🌳🌿 विश्व पर्यावरण दिवस - 2026 🌿🌳
"एक पेड़ माँ के नाम" 🌱
आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
👉 इस अवसर पर श्री आलोक सिंह, पुलिस ��हानिदेशक पीएसी, उत्तर प्रदेश तथा डॉ0 प्रीतिंदर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन, लखनऊ एवं सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
👉 कार्यक्रम के दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
👉 उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ���ी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
🌍 "पर्यावरण बचाने का संकल्प, धरती को हरा-भरा रखने का प्रण।" 🌱💚
उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदैव आगे बढ़ाता रहेगा।
दिनांक 23 मई से 27 मई 2026 तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 की योगासन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की पुरुष एवं महिला योगासन टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अर्जित कर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन निम्नवत रहा—
◆ महिला वर्ग ◆
■ 18-28 आयु वर्ग
1. आर्टिस्टिक पेयर — स्वर्ण पदक
• रजनंदिनी दुबे
• ऋतु मिश्रा
2. रिदमिक पेयर — रजत पदक
• रजनंदिनी दुबे
• आंचल
■ 28-35 आयु वर्ग
3. आर्टिस्टिक सिंगल — स्वर्ण पदक
• शिखा सिंह
4. आर्टिस्टिक सिंगल — रजत पदक
• ऋतु ठाकुर
5. आर्टिस्टिक पेयर — स्वर्ण पदक
• मोनिका
• सरिता चौधरी
6. रिदमिक पेयर — रजत पदक
• शिखा सिंह
• शगूफा
7. आर्टिस्टिक ग्रुप — कांस्य पदक
• सरिता चौधरी
• शगूफा
• मोनिका
• शिखा सिंह
• ऋतु ठाकु���
■ 35-55 आयु वर्ग
8. रिदमिक पेयर — कांस्य पदक
• साधना
• सरिता शर्मा
◆ पुरुष वर्ग ◆
■ 18-28 आयु वर्ग
1. ट्रेडिशनल — स्वर्ण पदक
• पंकज कुमार
2. रिदमिक — रजत पदक
• पंकज कुमार
• सुमित
3. आर्टिस्टिक पेयर — रजत पदक
• पंकज
• महल
4. आर्टिस्टिक ग्रुप — स्वर्ण पदक
. दीपक
. महल सिंह गौतम
. सुमित
. हर्ष मलिक
.पंकज कुमार लोधी
■ 28-35 आयु वर्ग
5. ट्रेडिशनल — रजत पदक
• किशन कुमार
6. आर्टिस्टिक पेयर — रजत पदक
• किशन कुमार
• राजकुमार
7. रिदमिक पेयर — रजत पदक
• प्रदीप
• विनीत
8. आर्टिस्टिक सिंगल — स्वर्ण पदक
• राजकुमार बिंद
9. आर्टिस्टिक सिंगल — कांस्य पदक
• अनुराग मलिक
10. आर्टिस्टिक ग्रुप — कांस्य पदक
• अनुराग मलिक
• किशन
• राजकुमार
• प्रदीप
■ 35-55 आयु वर्ग
11. आर्टिस्टिक सिंगल — स्वर्ण पदक
• संदीप कुमार
12. रिदमिक — कांस्य पदक
• संदीप कुमार
• अरविंद
13. आर्टिस्टिक ग्रुप — कांस��य पदक
• संदीप कुमार
• अरविंद
• राजीव
• किशन
• प्रमोद
■ 45-55 आयु वर्ग
14. ट्रेडिशनल — कांस्य पदक
• प्रमोद
उत्तर प्रदेश पुलिस योगासन टीम के खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विभाग���य अधिकारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
दिनांक 23/05/2026 से 27/05/2026 तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर-2026 की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस पुरुष पावरलिफ्टिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक अर्जित कर प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने चल वैजयंती ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन निम्नवत रहा—
• मुख्य आरक्षी राकेश कुमार — 59 किग्रा पुरुष भारवर्ग — रजत पदक
• मुख्य आरक्षी पवन कुमार — 66 किग्रा पुरुष भारवर्ग — स्वर्ण पदक
• मुख्य आरक्षी कटार सिंह — 74 किग्रा पुरुष भारवर्ग — स्वर्ण पदक
• मुख्य आरक्षी शुभम मलिक — 83 किग्रा पुरुष भारवर्ग — स्वर्ण पदक
• आरक्षी विश���ल चौधरी — 93 किग्रा पुरुष भारवर्ग — कांस्य पदक
• आरक्षी अजय कुमार — 105 किग्रा पुरुष भारवर्ग — स्वर्ण पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस पुरुष पावरलिफ्टिंग टीम के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से विभाग का गौरव बढ़ा है। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
दिनांक 23 मई से 27 मई 2026 तक मधुबन, करनाल हरियाणा में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर ���्रतियोगिता 2025-26 में उत्तर प्रदेश पुलिस भारोत्तोलन टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक अर्जित कर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन निम्नवत रहा—
पुरुष वर्ग
• 60 किग्रा भार वर्ग – रोहित कुमार यादव – कांस्य पदक
• 65 किग्रा भार वर्ग – सुदेश पांडेय – कांस्य पदक
• 79 किग्रा भार वर्ग – प्रवेश बसोया – रजत पदक
• 88 किग्रा भार वर्ग – सिद्धांत सेठ – स्वर्ण पदक
• 94 किग्रा भार वर्ग – बृजेश कुमार – स्वर्ण पदक
• 110 किग्रा भार वर्ग – सिद्धांत चौधरी – कांस्य पदक
महिला वर्ग
• 48 किग्रा भार वर्ग – राधा सोनी – स्वर्ण पदक
• 53 किग्रा भार वर्ग – शालिनी – कांस्य पदक
• 58 किग्रा भार वर्ग – शालू – रजत पदक
• 63 किग्रा भार वर्ग – सलोनी सिंह – स्वर्ण पदक
• 69 किग्रा भार वर्ग – प्रियंका मौर्या – स्वर्ण पदक
• 77 किग्रा भार वर्ग – कोमल खान – स्वर्ण पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस भारोत्तोलन टीम के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में प्रदेश पुलिस की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई तथा खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
दिनांक 23/05/2026 से 27/05/2026 तक मधुबन, करनाल, हरियाणा में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 में उत्तर प्रदेश पुलिस पावर लिफ्टिंग टीम की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक अर्जित कर विभाग को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में टीम द्वारा कुल 07 पदक प्राप्त किए गए, जिनमें 03 स्वर्ण एवं 04 रजत पदक शामिल हैं।
पदक विजेताओं का विवरण निम्नवत है—
1. मुख्य ���रक्षी शीतल परमार — 47 किग्रा भार वर्ग — स्वर्ण पदक।
2. मुख्य आरक्षी रजनी — 52 किग्रा भार वर्ग — स्वर्ण पदक।
3. मुख्य आरक्षी सरला जादौन — 57 किग्रा भार वर्ग — रजत पदक।
4. मुख्य आरक्षी दीक्षा गुप्ता — 63 किग्रा भार वर्ग — स्वर्ण पदक।
5. मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर — 69 किग्रा भार वर्ग — रजत पदक।
6. मुख्य आरक्षी प्रियंका शुक्ला — 76 किग्रा भार वर्ग — रजत पदक।
7. आरक्षी शीलम ��िंह — 84 किग्रा भार वर्ग — रजत पदक।
उत्तर प्रदेश पुलिस पावर लिफ्टिंग टीम के खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विभागीय अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर–2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी लखनऊ में भव्य रूप से किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन टीम इवेंट में मह��ला वर्ग में रजत पदक 🥈 एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक 🥉 अर्जित किया।
वहीं टेबल टेनिस टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक 🥇🥇 जीतकर दोनों चैम्पियनशिप अपने नाम कीं।
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
The shuttle is up. The rally has begun
Graced by the presence of Hon’ble CM Shri Yogi Adityanath Ji, the 2nd All India Police Badminton & Table Tennis Cluster 2025–26 was inaugurated in Lucknow on 09.05.2026.
From powerful smashes to sharp spins, India’s police sportspersons are ready to serve excellence on and off the court.
#Sports #AllIndiaPoliceGames
#BadmintonCluster
#KushalKhiladi
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर–2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09 मई से 13 मई 2026 तक लखनऊ में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत टेबल टेनिस मैच केडी सिं�� बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित हो रहे हैं।
इस अवसर पर एडीजी पीएसी श्री डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार एवं आईजी पीएसी मध्य जोन व सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड श्री प्रीतिंदर सिंह द्वारा प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। ✨🏓
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025–26 का शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दिनांक 09 मई से 13 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की कुल 42 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अव��र पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।
“Precision, composure & the will to compete.”
#TeamUPP TT player Arvind Chaudhary, representing Uttar Pradesh Police, has consistently delivered standout performances at national police championships.
At the 1st All India Police Badminton & Table Tennis Cluster 2024–25 held in Kerala, he secured 2 Gold Medals and 1 Silver Medal.
His achievements reflect the competitive spirit, discipline and sporting excellence upheld by the athletes of Uttar Pradesh Police.
Wishing him continued success at the 2nd All India Police Badminton & Table Tennis Cluster 2025–26.
#KushalKhiladi #UPPolice #TableTennis #AllIndiaPoliceGames
“Built through years of discipline & perseverance”
International badminton player Simran Chaudhary, hailing from Moradabad, Uttar Pradesh, continues to make her mark while representing both India and Uttar Pradesh Police on the court.
A proud “Kushal Khiladi”, she has represented India at international tournaments including the Telangana India International Challenge 2025 and has also delivered remarkable performances at the All India Police Games with 3 Gold, 3 Silver and 2 Bronze medals to her name.
Wishing her continued success at the 2nd All India Police Badminton Cluster Championship 2025–26.
#KushalKhiladi #UPPolice #BadmintonIndia #TeamUPP
“Ready to compete. Ready to represent”
Catch Kapil Chaudhary of #TeamUPP in action at the 2nd All India Police Badminton Cluster, Lucknow 2025–26.
An international badminton player from Saharanpur, he has achieved a career-high world ranking in the 70s and continues to represent India at competitive levels.
Currently representing Uttar Pradesh Police, bringing experience from national and international tournaments.
#BadmintonIndia #PoliceBadmintonCluster #Lucknow #IndianAthletes #SportsIndia
From Moradabad to the international stage, Simran Chaudhary’s journey is built on discipline, consistency and intent.
A proud Kushal Khiladi, representing Uttar Pradesh Police and India, she continues to push forward match by match, point by point.
Wishing her the very best for the 2nd All India Police Badminton Cluster Championship 2026.
#KushalKhiladi #UPPolice #BadmintonIndia #TeamUPP
Gungun Sahu, Sub-Inspector, Uttar Pradesh Police and a recognised athlete under the Kushal Khiladi Yojana, is ready to step onto the court and represent #TeamUPP with focus, discipline & intent.
She has already represented India at the World Table Tennis Championships and continues to raise the bar with consistent, high-impact performances.
As she gears up for the 2nd All India Police Badminton & Table Tennis Cluster in Lucknow from 9–13 May, we wish her the very best to compete and make the force proud.
Show your support, follow, share & stand behind excellence in uniform.
#TeamUPP #KushalKhiladi #TableTennis #WomenInSports #Lucknow
“Training hard. Hosting proud.”
Our players are sweating it out with relentless focus and unmatched intensity for a prolific showdown at the Police Games.
#TeamUPP is excited to host the mega event and ready to welcome all participant teams to Lucknow for the 2nd All India Police Badminton Cluster 2025–26, 9–13 May.
#AllIndiaPoliceGames #BadmintonCluster
#FitnessFirst
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का स्वर्णिम क्षण 💙✨
हमारी कुश्ती टीम की उत्कृष्ट और दमदार खिलाड़ी पुष्पा यादव ने सान्या, चीन में आयोजित 6th एशियन बीच गेम्स–2026 में 59 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल 🥇 जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का मान और ऊँचा कर दिया 🇮🇳🌟
फाइनल मुकाबले में पुष्पा यादव ने एशियाई चैंपियन चीन की खिलाड़ी शिए मेंगयू को 3-0 से पराजित कर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया 👏🔥
आपकी यह उपलब्धि केवल जीत नहीं, बल्कि समर्पण, मेहनत और जुनून का प्रतीक है।
दिल से बधाई—आप यूँ ही नई ऊँचाइयों को छूती रहें, पूरा प्रदेश आप पर गर्व करता है 💪✨
दिनांक 26/03/2026 को भुवनेश्वर में आयोजित प��रथम नेशनल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक्स टीम की खिलाड़ी महिला आरक्षी कुमारी सलोनी नागर, जो वर्तमान में मेरठ में नियुक्त हैं, ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है ।
महिला आरक्षी कुमारी सलोनी नागर ने 400 मीटर दौड़ को मात्र 53.73 सेक��ड में पूरा करते हुए वर्ष 2005 में पिंकी प्रमाणिक द्वारा बनाए गए 53.89 सेकंड के 19 वर्ष पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया ।
उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप महिला आरक्षी कुमारी सलोनी नागर का चयन वर्ल्ड एथलेटिक रिले 2026 में किया गया है जो दिनांकः 02.05.2026 से 03.05.2026 तक बोत्सवाना के गौबोरेन स्थित बोत्सवाना नेशनल स्टेडियम में किया जायेगा ।
25वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025–26, दिनांक 08 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक टिहरी लेक, उत्तराखंड में आईटीबीप��� द्वारा आयोजित की गई।
उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित पदक अर्जित किए—
a. 500 मीटर कैनोइंग (चार सदस्यीय स्पर्धा) — रजत पदक
(1) आरक्षी अजय पाल
(2) आरक्षी अभिषेक
(3) मुख्य आरक्षी अभय
(4) आरक्षी अंकित मालवीय
b. 500 मीटर कैनोइंग (एकल स्पर्धा) — स्वर्ण पदक
(1) मुख्य आरक्षी विशाल कुमार
c. 500 मीटर डबल स्कल्स (रोइंग स्पर्धा) — स्वर्ण पदक
(1) उप निरीक्षक करणवीर सिंह भिंडर
(2) उप निरीक्षक शोभित पांडे
d. 200 मीटर कैनोइंग (एकल स्पर्धा) — र���त पदक
(1) मुख्य आरक्षी कवलजीत सिंह
e. 500 मीटर कयाकिंग (चार सदस्यीय स्पर्धा) — रजत पदक
(1) मुख्य आरक्षी सागर चौधरी
(2) मुख्य आरक्षी अभिमन्यु पटेल
(3) आरक्षी हर्ष कुमार
(4) मुख्य आरक्षी रौनक
f. 500 मीटर कयाकिंग (द्वय स्पर्धा) — रजत पदक
(1) मुख्य आरक्षी सत्यम बालियान
(2) आरक्षी अंकुर दुबे
g. 500 मीटर कैनोइंग (द्वय स्पर्धा) — कांस्य पदक
(1) आरक्षी शिव बच्चन
(2) मुख्य आरक्षी विशाल कुमार
h. 2000 मीटर डबल स्कल्स (रोइंग स्पर��धा) — कांस्य पदक
(1) मुख्य आरक्षी लोकेश
(2) उप निरीक्षक शोभित पांडे
उक्त प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का नाम गौरवान्वित हुआ है। सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।