2018 का वो दौर... 💙
जब Twitter सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि दोस्तों का परिवार हुआ करता था।
जब भी मेरे 1000 फॉलोअर्स बढ़ते थे, दोस्त खुद मैसेज करके बधाई देते थे। उन्हें मेरी छोटी-छोटी खुशियों की भी परवाह होती थी।
वक्त बदला, बहुत कुछ बदल गया...
मेरे कई अकाउंट सस्पेंड हुए। मेरा सबसे बड़ा 80,000 फॉलोअर्स वाला अकाउंट भी चला गया। फिर भी मैंने हार नहीं मानी और दोबारा मेहनत शुरू की।
आज आखिरकार इस अकाउंट ने 10K फॉलोअर्स पूरे कर लिए। ❤️
पहले दोस्त बिना बताए मुझे फॉलोअर्स बढ़ने की बधाई दे देते थे लेकिन आजकल कोई दोस्त नहीं है शायद फॉलोअर्स बढ़ गए हैं...
पर वो अपने लोग कहीं पीछे छूट गए हैं।
उन पुराने दोस्तों की आज बहुत याद आ रही है। 🤍😔😔
हमारा गाँव बल्लियाँ, थाना - भमोरा मे लाइट की बहुत ज्यादा समस्या है कटौती बहुत हो रही है एक घंटे सही से लाइट नहीं आ रही है, लापरवाही की सीमा पार हो रही है बिजली विभाग के अधिकारी कोई समाधान नहीं करते जिससे की 18 घंटे लाइट अच्छे से मिल सके ग्राम वासी बहुत ज्यादा परेशान है, इस प्रकरण को लेकर ग्राम वासियो मे बहुत आक्रोश है, मान्य ऊर्जा मंत्री जी से इस विषय को सज्ञान लेकर शीघ्र समाधान करने की कृपा करे, बढ़ती गर्मी ग्राम वासियो को कुछ राहत मिले...
धन्यवाद...
@aksharmaBharat@myogiadityanath@BJP4UP@UPPCLLKO@dmbareilly@UPPCLLKO@MVVNLHQ@CMOfficeUP
अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा
मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा,,
तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगा
मगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा,,
तुम्हारे साथ ये मौसम फ़रिश्तों जैसा है
तुम्हारे बाद ये मौसम मुझको बहुत सताएगा..!!
बशीर बद्र साब🙏
16 में लगता था दुनिया जीत लेंगे एक दिन,
26 में लग रहा यहाँ तक आना ही एक जीत है!!
इन 10 वर्षो की यात्रा मे ज़िद, सहनशीलता में बदल गई है और जुनून, कहीं सुकून की चाह में!!
बड़े होते-होते हमने यह समझ लिया कि स्वीकार करना ही जीवन में आगे बढ़ने और टिके रहने का सबसे बड़ा तरीका है..!!