मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अर्धरात्रि में मथुरा के कारागार में जब नंदलाला का प्राकट्य हुआ, तब असत्य और अन्याय के अंधकार के बीच सत्य और धर्म का प्रकाश प्रस्फुटित हुआ।
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें लोककल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा भी देता है। अन्याय का प्रतिकार, धर्म की रक्षा, निर्बल का संरक्षण और लोकमंगल उनके जीवन-दर्शन के प्रमुख आधार रहे। आज इसी भाव के साथ हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है।
आइए, इस जन्माष्टमी पर अपनी विरासत के संरक्षण, सामाजिक समरसता और विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें तथा श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को अपने जीवन में उतारें।
धर्म कोई मज़हब नहीं है, बल्कि वह नियम है जिससे यह ब्रह्मांड चलता है।
दुनिया को एक रूप में देखना ही हमारा नज़रिया है, चाहे हालात कैसे भी हों।
: न्यूयॉर्क में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी
मुझे यह कहने में रंच मात्र भी संकोच नहीं है, लखनऊ में जो कुछ भी हो पाया है, लखनऊ का जितनी तेजी के साथ विकास हुआ है, उसमें सबसे बड़ा सहयोग यदि किसी का प्राप्त हुआ है, तो हमारे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी का सहयोग प्राप्त हुआ है: माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी
अरे रुकिए,
ये जंतर-मंतर नहीं, झारखंड का दृश्य है।
झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पर मजाल है किसी विपक्ष के नेता का ध्यान झारखंड के छात्रों पर जाए!
सनातन आस्था के महापर्व श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है। इस पुण्य यात्रा पर जाने वाले समस्त शिवभक्तों को हृदय से बधाई।
बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हों, सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
जय बाबा अमरनाथ।
सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी चेतना की सशक्त स्वर-धार माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
साधन सीमित थे, परिस्थितियां कठिन थीं, फिर भी उनके धैर्य, दृढ़ता और मौन तप ने एक ऐसे परिवर्तन की नींव रखी, जिसने समाज को नई दिशा दी।
शिक्षित, समरस और जागरूक समाज के निर्माण में उनके योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
युवा ऊर्जा के प्रतीक, @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपके कुशल नेतृत्व में संगठन एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र प्रथम' का भाव और सुदृढ़ हुआ है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।
आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया।
विपक्ष द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को पारित न होने देना 'भारत माता' के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने अपनी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।
देश की नारी शक्ति सब देख और समझ रही है। वह इस छल एवं अन्याय को याद रखेगी तथा समय आने पर इसका उत्तर भी देगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए NDA गठबंधन के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
इस मासूम के चेहरे को देखिए, आप अपने आंशू नहीं रोक पाएंगे 😭
टीचर- बेटा आज ड्रेस का पेंट क्यो नहीं पहन कर आए?
बच्चा- पेंट फट गई सर
टीचर- दूसरा क्यो नहीं लिया
बच्चा- जब दादा की पेंशन आ जाएगी तब लेंगे
टीचर- पापा क्या करते हैं तुम्हारे
बच्चा- मर गए ( एक्सीडेंट से)
टीचर- और मम्मी
बच्चा- वो भी मर गईं 😭😭
टीचर ने बच्चे को गले लगाया और अगले दिन नए कपड़े लाकर दिए 😭😭
पूज्य बापू और अमर संघर्ष के सभी सत्याग्रहियों को कोटिशः नमन।
वर्ष 1930 में आज ही के दिन 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में साबरमती आश्रम से आरंभ हुआ दांडी नमक सत्याग्रह भारतीय स्वाधीनता संग्राम की उस ज्योति का प्रज्ज्वलन था, जिसने जन-जन में आत्मबल और स्वराज का नया मंत्र भर दिया।
बर्बर और अलोकतांत्रिक ब्रिटिश शासन की जड़ें हिलाने वाले इस अभूतपूर्व 'दांडी मार्च' ने यह सिद्ध किया कि सत्य, साहस और सामूहिक संकल्प से साम्राज्य भी डगमगा जाते हैं।
भारत माता की जय!
देखता है विश्व, विस्मय से,उत्तर प्रदेश की ओर देखो,
पूछता है उत्स गौरव के चतुर्दिक फैलने का।
अर्थव्यवस्था,संस्कृति केउत्कर्ष काअनुपम समय यह,
हर कदम अब बढ़ चले हैं , धन्य योगी,धन्य योगी ।🙏
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से अब तक हुईं भर्तियों में न केवल आरक्षण प्रावधानों का पालन हुआ, बल्कि कई में तो सामान्य वर्ग से ज्यादा चयन ओबीसी अभ्यर्थियों का हुआ है।
#NayeBharatKaNayaUP
माँ भारती के मान-स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाली महान वीरांगना, रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
यह राष्ट्र स्वदेश एवं स्वधर्म के लिए आपके अतुल्य बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।