क्या अब देश की संसद में भी 'जय संविधान' बोलना ग़लत हो गया है?
देश की जनता फैसला करेगी कि संसद में 'जय संविधान' बोलना गलत है या 'जय संविधान' बोलने वाले को टोकना गलत है।
एक बात बता दें राहुल की कोई फोटो वीडियो प्रायोजित नहीं होती है।
पहले से किसी पत्रकार को मालूम नहीं होता है कि राहुल कहां जाएंगे कब जाएंगे।
आज के हरियाणा में धान रोपते और ट्रैक्टर चलाते फोटो वीडियो के बारे में प्रचार किया जा रहा है कि यह फोटो आप हैं।
लेकिन सच्चाई यह है कि अभी तक कांग्रेस ने यह फोटो और वीडियो मीडिया को नहीं पहुंचाए हैं।
कांग्रेस के नेता बहुत प्रचार प्रेमी है मगर राहुल नहीं हैं।
आज 2004 से राहुल को कवर करने वाले बहुत सारे रिपोर्टर गोदी मीडिया में शामिल हो गए हैं। लेकिन अगर आप उनसे व्यक्तिगत रूप से पूछेंगे तो शायद वह झूठ नहीं बोल पाएंगे। बता देंगे कि जब वे कवर करते थे तो राहुल दलितों के घर बहुत जाते थे। मगर पहले से मालूम नहीं पड़ता था। अक्सर उनके होकर आने के बाद मालूम पड़ता था। कई बार उन्हें कवर करने गए पत्रकार खासतौर से TV वाले बेचैन रहते थे कि रात को यह कहीं किसी दलित के यहां खाना खाने न चले जाएं।
लाख कह दो कि थोड़ा सा इन्फॉर्म कर देना। मगर राहुल के साथ के लोग नहीं बताते थे।
राहुल की आलोचना करने के और भी बहुत सारे पॉइंट हो सकते हैं। मगर यह गलत है कि वे खेत में, दलित की झोपड़ी में या मजदूरों के बीच फोटो खिंचवाने जाते हैं।
हम राहुल की राजनीति की कमियां बता सकते हैं। एक बार एक बहुत बड़े एडिटर हमारे दफ्तर में हमारे पास आए थे। यही पूछने। और उन्हें कांग्रेस के एक बड़े नेता ने भेजा था यह कहकर की यह राहुल पर कवर स्टोरी छाप रहे हैं। आप उनके साथ देश भर में बहुत घूमे हैं कुछ बता दीजिएगा।
मगर वे तो हमें राहुल के बारे में सुनी अफवाहें सुना कर कह रहे थे कि यह सही है ना!
पूरी तरह व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से बना हुआ दिमाग था।
उन्हें ससम्मान विदा किया इस हिदायत के साथ कि हमारा नाम कहीं भी इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
फिर उन कांग्रेस के नेता से क्या कहा यह हम यहां नहीं बता सकते।
राहुल की छवि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने खराब की है।
पोस्ट साभार ~ शक़ील अख़्तर
Families are desperate for more funding for medication for Dravet syndrome, a form of epilepsy that can cause life-threatening seizures. https://t.co/8g8ClbQCCI
मणिपुर में जो हो रहा है, उससे बचने के प्रधानमंत्री को आज ही अमरीका चले जाना चाहिए। इससे गोदी मीडिया ग्लोबल लीडर ग्लोबल लीडर करने लग जाएगा। वरना लोग पूछेंगे कि इम्फ़ाल नहीं गए, लेकिन जिस मंत्री का घर जला है, उनके दिल्ली वाले घर तो जा ही सकते थे। इसलिए भारत के पीएम और ‘कटेंट प्रोवाइडर इन चीफ़’ को अमरीका के लिए रवाना हो जाना चाहिए। बाइडन से बोल दूँगा कि जहाज़ before time आ गया। वरना लोग मोदी जी और नड्डा जी से भी पूछने लगेंगे कि अपने मंत्री और सांसद के घर क्यों नहीं गए? घर जलाया है, जाना तो चाहिए ही। दिल्ली में भी नहीं जा सकते? मंत्री जी इस्तीफ़ा कब दे रहे हैं?
✍️ #KD#DESIROCK
सब बैर द्वेष हटा कर एक बार दिल से सोचना…
सिर्फ़ खिलाड़ी ज़मीन पर नहीं हैं , देश की आन बान शान तिरंगा भी सड़कों पर है , वो तिरंगा जिसको ऊँचा रखने में इन्हीं खिलाड़ियों ने खून पसीना एक किया है ।
अब मुद्दा सिर्फ़ ये नहीं है की खिलाड़ी इस लड़ाई को हार जाएँगे या जीत जाएँगे । लड़ाई पक्ष की है या विपक्ष की । मुद्दा राजनीतिक है या ग़ैरराजनीतिक ।
मुद्दा ये है कि इन तस्वीरों और हालातों को देखकर वो लाखों लोग टूट जाएँगे , जिनके बेटा बेटी आखाड़ों और बाक़ी खेल के मैदानों में जाते हैं ।
@BajrangPunia@Phogat_Vinesh@SakshiMalik
एक अपील अपने ख़ुद के प्रदेश हरियाणा से भी है , जातियों की लड़ाई फिर कभी लड़ लेना , खेलों से पहचान है हमारी , खेल और खिलाड़ी टूट गये तो हमारी पहचान ख़त्म हो जाएगी 🙏🏻
सोच कर फ़ैसला लो , एक दूसरे को नोच कर नहीं 🙏🏻
@SSCorg_in sir mts north region site doesn’t work from yesterday tomorrow my exam will be held at Jaipur how can I get my admit card please help @SSCorg_in#mts