विषयः- दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के दिनांक 24.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "कानपुर देहात में 3 साल से नहीं बनी पानी टंकी, मैथा ब्लॉक के मारग मैथा गांव में काम बंद, आधा कस्बा पानी को तरसा" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र 'दैनिक भास्कर' के दिनांक 24.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित समाचार शीर्षक "कानपुर देहात में 3 साल से नहीं बनी पानी टंकी, मैथा ब्लॉक के मारग मैथा गांव में काम बंद, आधा कस्बा पानी को तरसा" के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात के विकासखण्ड मैथा अन्तर्गत ग्राम मारग पूर्व निर्मिते मैथा पेयजल योजना से आच्छादित है। उक्त पेयजल योजना की अभिकल्पन आयु पूर्ण हो चुकी है तथा योजनान्तर्गत निर्मित अवर जलाशय क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्तमान में ग्राम मारग में नलकूप के माध्यम से डायरेक्ट पम्पिंग द्वारा आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मैथा पेयजल योजना का पुनर्गठन करते हुए इसे 05 जोन में विभाजित किया गया है। मैथा पुनर्गठन पेयजल योजना का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था मेसर्स अम्बा कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा कराया जा रहा है। उक्त योजना जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्मिलित नहीं है अपितु पुर्नगठन पेयजल योजना है। ग्राम मारग मैंथा पुनर्गठन पेयजल योजना के जोन संख्या-01 में सम्मिलित है। योजनान्तर्गत प्रस्तावित कुल 05 नग अवर जलाशयों के सापेक्ष 04 नग अवर जलाशय, 06 नग पम्प हाउस के सापेक्ष 04 नग पम्प हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रस्तावित 97.75 कि०मी० पाइपलाइन के सापेक्ष 61. 50 कि०मी० पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है।
उक्त पेयजल योजना हेतु विगत लगभग 02 वर्षों से धनावंटन प्राप्त न होने के कारण निर्माण कार्य अवरुद्ध रहे। वर्तमान में कार्यदायी संस्था द्वारा योजना के अवशेष निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ कर दिए गए हैं। योजना के समस्त अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर दिनांक 31.12.2026 तक पूर्ण कराते हुए योजनान्तर्गत आच्छादित समस्त ग्रामों में नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @DainikBhaskar
विषयः- दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 22.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "पाइप लाइन को खोदी सड़क, बनी मुसीबत" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 22.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "पाइप लाइन को खोदी सड़क, बनी मुसीबत" के सम्बन्ध के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड अमरौधा के ग्राम नगसिया में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था मैं० वी. एस. ए. एस. सी. एल प्रा०लि० के द्वारा नगसिया पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत रू0 273.88 लाख है। उक्त योजना में 02 नग राजस्व ग्राम क्रमशः नगसिया एंव रसूलपुर भलार सम्मिलित है, योजनान्तर्गत प्रस्तावित 01 नग अवर जलाशय कार्य 80 प्रतिशत 01 नग पम्प हाउस निर्माण का कार्य पूर्ण पूर्ण, बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण, 594 नग हाउस कनेक्शन के सापेक्ष 400 नग पूर्ण है एंव 10.031 कि०मी० पाइप लाइन के सापेक्ष 09.223 कि०मी० पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है। सोलर पैनल के अधिष्ठापन का कार्य शेष है। वर्तमान मे योजना निर्माणाधीन है। अनुबन्धानुसार कार्य प्रारम्भ करने कि तिथि 07.11. 2022 कार्य पूर्ण करने की प्रथम निर्धारित तिथि 06.11.2023 थी।
उक्त के कम मे पेयजल योजना के अन्तर्गत पाइप लाइन डालने के उपरान्त खोदी गयी सड़क / खण्डजें की अस्थाई रूप से मरम्मत कराकर ग्रामवासियों के आवागमन हेतु बना दी गयी है। आन्तरिक गृह संयोजन एवं हाइड्रो टेस्टिंग के उपरान्त स्थायी रूप से सड़क मरम्मत चरणबद्ध रूप से किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त पेयजल योजना पर विगत 02 वर्ष से धनावंटन न होने के कारण योजना के कार्य अवरुद्ध थे, वर्तमान में धनांवटन होने के फलस्वरूप कार्यदायी संस्था द्वारा योजना के अवशेष कार्यो को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत CIRP के अनुसार NJJM द्वारा योजना को पूर्ण कराये जाने की तिथि दिसम्बर 2027 निर्धारित है। अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में पूर्ण कराकर योजना से आच्छादित ग्रामों से सम्बन्धित ग्रामवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित । @htTweets
विषयः- दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के दिनांक 15.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "जगजीवनपुर गांव में एक साल से सुखे नल, 500 लोग प्यासे" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के दिनांक 15.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "जगजीवनपुर गांव में एक साल से सुखे नल, 500 लोग प्यासे" विषयक खबर के सन्दर्भमें अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड अकबरपुर के ग्राम जगजीवनपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था मैं० जी.वी.पी.आर. प्रा०लि० के द्वारा रहनियापुर पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अनुबन्धानुसार कार्य प्रारम्भ करने कि तिथि 17.02.2023 कार्य पूर्ण करने कि प्रथम निर्धारित तिथि 16.02.2024 थी। जिसकी अनुमानित लागत रू0 334.00 लाख है। उक्त योजना में 02 नग राजस्व ग्राम कमशः जगजीवनपुर एंव रहनियापुर सम्मिलित है, योजनान्तर्गत प्रस्तावित 01 नग अवर जलाशय कार्य पूर्ण, 01 नग पम्प हाउस निर्माण का कार्य पूर्ण, बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण, 442 नग हाउस कनेक्शन के सापेक्ष 442 नग पूर्ण है एंव 09.78 कि०मी० पाइप लाइन के सापेक्ष 09.50 कि०मी० पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है। सोलर पैनल के अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण है। वर्तमान मे योजना ट्रायल एण्ड रन में है।
वर्तमान मे ग्राम जगजीवनपुर मे पाइप लाइन चोक हो जाने के कारण जलापूर्ति बाधित है जिसकी मरम्मत हेतु कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
उक्त पेयजल योजना पर विग्त 02 वर्ष से धनावंटन न होने के कारण योजना के कार्य अवरूद्ध थे, वर्तमान में धनांवटन होने के फलस्वरूप कार्यदायी संस्था द्वारा योजना के अवशेष कार्यो को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत CIRP के अनुसार NJJM द्वारा योजना को पूर्ण कराये जाने कि तिथि मार्च 2027 निर्धारित है। अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में पूर्ण कराकर योजना से आच्छादित ग्रामों से सम्बन्धित ग्रामवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @AmarUjalaNews@upswsm
विषयः- दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के दिनांक 12.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "पानी की टंकी में चोरी करने घुसे 5 चोर, कानपुर देहात में एक पकड़ाया, 4 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे, बाइक बरामद" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के दिनांक 12.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "पानी की टंकी में चोरी करने घुसे 5 चोर, कानपुर देहात में एक पकड़ाया, 4 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे, बाइक बरामद" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम पंचायत लौवा, विकास खण्ड संदलपुर, जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजना का कार्यदायी संस्था मेसर्स वी०एस०ए० एस०सी०एल० लि० द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत ₹292.18 लाख है। उक्त योजना में 02 राजस्व ग्राम लौवा एवं जौरा सम्मिलित हैं। योजनान्तर्गत प्रस्तावित नलकूप, बाउण्ड्रीवाल, सोलर पैनल, पम्प हाउस, अवर जलाशय, वितरण प्रणाली एवं पेयजल हाउस कनेक्शन आदि कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं। उक्त योजना के परिसर में रात्रि के समय कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रवेश कर इन्वर्टर, बैटरी, केबल एवं अन्य उपकरणों को खोलकर चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा तत्परता से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। घटना के दौरान चोरी किए जा रहे इन्वर्टर, बैटरी एवं अन्य सामान को पुलिस द्वारा मौके से बरामद कर जब्त कर लिया गया है, जो वर्तमान में पुलिस के कब्जे में है। प्रकरण में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए बरामद सामान को नियमानुसार प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। सामान प्राप्त होते ही इन्वर्टर, बैटरी एवं संबंधित उपकरणों को पुनः अधिष्ठापित कराकर पेयजल योजना की जलापूर्ति शीघ्र सुचारु कराई जाएगी। सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @DainikBhaskar@upswsm@DMKanpurDehat
विषयः-ई समाचार पत्र दैनिक भास्कर के दिनांक 10.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित ‘‘गौर गांव में पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ाः ग्रामीण पानी को तरस रहे, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल‘‘ के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक ई समाचार पत्र दैनिक भास्कर के दिनांक 10.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित ‘‘गौर गांव में पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ाः ग्रामीण पानी को तरस रहे, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल‘‘ विषयक खबर के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात के विकासखण्ड अमरौधा के ग्राम गौर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था मैं0 वी0एस0ए0-एस0सी0एल0 कम्पनी लि0 के द्वारा गौर पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत रू0 257.55 लाख है। उक्त योजना में 01 नग मजरा गौर सम्मिलित है, योजनान्तर्गत प्रस्तावित 01 नग अवर जलाशय कार्य पूर्ण, 01 नग पम्प हाउस निर्माण का कार्य पूर्ण, बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण, 539 नग हाउस कनेक्शन के सापेक्ष 360 नग पूर्ण है एंव 4.37 कि0मी0 पाइप लाइन के सापेक्ष 4.46 कि0मी0 पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है। वर्तमान मे सोलर पैनल के अधिष्ठापन का कार्य शेष है। जिस कारण योजना से जलापूर्ति संचालित नहीं की जा रही है।
उक्त पेयजल योजना पर विग्त 02 वर्ष से धनावंटन न होने के कारण योजना के कार्य अवरूद्व थे, वर्तमान में धनांवटन होने के फलस्वरूप कार्यदायी संस्था द्वारा योजना के अवशेष कार्यो को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत ब्प्त्च् के अनुसार छश्रश्रड द्वारा योजना को पूर्ण कराये जाने कि तिथि मार्च 2027 निर्धारित है। अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में पूर्ण कराकर योजना से आच्छादित ग्रामों से सम्बन्धित ग्रामवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @DainikBhaskar
विषयः-दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के दिनांक 11.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित ‘‘पाइपलाइन में लीकेज से घरों में पहुंच रहा दूषित पानी‘‘ के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के दिनांक 11.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित ‘‘पाइपलाइन में लीकेज से घरों में पहुंच रहा दूषित पानी‘‘ विषयक खबर के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम बरौर जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड मलासा के अन्तर्गत पूर्व निर्मित बरौर पेयजल से आच्छादित है। संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 के अन्तर्गत उक्त पेयजल योजना का संचालन एवं अनुरक्षण कार्यदायी संस्था मैं0 एवरेस्ट इन्फ्रा-एन0आर0 (जेवी) लि0 के द्वारा किया जा रहा है। पेयजल योजना मे 03 नग मजरे क्रमशः बरौर, मदनपुर एवं मड़ैया सम्मिलित हैं। वर्तमान मे योजना आंशिक क्रियाशील है। योजना को पूर्ण क्रियाशील करने हेतु कार्य प्रगति पर है।
दैनिक समाचार पत्र मे वर्णित स्थल पर लीकेज की मरम्मत का कार्य प्रगतिशील है। 02 दिवसों मे लीकेज मरम्मत का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @JagranNews
विषयः- दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित खबर" संदलपुर में 03 करोड़ की टंकी बनी शोपीस : 450 कनेक्शन के बावजूद घरों तक नहीं पहुंचा पानी बोर्ड से मिटाई गई काम खत्म होने की तारीख" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित खबर" संदलपुर में 03 करोड़ की टंकी बनी शोपीस: 450 कनेक्शन के बावजूद घरों तक नहीं पहुंचा पानी बोर्ड से मिटाई गई काम खत्म होने की तारीख" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम पंचायत लौवा में निर्माणाधीन पेजयल योजना विकास खण्ड सन्दलपुर जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत कार्यदायी संस्था मेसर्स वी०एस०ए०-एस०सी०एल० लि० के द्वारा जिसकी अनुमानित लागत रू0 292.18 लाख है। उक्त योजना में 02 नग राजस्व ग्राम लौवा एवं जौरा सम्मिलित है। योजनान्तर्गत प्रस्तावित नलकूप, बाउण्ड्रीवाल, सोलर पैनल, पम्प हाउस, अवर जलाशय, वितरण प्रणाली एवं पेयजल हाउस कनेक्शन इत्यादि कार्य पूर्ण कराये जा चुके है। वर्तमान में सोलर पैनल की वी०एफ०डी० खराब हो गयी है तथा कुछ स्थानों पर इण्टर कनेक्शन का कार्य शेष है, सम्बन्धित कार्यदायी फर्म को उक्त कमियों का निराकरण एवं अवशेष कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है, जिनको पूर्ण कराकर ग्रामवासियों को नियमित शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।
साथ ही यह भी अवगत कराना है कि योजना के साइनेज बोर्ड पर अंकित पूर्णता की पूर्व निर्धारित तिथि जल जीवन मिशन 2.0 के अनुसार पुनरीक्षित करते हुये माह-मार्च 2027 निर्धारित की गयी है। ऐसी स्थिति में साइनेज बोर्ड पर पूर्व निर्धारित पूर्णता तिथि का अंकित रहना उचित एवं प्रासंगिक नहीं था, अतः उक्त पुरानी तिथि को बोर्ड से मिटा दिया गया है। सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @DainikBhaskar
विषयः- ई समाचार पत्र न्यूज किलिक के दिनांक 06.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "फर्जी और गलत तरीके से हो रहे है बोरवेल अधिकारी मौन, और अपने को ही मालामाल किए जा रहे है । सरकारी टैक्स की चोरी करवाते अधिकारी, अधिकारी बेलगाम" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक ई समाचार पत्र न्यूज किलिक के दिनांक 06.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "फर्जी और गलत तरीके से हो रहे है बोरवेल अधिकारी मौन, और अपने को ही मालामाल किए जा रहे है । सरकारी टैक्स की चोरी करवाते अधिकारी, अधिकारी बेलगाम" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि प्रार्थी श्री रमेश सिंह पुत्र श्री भारत निवासी ग्राम लौवा का पुरवा विकासखण्ड संदलपुर द्वारा लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से सिंचाई कार्यों हेतु नलकूप बोरिगं के कार्य मे विभागीय मानकों के अनदेखी के सम्बंध में शिकायत की गई है।
उक्त प्रकरण लघु सिंचाई विभाग से सम्बन्धित है जिस पर अपेक्षित कार्यवाही सम्बन्धित विभाग द्वारा की जानी है।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @NewsClick916212
विषयः- दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 07.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 07.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात के विकासखण्ड मैथा का ग्राम गारब मैथा पेजयल योजना से आच्छादित है। उक्त योजना अपना अभिकल्पन काल पुर्ण कर चुकी है जिसका अवर जलाशय क्षतिग्रस्त हो चुका है जिस कारण वर्तमान में ग्राम गारब में नलकूप के माध्यम से Direct Pumping के द्वारा आंशिक रूप से जलापूर्ति की जा रही है। साथ ही अवगत कराना है कि मैथा पेजयल योजना का पुर्नगठन करते हुये इसे 05 जोन में विभाजित कर मैथा पुर्नगठन पेजयल योजना के निर्माण का कार्य मेसर्स अम्बा कान्स्ट्रक्शन कम्पनी के द्वारा कराया जा रहा है। उक्त योजना के जोन संख्या-01 में ग्राम गारब सम्मिलित है। योजनान्तर्गत प्रस्तावित 05 नग अवर जलाशय के सापेक्ष 04 नग, 06 नग पम्प हाउस के सापेक्ष 04 नग पूर्ण एंव 97.75 कि०मी० पाइप लाइन के सापेक्ष 61.50 कि०मी० पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है।
उक्त पेयजल योजना पर विग्त 02 वर्ष से धनावंटन न होने के कारण योजना के कार्य अवरूद्ध थे, वर्तमान में कार्यदायी संस्था द्वारा योजना के अवशेष कार्यो को पुनः प्रारम्भकर दिया गया है। अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराकर योजना से आच्छादित ग्रामों से सम्बन्धित ग्रामवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @Live_Hindustan
विषयः- दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 06.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "घरों मे पहुंच रहा गन्दा पानी, ग्रामीण परेशान" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 06.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "घरों में पहुंच रहा गन्दा पानी, ग्रामीण परेशान" विषयक खबर के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात के विकासखण्ड मैंथा के ग्राम मदारपुर गैजुउद्दीन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत मेसर्स जी.वी.पी.आर. प्रा०लि० पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। योजनान्तर्गत प्रत्येक घर में मानक के अनुसार उचित गहराई पर पाइप लाइन बिछाकर क्रियाशील पेयजल गृह संयोजन उनके घरों के अन्दर उपलब्ध कराया गया है। उक्त कार्य के दौरान कई स्थानों पर उचित केसिंग पाइप के माध्यम से नाली क्रॉस किये जाने का कार्य भी किया गया है।
अतः समाचार में उल्लिखित तथ्यों का परीक्षण हेतु स्थलीय निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि एक स्थान पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या थी जिसको वर्तमान समय मे मरम्मत कराकर सुचारू रूप से सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत निहित प्राविधानों के अनुरूप जल परीक्षण किया जा रहा है। वर्तमान मे पेयजल योजना से क्लोरीन उपचार के उपरान्त जलापूर्ति की जा रही है। ग्राम में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्राम मे चयनित जल सखियों द्वारा एफ.टी. के. के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित । @Live_Hindustan
जनपदीय प्रयोगशाला की भूमिका कानपुर देहात के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए रीढ़ की हड्डी जैसी है। जब हमारे गाँवों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों से पानी के नमूने यहाँ आते हैं, तो हमारी टीम सिर्फ केमिकल टेस्ट नहीं करती, बल्कि वह हमारे बच्चों और परिवारों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करती है।
इस प्रयोगशाला में पानी की जाँच करते समय हम मुख्य रूप से कुछ बेहद महत्वपूर्ण मानकों को देखते हैं:
विषयः- दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के दिनांक 01.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित “जल जीवन मिशन के तहत खोदकर छोड़ीः किशौरा-जलिहापुर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्डे, मरम्मत न होने से आवागमन बाधित" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के दिनांक 01.09.2026 के संस्करण में प्रकाशित "जल जीवन मिशन के तहत खोदकर छोड़ीः किशौरा-जलिहापुर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्डे, मरम्मत न होने से आवागमन बाधित" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि अवगत कराना है कि किशौरा-जलिहापुर मार्ग पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग 01 माह पूर्व कराया गया है। पाइप लाइन बिछाने के उपरान्त कतिपय स्थानों पर पाइप लाइन की ज्वाइंटिंग तथा स्लूश वाल्व चेम्बर का निर्माण कार्य अवशेष है। उक्त अवशेष कार्य विगत कई दिनों से लगातार वर्षा होने के कारण अपेक्षित रूप से संपादित नहीं हो सका है। पाइप लाइन बिछाने हेतु जिन स्थानों पर सड़क की खुदाई की गई थी, वहां पाइप लाइन की हाइड्रो टेस्टिंग एवं अन्य अवशेष कार्य पूर्ण होने के उपरान्त सड़क का स्थायी पुनर्स्थापन किया जाना है।
अतः हाइड्रो टेस्टिंग से पूर्व वाहनों के सुगम आवागमन हेतु खुदाई वाले स्थानों को कार्यदायी संस्था द्वारा अस्थायी रूप से मोटरेबल कराया गया था। तथापि, लगातार वर्षा के कारण कतिपय स्थानों पर उक्त सड़क की सतह धंसने से मार्ग पुनः प्रभावित हुआ है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था को अवशेष पाइप लाइन ज्वाइंटिंग एवं स्लूश वाल्व चेम्बर के निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि सड़क पर किसी भी प्रकार का गड्डा अथवा असमतलता शेष न रहे तथा आवागमन पूर्णतः सुगम एवं सुरक्षित बना रहे। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि तत्काल पाइप लाइन की हाइड्रो टेस्टिंग का कार्य पूर्ण कराते हुए सड़क का स्थायी पुनर्स्थापन मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक 01 सप्ताह के अंदर कराया जाना सुनिश्चित करें।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @DainikBhaskar
विषयः- दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के दिनांक 03 सितम्बर 2026 के संस्करण में प्रकाशित "सरदार विद्यालय जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त” के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के दिनांक 03 सितम्बर 2026 के संस्करण में प्रकाशित “सरदार विद्यालय जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त” के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम सरदारपुर बंजारन डेरा विकास खण्ड डेरापुर के अन्तर्गत ग्राम सरदारपुर पेयजल योजना में सम्मिलित है। योजना का निर्माण कार्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था M/s Indian Hume Pipe Company Ltd. द्वारा कराया जा रहा है। उक्त योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के उपरान्त खोदी गयी सड़क के पुनर्स्थापना का कार्य संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा करा दिया गया था। उक्त मार्ग पर जल निकासी हेतु नाली की व्यवस्था न होने के कारण वर्षा आदि के पानी की समुचित रूप से निकासी न हो पाने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
अतः जल निकासी की व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर देहात के स्तर से आवश्यक कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है, जिससे उक्त मार्ग पर जलभराव की समस्या का निराकरण हो सके। सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @AmarUjalaNews
विषयः- दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 01 सितम्बर 2026 के संस्करण में प्रकाशित “कार की टक्कर से टूटा बिजली का पोल" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 01 सितम्बर 2026 के संस्करण में प्रकाशित “कार की टक्कर से टूटा बिजली का पोल" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम रेरी विकास खण्ड डेरापुर जनपद कानपुर देहात में निर्मित रेरी पेयजल योजना अन्तर्गत समस्त कार्य पूर्ण कराकर नियमित रूप से सम्बन्धित ग्राम में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही थी, किन्तु रात्रि में अनियंत्रित कार की टक्कर से मुख्य विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी, उक्त योजना विद्युत आधारित योजना है। जिसके कारण जलापूर्ति अस्थाई रूप से अवरूद्ध हो गयी। सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि नया विद्युत पोल अधिष्ठापित किये जाने की कार्यवाही प्रगतिशील है। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही योजना से पेयजल की आपूर्ति पुनः प्रारम्भ करा दी जायेगी। सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित I @Live_Hindustan
विषयः- हिन्दुस्तान समाचार पत्र के दिनांक 17 अगस्त 2026 के संस्करण में प्रकाशित खबर "Ground Water that glows yellow-green" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक हिन्दुस्तान समाचार पत्र के दिनांक 17 अगस्त 2026 के संस्करण में प्रकाशित खबर "Ground Water that glows yellow-green" के सन्दर्भ में आख्या निम्नवत है:-जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड सरवनखेड़ा के अन्तर्गत वर्ष 2010-11 में जल निगम द्वारा खानचन्द्रपुर ग्राम में गुणता प्रभावित एकल पेयजल योजना क्रियान्वित की गयी थी, जिसमे 200 मी० गहरे नलकूप की बोरिंग की गयी थी। योजनान्तर्गत सर्व प्रथम 200 मी0 गहरे नलकूप की बोरिंग कराई गई। कालान्तर में इससे प्राप्त जल में क्रोमियम निर्धारित मात्रा से काफी अधिक मात्रा में पाया गया। उक्त स्थल पर पुनः 350 मी० गहरे नलकूप की बोरिंग कराये जाने पर उससे प्राप्त जल में भी क्रोमियम की मात्रा निर्धारित मानक से अधिक प्राप्त हुई, जिसके कारण उससे जलापूर्ति नही की गयी तथा वर्तमान मे भी बन्द है। खांनचन्द्रपुर की वर्तमान की आबादी लगभग 1726 है। उक्त ग्राम में खानचन्द्रपुर सहित 04 टोलों में क्रमशः प्रसिद्धपुर, चौहानपुरवा, यादवपुरवा एवं पालपुरवा है। खानचन्द्रपुर में कुल 29 नग हैण्ड पम्प अधिष्ठापित हैं, जिनमें से 20 हैण्डपम्प का जल क्रोमियम प्रभावित है, इन्हें लाल पेंट से क्रास द्वारा चिन्हांकित करा दिया गया है। चूंकि इनका रख-रखाव जिला पंचायत अधिकारी के अधीन ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है।
अतः इन क्रोमियम प्रभावित 20 हैण्डपम्पों को निकलवाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यालय के पत्र दिनांक 11.10.2019 द्वारा लिखा गया है। खानचन्द्रपुर ग्राम में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति करने हेतु जिलाधिकारी, कानपुर देहात के पत्र दिनांक 03.10.2019 द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, अकबरपुर को आदेशित किया गया। अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अकबरपुर कानपुर देहात के पत्र 547/एन.पी.ए. / 2019-20 दिनांक 16.10.2019 द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।
अद्यतन स्थिति अनुसार खांनचन्दपुर पाइप पेयजल योजना (अनुमानित लागत रू0 298.46 लाख) का क्रियान्वयन दो जोन में किया गया था। जोन-1 में पूर्व से निर्मित अवर जलाशय (100 KL) तथा नलकूप 1.30 किमी० दूर डिस्चार्ज 700 LPM एवं 71 Mtr- हेड के साथ 9.25 किमी० वितरण प्रणाली डालते हुये 385 नग जल संयोजन उपलब्ध कराये गये है। जोन-2 में नव निर्मित अवर जलाशय (50 KL) 35 मी० राइजिंग मेन नलकूप डिस्चार्ज 200 LPM एवं 47 Mtr हेड के साथ 4.19 किमी० वितरण प्रणाली डालते हुये 145 नग जल संयोजन उपलब्ध कराये गये है योजनान्तर्गत समस्त कार्य माह दिसम्बर 2020 मे पूर्ण करते हुये योजना का हस्तान्तरण दिनांक 31.12.2020 को सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत रनियां, कानपुर देहात को कर दिया था। वर्तमान में उक्त योजना का संचालन एवं अनुरक्षण नगर पंचायत रनियां, कानपुर देहात के द्वारा किया जा रहा है सादर सूचनार्थ प्रेषित । @Live_Hindustan
दैनिक जागरण समाचार पत्र के दिनांक 27 अगस्त 2026 के संस्करण में प्रकाशित खबर "टंकी बनी, पाइप लाइन बिछी, नहीं मिला पानी” के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक जागरण समाचार पत्र के दिनांक 27 अगस्त 2026 के संस्करण में प्रकाशित खबर "टंकी बनी, पाइप लाइन बिछी, नहीं मिला पानी" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम विजईपुर विकास खण्ड मलासा जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत निर्मित विजईपुर पेयजल योजना से आच्छादित है। योजना का निर्माण कार्यदायी संस्था मैं० इण्डिन हूयम पाइप लि० के द्वारा किया गया है, उक्त योजना में 01 राजस्व ग्राम विजईपुर के 04 मजरे क्रमशः विजईपुर, देवीपुर, रामपुरा एवं सिंगरसीपुर सम्मिलित है। योजनान्तर्गत प्रस्तावित कार्य क्रमशः अवर जलाशय, नलकूप, पम्प हाउस, बाउण्ड्रीवाल, पाइप लाइन इत्यादि समस्त कार्य पूर्ण कराकर ग्राम में जलापूर्ति प्रारम्भकरा दी गयी है।
सन्दर्भित प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के दौरान योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गयी है जिस कारण वर्तमान में मजरे रामपुर एवं देवीपुर में जलापूर्ति बाधित हो गयी है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क चौड़ीकरण के कार्य पूर्ण किये जाने के उपरान्त पाइप लाइन की शिफ्टिंग कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से पुनः संचालित करा दी जायेगी।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित । @JagranNews
विषयः- दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 26.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित "ग्रामीणों को नही सुलभ पेयजल” के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 26.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित "ग्रामीणों को नही सुलभ पेयजल" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम तातमऊ निर्माणाधीन मैथा पुर्नगठन पेजयल योजना में सम्मिलित है। उक्त पेयजल योजना का निर्माण विकास खण्ड मैथा जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत 05 जोन में विभाजित कर मेसर्स अम्बा कान्स्ट्रक्शन कम्पनी के द्वारा कराया जा रहा है। उक्त योजना के जोन संख्या-03 में ग्राम तातमऊ सम्मिलित है। योजनान्तर्गत प्रस्तावित 05 नग अवर जलाशय के सापेक्ष 04 नग, 06 नग पम्प हाउस के सापेक्ष 04 नग पूर्ण एंव 97.75 कि०मी० पाइप लाइन के सापेक्ष 61.50 कि0मी0 पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है।
उक्त पेयजल योजना पर विग्त 02 वर्ष से धनावंटन न होने के कारण योजना के कार्य अवरूद्ध थे, वर्तमान में कार्यदायी संस्था द्वारा योजना के अवशेष कार्यो को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराकर योजना से आच्छादित ग्रामों से सम्बन्धित ग्रामवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित । @htTweets
विषयः- दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के दिनांक 22.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित में। "डुडियामऊ में जलापूर्ति में मनमानी पर टंकी आपरेटर को हटाने के निर्देश" के सम्बन्ध
उपरोक्त विषयक अमर उजाला समाचार पत्र के दिनांक 22.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित "डुडियामऊ में जलापूर्ति में मनमानी पर टंकी आपरेटर को हटाने के निर्देश" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि दिनांक 21.08.2026 को ग्राम डुडियामऊ में मुख्य विकास अधिकारी महोदय कि अध्यक्षता मे सम्पन्न ग्राम चौपाल मे डुडियामऊ पेयजल योजना से पेयजलापूर्ति व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों द्वारा निर्धारित समय पर जलापूर्ति न किए जाने तथा पम्प ऑपरेटर द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किए जाने की शिकायत की गई। उक्त के सम्बंध मे अवगत कराना है कि योजनान्तर्गत प्रस्तावित समस्त कार्य पूर्ण करते हुये योजना से नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है। चौपाल के दौरान कुछ ग्रामवासियों द्वारा समय से जलापूर्ति न किये जाने के सम्बंध मे शिकायत की गयी जिसके कम मे चौपाल समापन के उपरान्त अधोहस्ताक्षरी द्वारा सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि के साथ डुडियामऊ पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित पम्प आपरेटर को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुये योजना से निर्धारित समयानुसार सुबह एंव शाम को जलापूर्ति किया जाना सनिश्चित करें अन्यथा कि स्थिति मे एक सप्ताह उपरान्त उनकी सेवाए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के माध्यम से समाप्त कर दी जाएगी साथ ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को भी निर्देश दिये गये कि योजना का संचालन एंव रखरखाव सुचारू रूप से करते हुये निर्धारित समय पर जलापूर्ति का पर्यवेक्षण प्रतिदिन किया जाना सुनिश्चित करें तथा 03 दिवस के अन्दर उक्त के सम्बंध मे स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु नोटिस जारी किया गया है।
सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। @AmarUjalaNews
विषयः- ई० समाचार पत्र हिन्दुस्तान समाचार पत्र के दिनांक 13.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित "तकनीकी खामी के चलते बंद पेयजल आपूर्ति" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक हिन्दुस्तान समाचार पत्र के दिनांक 13.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित "तकनीकी खामी के चलते बंद पेयजल आपूर्ति" के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि अवगत कराना है कि ग्राम लालपुर सरैया विकास खण्ड मैंथा जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत निर्मित लालपुर शिवराजपुर पेयजल योजना मे सम्मिलित है। उक्त योजना में 05 नग मजरे कमशः देवीपुर, खम्हर, लालपुर शिवराजपुर, नौगांव एवं सरैया सम्मिलित है। जिसका संचालन एवं अनुरक्षण कार्यदायी संस्था हेतवी कन्शट्रक्शन लि० के द्वारा किया जा रहा है।
उक्त पेयजल योजना मे ट्रान्सफार्मर खराब हो गया था, जिसके फलस्वरूप योजना की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। प्रकरण संज्ञान में आने के उपरांत संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा ट्रान्सफार्मर ठीक करा दिया गया है तथा वर्तमान में योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।
सादर सूचनार्थ एवं अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित @htTweets
विषयः- दैनिक जागरण समाचार पत्र के दिनांक 20.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित खबर "पैनल खराब, एक माह से ठप स्थिरा में पेयजल की आपूर्ति" के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक दैनिक जागरण समाचार पत्र के दिनांक 20.08.2026 के संस्करण में प्रकाशित खबर "पैनल खराब, एक माह से ठप सिथरा में पेयजल की आपूर्ति के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि ग्राम पंचायत सिथरा बुजुर्ग विकास खण्ड मलासा जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत निर्मित पेयजल योजना कार्यदायी संस्था मैं० इण्डिन हूयम पाइप लि० के द्वारा जिसकी अनुमानित लागत रू0 235.45 लाख है। उक्त योजना में 01 नग राजस्व ग्राम सिथरा बुजुर्ग सम्मिलित है। योजनान्तर्गत प्रस्तावित कार्य क्रमशः अवर जलाशय, नलकूप, पम्प हाउस, बाउण्ड्रीवाल, पाइप लाइन इत्यादि समस्त कार्य पूर्ण कराकर पेयजल योजना को अनुरक्षण एवं संचालन में सम्मिलित कर लिया गया है।
सोलर केबल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी थी, जिसके फलस्वरूप योजना की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। प्रकरण संज्ञान में आने के उपरांत संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा सोलर केबल में आई खराबी को ठीक कर दिया गया है तथा वर्तमान में योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। सादर सूचनार्थ एवं अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित । @JagranNews@upswsm@upjnrhq