नोएडा में व्यापार मंडल पदाधिकारियों साथ प्रदेश अध्यक्ष मा० मुकुंद मिश्रा ने संगठनात्मक चर्चा की।
साथ में उपस्थित श्री महेंद्र जैन जी(प्रदेश चेयरमैन),श्री सुनील पाण्डेय जी(कार्यालय प्रभारी),श्री जीतू सोनी जी(युवा इकाई अध्यक्ष)
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे व्यापारी राजनीति के जनक पूर्व सांसद श्रद्धेय स्व. श्याम बिहारी मिश्र जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन।
आपके विचार व आपका विराट व्यक्तित्व सदैव नि:स्वार्थ भाव से व्यापारी भाईयो की सेवा के लिए संगठन को प्रेरित करते रहेंगे। शत शत नमन
हमीरपुर के राठ में व्यापार मंडल के नगर इकाई के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मा० मुकुंद मिश्रा जी उपस्थित होकर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने एवं संगठन व व्यापारियों के लिए तत्पर रहने की शपथ दिलाई!
नई दिल्ली में केरल राज्य के हजारों व्यापारियों ने केरल भवन से जंतर मंतर तक शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए जीएसटी में सरलीकरण एवं ऑनलाइन मार्केटिंग को रेगुलेटरी एक्ट में लाने के लिए निवेदन किया!
बरेली जनपद के फतेहगंज और फरीदपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष मा० मुकुंद मिश्रा जी का व्यापार मंडल पदाधिकारियों,व्यापारी भाईयो द्वारा भव्यता से स्वागत किया गया! स्थानीय व्यापारियों से विभिन्न विषयों पर अध्यक्ष जी की सार्थक चर्चा हुई।
कानपुर देहात के शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारी हितों में संघर्ष करने की शपथ दिलवाई गई!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मा० मुकुंद मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि महामंत्री डॉक्टर दिलीप सेठ, श्री राजेंद्र गुप्ता जी और संयुक्त महामंत्री श्री श्याम मोहन दुबे जी उपस्थित रहे!