आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हमारे समर्पित जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद किया।
एक जीवंत और सशक्त संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और जनता के साथ उनका गहरा जुड़ाव ही संगठन की मजबूती की सबसे ठोस नींव है।
इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क को प्रभावी बनाने, वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा हुई। उनके सुझाव, अनुभव और विचार संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के हमारे प्रयासों का निरंतर मार्गदर्शन करेंगे।
हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा हमारे आदरणीय नेतृत्व - कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री @RahulGandhi जी, श्रीमती @priyankagandhi जी एवं श्री @kcvenugopalmp जी - के विज़न और संदेश को हरियाणा के हर गाँव, हर घर और हर बूथ तक पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
साथ मिलकर हम कर सकते हैं...
साथ मिलकर हम जीतेंगे!
@INCHaryana
#Haryana #Congress
---------------
Had an extensive interaction at the Haryana Pradesh Congress Committee headquarters, in Chandigarh today, with our dedicated District, Block and Booth-level functionaries and grassroots cadre from across Haryana.
A vibrant organisation is built on the strength of its grassroots workers. Their commitment, experience and close connect with the people are the foundation of a strong organisation.
We held meaningful discussions on further strengthening our organisation, public outreach, political challenges and the roadmap ahead. Their insights and suggestions will continue to guide our efforts to build a stronger and more responsive organisation.
Together, we will further strengthen our organisation and ensure that the Congress Party's ideology, policies and the vision & message of our respected leadership - Congress President Shri @kharge ji, Smt. Sonia Gandhi ji, Shri @RahulGandhi Ji, Smt. @priyankagandhi ji and Shri @kcvenugopalmp ji - reach every village, every household and every booth across Haryana.
Together we can..
Together we will - win!
@INCHaryana
#Haryana #Congress
भारत-चीन की सीमा पर जो हुआ है, वो सेना का हर जवान जानता है।
लेकिन भाजपा सरकार ये सच्चाई देश की जनता से छिपाना चाहती है। : लोकसभा में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी