाले छात्र~ छात्राओं को विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा निष्कासित करना भाजपा सरकार के इशारे को साफ़ दर्शाता है। स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना और बलात्कारियों को संरक्षण देना भाजपा की महिला विरोधी नियत को उजागर करता है।
आज अपनी संस्था बीएचयू पहुँचकर आंदोलन कर रहे साथियों को समर्थन दिया और कुलपति द्वारा मनमाने तानाशाही आदेश को वापस लेने की माँग उठाई! पूरी समाजवादी पार्टी छात्र छात्राओं के साथ सड़क से सदन तक साथ खड़ी है! संघ और भाजपा के ग़ुलाम कुलपति को निष्कासन वापस लेना होगा!
इंक़लाब ज़िंदाबाद
छात्र एकता ज़िंदाबाद!
#BHU
ये संघर्ष न्याय की है।
आईआईटी बीएचयू के रेपिस्टों को सजा मिले!
सजा दिलवाने के लिए जो छात्र संघर्ष कर रहें हैं, जिन्हें विश्विद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है,उनका निलंबन वापस हो!
और बेशर्म वाइस चांसलर बिना देरी इस्तीफा दे!
@upaisa_official@AISA_tweets#BHU
BHU में छात्र ,छात्राओं के निलंबन को तत्काल वापस ले विश्वविद्यालय प्रशासन ,गुनहगारों को बेल और गुनाह के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वाले छात्र,छात्रों का निलंबन स्वीकार्य नहीं है
एक तरफ योगी जी खुद बलात्कारियों को संरक्षण देते हैं दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं को झूठा फंसवाते हैं
सत्ता और पुलिस की मदद से ये योगी जी के कारनामे अब जनता जान चुकी है
#नहीं_चाहिए_भाजपा
BHU में गैंगरेप के आरोपी जेल से बाहर हैं और पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने वाले विद्यार्थी सस्पेंड कर दिए गए।
देश भर के कैम्पसों के भीतर RSS और BJP का क़ब्ज़ा हो चुका है। कैंपस के भीतर शाखाएँ लग रही हैं, मगर छात्रसंघ पर पाबंदी है।
कैम्पस के भीतर हिंसा करने वाले दक्षिणपंथी ख़ेमे के लोगों पर कोई कार्रवाही नहीं की जाती है। उन्हें बचाया जाता है।
फ़ीस बढ़ोत्तरी से लेकर सामाजिक सरोकारों के लिए लिखने, पढ़ने, बोलने वाले छात्र निशाने पर हैं। जेल-मुक़दमें झेल रहे हैं।
समाज सो रहा है या किसी सामप्रदायिक़ एजेंडे में मदहोश है। उसे अपने अकादमिक परिसरों की चिंता ही नहीं।
आज क़लम और किताब की चिंता नहीं किए, तो कल चिंता करने लायक़ भी नहीं बचेंगे। इसलिए बोल रहा हैं। सब कुछ लुटाकर भी।
बोलने की सजा पाने के बाद भी बोल रहा हूँ, क्योंकि ये बोलना ज़रूरी है। आने वाले कल के लिए, आने वाली नस्लों के लिए।
सुनिए और जागिए, जगाइए! इससे पहले कि जागने लायक़ ही न बचें।
#SaveEducation
BHU गैंगरेप मामले में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है.
इस गैंगरेप के खिलाफ जो स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे थे, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.
यही होना चाहिए, गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. देशद्रोही कहीं के.
नोट- इस गैंगरेप के आरोपी BJP IT सेल वाले हैं
#बुलडोजर #बुलेट_ट्रेन
#SaveConstituion
बहन बेटियों के न्याय की आवाज़ उठाने वाले छात्रों को निलंबित करवा रही सरकार !
वाराणसी में IIT-BHU गैंगरेप का विरोध करने वाले 13 छात्रों का निलंबन, निंदनीय।
भाजपा सरकार के इशारे पर यूनिवर्सिटी की तानशाही बेहद शर्मनाक।
न्याय की आवाज उठाने वाले सभी छात्रों का निलंबन हो रद्द।
बीएचयू मे बेटी के साथ हुए घोर अन्याय व्यभिचार के खिलाफ जिन छात्र छात्राओं ने लड़ाई लड़ी उनका विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निलंबन करना घोर अन्याय है ,और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी उन सपनों को धक्का है जिन सपनों के आधार पर उन्होंने बीएचयू जैसा महान संस्थान बनाया था ।
क्या अब बलात्कार जैसे जघन्य अपराध का विरोध करना भी अपराध है ?
क्या किसी शैक्षणिक संस्थान में किसी साथ छेड़खानी और गैंगरेप जैसे कुकृत्यों के खिलाफ बोलने पर बीजेपी रोक लगायेगी ?
क्या यही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ?
@PMOIndia
आज अगर इस लोकतंत्र में पिछड़ों दलितों को शासन का मौका नहीं मिलता तो @GaganPratapMath इतना सफल अध्यापक नहीं होता। और अगर SC ST OBC इसके वीडियो देखना बंद कर दें तो इसका धंधा चौपट हो जाएगा।
#गगन_प्रताप_माफ़ी_मांगो