#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में कानून-व्य��स्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल अपराध, मिशन शक्ति फेज-6.0, आगामी चुनावों की सुरक्षा तैयारियों, आगामी त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाओं, सोशल मीडिया मॉनीटरिंग, ऑपरेशन कन्विक्शन तथा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गहन समीक्षा की गयी। अपर पु��िस महानिदेशक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप सक्रिय, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही व गंभीर अपराधों में सशक्त पैरवी कर अधिकाधिक अभियुक्तों को सजा दिलाने के निर्देश दिए गए । संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। महिला अपराधों में ���्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही, पीड़िताओं को प्रभावी सहायता तथा महिला सुरक्षा अभियानों की निरंतर समीक्षा व जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा प्रभावी मॉनीटरिंग करने के साथ आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्ट���गत विशेष सतर्कता बरतते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करनें के निर्देश भी दिए गए। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही एवं जन-जागरूकता, लंबित विवेचनाओं के वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/अफवाहजनक सूचनाओं का तत्काल खंडन एवं तथ्यात्मक जानकारी के प्रभावी प्रसार पर विशेष बल दिया गया। समीक्षा गोष्ठी में श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
.@dgpup महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के क्रियान्वयन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों तथा उनके प्रभावी एवं बेहतर संचा��न से संबंधित विषयों के व्यवहारिक एवं तथ्यपरक विश्लेषण हेतु प्रदेश के समस्त 08 जोनल अपर पुलिस महानिदेशकों की अध्यक्षता में 08 समितियों का गठन करते हुए कानपुर जोन को मिशन शक्ति केन्द्रों के संबंध में प्रशिक्षण की समग्र आवश्यकता, प्रशिक्षण के प्रकार एवं विषय-वस्तु, प्रशिक्षण की अवधि एवं आवृत्ति (Frequency), प्रशिक्षण के माध्यम तथा प्रशिक्षण सामग्री के विकास/तैयारी से संबंधित कार्य आवंटित किया गया। मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता, विषय-वस्तु एवं कार्यप्रणाली का विश्लेषण करते हुए 11 नवीन एवं उपयोगी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (Framework/Curriculum) को तैयार कराये जाने में उल्लेखनीय योगदान हेतु #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय में कार्यरत श्रीमती रत्ना पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक/स्टॉफ ऑफीसर व जया परिहार विशेष कार्याधिकारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनको हार्दिक शुभकामनांए एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करनें में उल्लेखनीय योगदान देने पर जोनल कार्यालय में कार्यरत् श्रीमती रत्ना पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक/स्टॉफ ऑफीसर व जया परिहार, विशेष कार्याधिकारी को #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया सम्मानित।
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर, कानपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देने हेतु प्र���रित किया गया।
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित ‘पुलिस जिम’ का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। तत्पश्चात थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत शीतला देवी मंदिर एवं क्रिश्चियन इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा प्रबन्धों, पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी सम्पादित करने तथा आमजन की सुरक्षा एवं शान्ति-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त अवसर पर श्रीमती आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत श्री मंगला माता मंदिर, गुड़गांव तथा विजयदशमी (दशहरा) पर्व के दृष्टिगत थाना कमालगंज क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड की सुरक्षा-व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धार्मिक स्थलों एवं रामलीला आयोजन स्थल पर सुरक्षा प���रबन्धों, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबन्धन, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए निरन्तर निगरानी रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण मुस्तैदी, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे पर्व के दौरान शान्ति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे तथा श्रद्धालुओं एवं ��मजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद की सुरक्षा-व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में मीडिया को विस्तृत बाइट दी गई। इस दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस व्यवस्था को ��र अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी साझा की गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर श��स्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रीमती रत्ना पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक/स्टॉफ ऑफिसर, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने आच���ण एवं कार्यप्रणाली में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, पुलिस सेवा के मूल दायित्वों के अनुरूप जनसेवा, निष्पक्षता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था एवं जनव��श्वास को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।
मिशन शक्ति 6.0 — महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प!
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2020 से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर संचालित मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के शुभारंभ के अवसर पर दिनांक 11-10-2026 को मेरठ जोन के विभिन्न जनपदों में मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता रैलियाँ निकाली गईं।
इन रैलियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
#MissionShakti6 #MissionShakti #UPPolice
अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से पीड़ित से ठगी किए गए ₹1,00,000/- @sultanpurpolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
आज #Digrknr यमुना प्रसाद द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में आये पीड़ितों/फरियादियों की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया व न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
@Uppolice@adgzonekanpur
Safety and confidence, every step of the way.
As per the directions of the Hon’ble CM UP , senior officers are leading district police forces during Mission Shakti-6.
In Baghpat, ADG Meerut Zone Sri Bhanu Bhaskar, SP Baghpat Sri Purnendu Singh and other senior officers foot patrolled the crowded areas with the police force to strengthen the sense of safety and confidence among women and girls.
#MissionShakti6 #UPPolice #WomenSafety #महिला_सशक्तिकरण