राष्ट्रीय प्रेस दिवस हमें इस बात का स्मरण कराता है कि आज़ादी के बाद लोकतंत्र को मजबूत करने में स्वतंत्र प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
हम ग़रीब मुल्क थे, पर प्रेस की गरिमा बहुत समृद्ध थी।
आज समय बदल चुका है और लोकतंत्र के साथ-साथ पत्रकारों के लिए भी राह कठिन हो गई है।
चुनौतियाँ हैं, किंतु विपरीत परिस्थितियों में तथ्य, सच्चाई और जनहित जैसे बुनियादी मूल्य आज भी कलम की मर्यादा की रक्षा कर रहे हैं।
प्रेस की स्वतंत्रता का यह दौर केवल संकट का नहीं, बल्कि अपनी साख और निष्पक्षता को बचाने के लिए गहरे आत्ममंथन का अवसर है।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#NationalPressDay
मोदी सरकार की हर योजना की तरह #अग्निपथ_योजना भी असफल सिद्ध हुई है।
अग्निपथ योजना से जुड़े हालिया बदलाव, विशेषकर अग्निवीरों के कार्यकाल में विस्तार, इस बात का प्रमाण हैं कि यह योजना जल्दबाज़ी में लाई गई एक अधूरी और अदूरदर्शी नीति थी, जिसे राजनीतिक ढाल के पीछे छिपाया जा रहा है।
राष्ट्र की सुरक्षा और नीतिगत मामलों में अंतिम उत्तरदायित्व सरकार का होना चाहिए, न कि सेना का।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रतिबद्धता स्पष्ट है कि शासन में आने पर इस अस्थायी भर्ती व्यवस्था को समाप्त कर सभी अग्निवीरों को नियमित सैनिक नियमावली के तहत स्थायी किया जाएगा, ताकि हमारे जवानों का भविष्य और देश की रक्षा दोनों सुरक्षित रहें।
🇮🇳 जय हिंद🇮🇳
@RahulGandhi@INCIndia@INCUttarPradesh@aradhanam7000
सत्ता में रहकर भी "लोकतंत्र बचाने" का ढोंग करने वाले और विदेशी शक्तियों की मदद से वोट चोरी कर कुर्सी पर बैठे लोग ज़्यादा दिन राज नहीं कर पाएंगे।
@RahulGandhi जी ने मोदी को खुली चुनौती दी थी कि अगर हिम्मत है तो देशद्रोह, आर्थिक भ्रष्टाचार, अदाणी और वोट चोरी पर देश के सामने उनसे सीधी और तार्किक बहस करें। संघियों को भी साथ बिताएं।
24 घंटे बीत जाने के बाद भी 'रणछोड़' मोदी मौन हैं। आखिर जो प्रधानमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का सामना न कर सका, उसमें राहुल जी के सीधे सवालों से आँख मिलाने का साहस कहां से आएगा।
जब सम्राट चौधरी जैसे दिग्गज मोदी टीम में हों, तब मोदी जी की "बौद्धिक क्षमता" पर तो दूरदर्शी भी दूरबीन लगाकर सवाल नहीं ढूँढ सकते!
'मेरे खून का हर एक कतरा इस देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा’
अदम्य साहस, लोहे जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा की अनूठी मिसाल - भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी...
देशहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय गौरव भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन है।
छापेमारी को भी जय-जयकार में बदल दिया गया है।
पिछले 9 सालों से योगी हुकूमत इस मुग़ालते में रही कि मिलावटी मावे पर बाबा का बुलडोजर उसके तमाम ऊलजलूल दावों के ज़रिए मिठास घोल रहा है।
जनता भी भोली है कि अख़बार की सुर्खी से पहले तक 'असली खोये' की मिठाई खा रही थी।
खुलकर मिठाई खाइए......बीमार होने पर अस्पताल की लाइन में खड़े होने का 'नैतिक अधिकार' बचा हुआ है।
गणेश शंकर विद्यार्थी जी का संपूर्ण जीवन कलम की पवित्रता, निर्भीक पत्रकारिता और सर्वधर्म समभाव का जीवंत दस्तावेज है।
उनका त्याग और बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
महान् बलिदानी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर उनकी चिरस्थायी स्मृति को शत् शत् नमन है।
@INCIndia@INCUttarPradesh
रत्नाकर का कठोर तप और उनका
महर्षि वाल्मीकि के रूप में अवतरण।
तमसा तट पर शोक से उपजे प्रथम श्लोक से महानतम महाकाव्य 'श्रीरामायण' का जन्म, 'आदिकवि' का स्थान।
माता सीता को आश्रय और लव-कुश को शस्त्र, शास्त्र तथा पिता श्रीराम के नैतिक मूल्यों का ज्ञान।
सत्य, करुणा और समरसता पर आधारित उनका दर्शन वाल्मीकि समाज ही नहीं, संपूर्ण भारतीय संस्कृति का नैतिक स्तंभ है।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय मूल्यों के संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्मृति समारोह का आयोजन।
सुनने और देखने वालों को हम 2009 में ले जाते है...। जब उस वक़्त फिल्मी कलाकार अपनी भावना को समाज के सामने बेलाग प्रकट करते थे।
आवाम को जागृत करते हुए वोट के माध्यम से Regime Change (सत्ता में बदलाव) के सिद्धांत को भारत की आत्मा बताते थे। प्रतिष्ठित आवाज़ माने जाते थे।
2014 से हमारे सार्वजनिक संवाद में घोर परिवर्तन हुआ है। वह कौन से सत्ताधारी हैं, जिनके डर से यह प्रतिष्ठित लोग अपनी कलाकारी भूल चुके हैं!!!
क्या उन्हीं तथाकथित लब्धप्रतिष्ठित स्वरों को हम फिर से सुन सकते है?
अभी नहीं...किंतु निकट भविष्य में ज़रूर होगा, यह निश्चित है।
@INCIndia@INCUttarPradesh@aradhanam7000
फूफा कल रोये थे....।
अपनी 25 वर्षीय असफलताओं के लिए कांग्रेस को कोस रहे हैं।
फर्ज़ी विश्वगुरु का यह रुदन अंकिता भंडारी
के बलात्कार के आरोपी को सीबीआई की जांच जारी होने के बावजूद राज्यपाल बनाए जाने के बीच अभिनीत किया गया है।
कमाल का संघी गुरु है!
@INCIndia@INCUttarPradesh
#ChaloDilli का आह्वान, #INDIA का सुप्रीम कोर्ट की ओर प्रस्थान, और @ECISVEEP के विरुद्ध अभियान.....।
इस सबके बीच भाजपा ने एक प्रायोजित प्रदर्शन भी रखा। भाजपा के प्रदर्शन में आई महिला "प्रदर्शनकारियों" ने मोदी का इस्तीफा मांग लिया!
बचे-खुचे ज्ञानेश और मोदी के समर्थकों का क्या करें?
वोट चोर के खिलाफ लोगों का गुस्सा स्पष्ट दिखायी दे रहा है कि भारत की जनता अपने वोट के सांविधानिक अधिकार के प्रति कितनी संवेदनशील है।
@INCIndia@INCUttarPradesh@aradhanam7000
ज्ञानेश जी के बाद सूर्यकांत जी....हम आपके प्रति कृतज्ञ हैं कि आपने देश के 65 प्रतिशत जनमानस का प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्ष और श्री राहुल गांधी के आग्रह को गंभीरता से "नहीं" लिया!
आपको इतनी भी समझ नहीं है कि जनादेश की चोरी भारत की गरीब जनता और युवाओं के अस्तित्व का विषय है।
यदि निर्वाचन प्रणाली की सत्यता की निष्पक्षता की जांच की नैतिक जिम्मेदारी लेते और जनभावनाओं के अनुकूल निर्णय लेते, तो आज वर्तमान सत्ता की नींव इस प्रकार नहीं डगमगा रही होती।
अब परिवर्तन कुछ ही दिनों की बात है। जनआंदोलन आरंभ हो चुका है।
#रामलीला_मैदान
#Jantarmanatar
नौजवानों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है।
मामला सीधा और साफ है कि देश की मलाई चंद चुनिंदा पूंजीपतियों की तिजोरियों में चम्मच भर-भरकर उड़ाई जा रही है, और आम नौजवान के हिस्से में सिर्फ बेरोजगारी के पकौड़े और वादों की ठंडी चाय आई है।
अब वह रस्म हमेशा के लिए बंद होने की कगार पर है।
हमारे विश्वगुरु और उनके चाणक्य इस भ्रम में थे कि वे सिंहासन पर अमर होने आए हैं?
सरकार लाख जतन कर ले, नौजवानों की आवाज़ को अब किसी कीमत पर नहीं दबाया जा सकेगा, क्योंकि इस बार वे हर कीमत चुकाने को तैयार हैंऔर मोदी शाह और ज्ञानेश के पास अब छिपाने के लिए कोई नया वस्त्र बचा नहीं है।
कल उत्तर प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @aradhanam7000 आराधना मिश्रा मोना जी के नेतृत्व में उठी विरोध की आवाज़, आज कांग्रेस दिल्ली की सड़कों पर गरजेगी।
श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में समूचा INDIA गठबंधन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक ऐतिहासिक मार्च करने जा रहा है।
हमारा वोट... हमारी बराबरी का अधिकार है।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह लड़ाई अब हर गली, हर सड़क पर लड़ी जाएगी। वोट चोरी करने वाले अपराधियों को सत्ता से बाहर होना ही होगा ✊🇮🇳
@INCIndia@INCUttarPradesh
उत्तर प्रदेश के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में एक ही दवा की अलग-अलग MRP तथा खरीद व बिक्री के मूल्यों में भारी अंतर!!!
यानी एक ही ब्रांड, पर दाम अलग-अलग। मरीजों से वसूली का खेल? @myogiadityanath जी से मांग है कि इस गोरखधंधे की जानकारी लें। सच्चाई सामने लाएँ, और बताएं कि कौन-कौन से महानुभाव इसके "वास्तविक लाभार्थी" हुए हैं?
पत्र भेजा है।
अजीब बात है....दावा किया जाता है कि बिजली के दामों में कोई वृद्धि नहीं होगी। लेकिन अचानक बिना किसी उपभोक्ता को सूचित किए, उसके मीटर भार में वृद्धि कर दी जाती है।
अर्थात जिन उपभोक्ताओं के मीटर भार 2 किलोवाट थे, उन्हें 3 किलोवाट कर दिया। इसी प्रकार लगभग सभी उपभोक्ताओं के मीटर भर में स्वतः वृद्धि कर दी गई।
अब उनसे अतिरिक्त भार के दामों के अलावा अतिरिक्त सिक्योरिटी राशि वसूलने का खेल शुरू हो गया है।
राज्य के ऊर्जा मंत्री मोदी सरकार की सिफारिश पर यहां टिके हुए हैं।
@myogiadityanath जी, उनका भला नहीं कर पा रहे, पर पीड़ित विद्युत उपभोक्ताओं का भला तो कर दें। गलत परंपरा को रोकें। बिना सहमति के भार बढ़ाकर की जा रही वसूली को तुरंत रोकें।
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को @UPPCLLKO की इस एकतरफा कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए याचिका लगाई है।
भाजपाई शासक और उनके मीडिया ट्रोल्स राहुल गांधी के संबंध में तंज कसते थे कि वह सीरियस राजनेता नहीं हैं। विदेशों में छुट्टियां मनाते रहते हैं।
संघी मुफ़्त की सलाह देते थे कि कांग्रेस अपना नेता बदले।
राहुल गांधी नेहरू-इंदिरा के वंशज हैं....यह तो पहले से ही पता था। उनमें गांधी जैसी दृढ़ता और सत्याग्रह की क्षमता का पता भाजपा को अब जाकर पता चला है।
आज अपने बयान पर पछतावा करने के अलावा मोदी एंड कंपनी के लिए कुछ नहीं बचा है।
मोदी की नोटबंदी से शुरू हुआ सिलसिला, कोविड में सरकारी लाचारी से होता हुआ भारत में युवाओं की बेरोज़गारी, आम जनता का मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त होना, व राजनीतिक तानाशाही से होता हुआ राष्ट्रद्रोह किए जाने सच्चाई तक पहुंच चुका है।
राहुल गांधी के आंदोलन ने आकाशवाणी कर दी है, मोदी एंड कम्पनी वोट चोरी की साज़िश में जेल ज़रूर जाएगी।
आखिरकार लखनऊ सांसद @rajnathsingh जी की नींद टूटी! फैजुल्लागंज के जलमग्न इलाकों में मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी 'स्मार्ट सिटी' का हवाई और ज़मीनी दौरा किया, जहाँ इस बार बेबस जनता खुद सामने आ गई।
पानी तो उतर जाएगा, पर असली परीक्षा अब है।
बीमारियाँ, डूबे आशियाने और गरीबों का चूल्हा!
@myogiadityanath जी, राहत आयुक्त, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से तुरंत ठोस कदम उठाने की विनम्र माँग की है।
बाकी, लखनऊ मेयर को भी चिट्ठी भिजवा दी है... ताकि 'सनद रहे और वक्त ज़रूरत काम आए'!
@aradhanam7000@INCIndia@INCUttarPradesh