दिनांक 09.02.2026 को जिलाधिकारी संभल द्वारा निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य सी0सी0यू0 संभल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकरी महोदय द्वारा उक्त निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
आज दिनांक 26.01.2026 को निगम मुख्यालय पर 77वां गणतन्त्र दिवस पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया एवं परम्परानुसार निगम परिसर में एक पेड़ को भी रोपित किया गया।
दिनांक 28.08.2025 को लोकायुक्त कार्यालय परिसर में उप लोकायुक्त कार्यालय एवं गेस्ट हाउस का शिलान्यास मा0 न्यायमूर्ति श्री संजय मिश्रा, लोकायुक्त,उ0प्र0 द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर प्र0 मुख्य अभियंता(श्री नेतराम),प्र0अधिशासी अभियंता लखनऊ, श्री बाबू राम उपस्थित रहे।
डॉ भीमराव अम्बेडकर फेज -1 छात्रावास जीर्णाेद्धार का लोकार्पण दिनांक 05-07-2025 को मा0 मन्त्री समाज कल्याण श्री असीम अरूण जी द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर माननीय विधायक श्री रितेश गुप्ता, माननीय अध्यक्ष यूपीसिडको श्री वाई. पी. सिंह उपस्थित रहे I
आज दिनांक 04.07.2025 को निगम द्वारा निर्मित कराये जा रहे ट्रेड प्रमोशन सेन्टर लखनऊ का निरीक्षण श्रीमती रेनु लता नारायण, संयुक्त सचिव वाणिज्य, भारत सरकार द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर श्री ए0के0निर्मल,मुख्य अभियंता(पश्चिम),श्री नेत राम,प्र0मुख्य अभियंता(मध्य), उपस्थित रहेI
डा0 अम्बेडकर पी0जी0 छात्रावास लखनऊ में चल रहे मरम्मत कार्य का गहन निरीक्षण करते प्र0 मुख्य अभियंता(मध्य) श्री नेतराम एवं साथ में लखनऊ जनपद केे अधिशासी अभियंता श्री बाबूराम। निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं कार्य समय से पूरा करने हेतु मुख्य अभियंता द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया
दिनांक 24.05.2025 को विशेष सचिव,सूचना एवं प्राद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग द्वारा जनपद अम्बेडकर नगर में निगम द्वारा निर्माणधीन परियोजना आश्रम पद्धति विद्यालय, प्रतापपुर,चर्मुखा का निरीक्षण किया गया एवं कराये जा रहे निर्माण कार्य एवं उक्त के गुणवत्ता की प्रशंसा भी की गयी।
दिनांक 28.05.2025 को मा0 अध्यक्ष यूपीसिडको द्वारा जनपद रायबरेली में निगम द्वारा निर्मित कराये जा रहे मल्टीपरपज हाल, जैतूपुर का निरीक्षण किया गया एवं कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता के सम्बन्ध में निगम के अधिकारियों को निर्देश भी दिये गये।
दिनांक 24.05.2025 को मा0 अध्यक्ष यूपीसिडको श्री वाई0पी0सिंह द्वारा जनपद मथुरा में निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्याेें की समीक्षा की गयी। उक्त अवसर पर जनपद मथुरा के प्र0 अधिशासी अभियंता श्री संजय गंगवार एवं अन्य जनपदीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 20.05.2025 को जनपद कासगंज में निगम द्वारा निर्मित कराये जा रहे केजीबी छात्रावास सिदपुरा, केजीबी छात्रावास और शैक्षणिक ब्लॉक पटियाली का उद्घाटन एवं सीएम कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया।
दिनांक 17.05.2025 को उपनिदेशक जनजाति विभाग कुॅ0 प्रियंका वर्मा जी द्वारा जनपद बिजनौर में निगम द्वारा निर्मित कराये जा रहे जनजाति विभाग के आश्रम पद्धति विद्यालय, नजीबाबाद का निरीक्षण किया गया।
दिनांक 17.05.2025 को मा0 राज्य मन्त्री(स्व0प्रभार),समाज कल्याण, श्री असीम अरूण जी का जनपद कुशीनगर में भ्रमण कार्यक्रम हुआ। उक्त कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर के प्र0 अधिशासी अभियंता श्री मनोज कुमार के साथ जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद बदायुॅ में निगम द्वारा निर्मित कराये गये वन स्टाप सेन्टर का उद्घाटन मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री बी0एल0वर्मा जी द्वारा दिनांक 05.05.2025 को किया गया।
दिनांक 17.04.2025 को यूपीसिडको के मा0 अध्यक्ष श्री वाई0पी0 सिंह जी द्वारा जनपद वाराणसी में निगम द्वारा कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों ( होमगार्ड विभाग के संभागीय कार्यालय, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना) का गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया।
On 09.04.2025, an orientation program for A+ and A category registered contractors of the corporation was organized at the corporation headquarters. In the said program, suggestions/instructions were given to the contractors .
जिला समाज कल्याण अधिकारी,गौतमबुद्ध नगर द्वारा दिनांक 07.04.2025 को जनपद में निगम द्वारा निर्मित कराये जा रहे आश्रम पद्धति विद्यालय जेवर का निरीक्षण किया गया।