होटल डैमसन प्लम लखनऊ में उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।
कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित शीत ग्रह संचालकों के विभिन्न विषयों जिसमें शीत ग्रहों के संचालन, उत्पादन, आलू भंडारण, सोलर सब्सिडी, व्यापारियों व किसानों का आलू दूसरे प्रदेश में निर्यात कर उचित मूल्य मिल सके सहित अन्य व्यवस्थाओं पर सार्थक चर्चा की।
#DineshPratapSingh
मखाना विकास योजना उत्तर प्रदेश के किसानों को उच्च मूल्य वाली फसलों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। यह योजना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन के उपरान्त प्रथम चरण में 10 राज्यों में योजना लागू की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है।
विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियां...
आज अपने सरकारी आवास 19 गौतम पल्ली लखनऊ में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के आलू किसानों के हित में निजी शीतगृहों से आलू निकासी तथा आलू मूल्य की अद्यतन स्थिति सहित विभागीय योजनाओं के प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा की।।
#DineshPratapSingh
अन्नदाता किसानों के हित में नित नए कदम उठा रही प्रदेश सरकार कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन और मूल्य देने वाली औद्यानिक फसलों को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों की आमदनी में वृद्धि के साथ कम जोत में अधिक मुनाफा मिलेगा। औद्यानिक फसलों में फूल, मसाले, औषधीय पौधों आदि को प्रोत्साहन के साथ शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप गार्डेनिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसान हित में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियां...
#DineshPratapSingh
आज उद्यान निदेशालय, लखनऊ में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस अवसर पर मेरे जन्मदिन पर सभी अधिकारियों ने मुझे शुभकामनाएं दीं, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।
इजरायल प्रशिक्षण और यूरोप अध्ययन भ्रमण के अनुभवों को साझा किया और निर्देश दिया कि उन्नत प्रजातियां तथा तकनीकें कृषकों तक शीघ्र पहुंचें।
लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य प्रमुख शहरों में रूफ टॉप गार्डेनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना बनाई जाएगी। इससे शहरी हरियाली बढ़ेगी, साथ ही जैविक सब्जियां और फल भी उपलब्ध होंगे, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्य में अपर मुख्य सचिव श्री बी एल मीणा, निदेशक उद्यान श्री भानु प्रकाश राम, संयुक्त सचिव श्री विनय कुमार, वित्त नियंत्रक श्री अनिल कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ सर्वेश कुमार एवं संयुक्त निदेशक शाक भाजी डॉ राजीव कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
#DineshPratapSingh
मध्यप्रदेश के जबलपुर अतिथि विशिष्ट ग्रह में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने विविध विषयों पर अपने प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए।
उत्तर प्रदेश में कृषि व उद्यान के क्षेत्र को अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने के साथ-साथ औद्यानिक खेती, ऑर्गेनिक खेती, प्राकृतिक खेती सहित कृषि निर्यात फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के बारे मे जानकारी प्राप्त की।
#DineshPratapSingh
उद्यान निदेशालय लखनऊ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर समीक्षा की और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
#DineshPratapSingh#BJP4UP
तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है।
आइए, 79वें स्वतंत्रता पर्व पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में #HarGharTiranga2025 से जुड़ें।
अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्पूर्ण उत्साह और संकल्प के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान समर्पित करें।
गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फी/फोटो लें और https://t.co/LzMOxu2oYB पर अपलोड करें।
#HarGharTiranga
किसानों की आमदनी को बढ़ाने की दिशा में प्रयत्नशील @UPGovt ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, खासतौर पर कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के नीतियों को आसान बनाया गया है, एक्सपोर्टर्स को भाड़े में छूट भी दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसके शुरू होने के बाद विदेशों में प्रदेश के कृषि उत्पादों का की पहुंच आसान हो जाएगी।
साउथ अमेरिका के पेरू देश में स्थित अनुसंधान संस्थान की शाखा आगरा में खुलने जा रही है, प्रदेश में इस शाखा के क्रियाशील होने के बाद उत्तर प्रदेश पूरे साउथ एशिया में गुणवत्तापूर्ण आलू उपलब्ध करने में सक्षम होगा।
#UPVidhanSabha #upvidhanparishad #UPAssembly #MonsoonSession
प्रदेश सरकार श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती हेतु किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।
यह पौष्टिकता से भरपूर समृद्ध, सूखा, सहिष्णु फसल है, जो ज्यादातर भारत के शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाती है। इसे पानी, उर्वरकों, कीटनाशकों की न्यूनतम आवश्यकता होती है।
#KisanKalyanUP
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने का अभियान निरन्तर जारी है।
~ केंद्रीय कृषि मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
डॉ. देवेश चतुर्वेदी, सचिव (डीए एंड एफडब्ल्यू), और डॉ. साइमन हेक, महानिदेशक, अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद, उत्तर प्रदेश के आगरा के सिंगना में सीआईपी (सीएसएआरसी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियां...
#DineshPratapSingh #KisanKalyanUP #UPHorticulture
आज उद्यान निदेशालय में राज्य के किसानों के हित में संचालित योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा की। मैंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय औसत के अनुसार सभी लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जाए।
✅ Per Block One Crop कार्यक्रम को प्रत्येक जिले में गंभीरता से लागू किया जाए, और किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। 🌱 सभी नव-निर्मित हाईटेक नर्सरियों के संचालन और निर्माणाधीन परियोजनाओं की वित्तीय व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
🌸 काशी, मथुरा, अयोध्या में फूलों के Center of Excellence की स्थापना का निर्णय लिया गया। 🍓 मिर्जापुर में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट और खजूर, 🍋 झांसी में नींबू, 🍯 और रायबरेली में शहद का Center of Excellence शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया गया।
🔬 इसके साथ ही, रीजनल फ़ूड रिसर्च एंड एनालिसिस सेंटर, लखनऊ की छत पर हाइड्रोपोनिक विधि से सब्जी उत्पादन हेतु नवस्थापित यूनिट का निरीक्षण किया। इस यूनिट का उद्देश्य है — यूनिट का उद्देश्य हाइड्रोपिक विधि से जैविक खेती को प्रोत्साहित करना है।
हमारा लक्ष्य है—राज्य के किसान तकनीकी, आर्थिक और उत्पादकता के सभी पहलुओं में सशक्त हों।
#AgriculturalExcellence #DineshPratapSingh #UPHorticulture
आज लखनऊ में उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी "विकसित कृषि – विकसित उत्तर प्रदेश @2047" में सहभागिता करते हुए, यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
यह संगोष्ठी प्रदेश की कृषि को नवाचार, तकनीक और आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कृषक हितों को केंद्र में रखकर हो रहे ये प्रयास निश्चित ही 2047 तक आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तर प्रदेश के संकल्प को सिद्ध करेंगे।
इस अवसर पर मा. कृषि मंत्री आदरणीय श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा. मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी, माननीय कैप्टन विकास गुप्ता जी आदि गणमान्यों की उपस्थिति रही।
#ViksitKrishi2047 #UPAgriculture #YogiAdityanath #KisanSamman #UPCAR #KrishiSammelan #AgriInnovation #NewIndia #DevelopedUP2047 #selfreliantfarmers
@BJP4India@BJP4UP@PMOIndia@CMOfficeUP@myogiadityanath@spshahibjp@RBLDineshSingh
आज देश के कृषि क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मंजूरी दी है।
यह योजना वर्ष 2025-26 से अगले 6 वर्षों तक देश के 100 जिलों में लागू की जाएगी। यह योजना खेती-किसानी को मजबूती देने, उत्पादन बढ़ाने, सिंचाई की बेहतर सुविधाएं देने, फसल कटाई के बाद भंडारण की मजबूत व्यवस्था बनाने और किसानों को सरल व सुलभ ऋण उपलब्ध कराने के लक्ष्य से शुरू की जा रही है।
मैं इस ऐतिहासिक फैसले के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
#CabinetDecisions