मा० सोनिया जी के त्याग को सलाम। प्रधानमंत्री पद को त्यागने वाली सम्माननीय श्री मती सोनिया गांधी जी ने कल एक बार फिर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के पद को स्वीकार करके कांग्रेस जनो के लिए बड़ा त्याग किया है क्योंकि ऐसे हालातों में इस पद को स्वीकार करना बड़ी चुनौती है। यादगार तस्वीर।
तानाशाह सरकार!!
सत्य वचन!! भाजपा सरकार ने RTI Act की मूल भावना का न केवल कत्ल किया है बल्कि भ्रष्टाचारियों को भी बचाने का प्रयास है।
मा० @RahulGandhi जी इस मुद्दे पर देश आपके साथ है।
तथाकथित सिविल सोसायटी अब चुप क्यों है?
क्योंकि..........
#GovtMurdersRTI
भाजपा के "अहंकार" पर "संघर्ष" की जीत!!
सत्य व संघर्ष के समक्ष प्रशासन की तानाशाही व भाजपा का अहंकार हुआ चकनाचूर। @priyankagandhi जी इंसानियत के कतल के खिलाफ इस लड़ाई में देश पीड़ित आदिवासी परिवारों व आपके साथ है।
अहंकारी शासनों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। @RahulGandhi
इंदिरा जी के साथ भी ऐसे जुल्म हुए थे!
1977 में स्वर्गीय इंदिरा जी के साथ जनता पार्टी ने ऐसा ही जुल्म किया था,जैसा जुल्म आज @priyankagandhi जी के साथ यूपी में भाजपा की योगीसरकार कर रही है।
सोनभद्र में प्रियंका जी के संघर्ष ने इंदिराजी की याद दिला दी है।
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू।
77 की तरह ताने देने वाले मुंह के बल गिरेगें!
1977 में इंदिरा जी चुनाव हार गई थी उन पर बड़े राजनीतिक हमले हुए थे उसी तरह आज @RahulGandhi जी पर हमले हो रहे हैं हमला करने वाले ये न भूले कि इंदिरा जी की तरह राहुल जी भी बड़ी शक्ति बनकर उभरेगे।
नफरत के खिलाफ राहुल जी की लड़ाई को सलाम!
गर्व है महान नेता की महान सोच पर!
सम्मानीय @RahulGandhi जी आपके साहस पूर्ण जज्बे को सलाम।सभी को आपने नई दिशा दी है और संघर्ष करने का आह्वान किया है सब आपके साथ हैं।
कांग्रेस एक विचारधारा है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता!
पार्किंग समस्या व लाल कुआं विवाद से दुखी हूं!
मुझे कष्ट है कि पार्किंग को लेकर हुए निजी मनमुटाव को कट्टरपंथी लोगों ने अपनी रोटियां सेकने के लिए सांप्रदायिक रंग दे दिया।
ऐसे असामाजिक तत्वों को चाहे वे किसी भी कौम के हो सख्त सजा मिले।
पार्किंग समस्या के लिए नगर निगम जिम्मेदार है
तेल के खेल से कंपनी मालामाल- जनता बेहाल!
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरी लेकिन भारत सरकार की तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा कर रही है।
तेल के खेल में कंपनी हुयी मालामाल,जनता है बेहाल।सरकार संज्ञान ले व पेट्रोल व डीजल के दाम कम करें।
मुल्क को आगे ले जाने में सब का योगदान है - ईद मुबारक।
हस्तसाल स्थित ईदगाह में जाकर मैंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी मुझे खुशी है कि पिछले 30 सालों की तरह इस साल भी कमेटी ने मुझे तकरीर के लिए बुलाया और मुझे सभी ने गौर से सुना।
केजरीवाल जी अब दिल्ली मूर्ख नहीं बनेगी !
विफलताओं को छिपाने के लिए महिलाओं को फ्री मेट्रो का झांसा।
फ्री WiFi के वायदे से ध्यान हटाने के लिए CCTV का शगुफा।
फिक्स्ड चार्ज के नाम पर बिजली कंपनियों ने की दिल्ली में लूट खसौट।
बुनियादी ढांचात्मक विकास कार्य ठप हुए
जवाब दो हिसाब दो!
"गांधीजी"के"हत्यारे गोडसे"की"प्रशंसा राष्ट्रद्रोह" है!
"महाराष्ट्र मे तैनात"IAS अधिकारी"निधि चौधरी" द्वारा गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की "खुलेआम प्रशंसा"करना "राष्ट्रद्रोह के दायरे"में आता है महामहिम राष्ट्रपति जी व राज्य सरकार इस"ट्वीट पर संज्ञान"लेकर"सख्त कार्रवाई"करें।
मोदी जी 2.0 कार्यकाल की अशुभ शुरुआत,पतन के संकेत!
भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी।
अमेरिका ने दिया भारत को बड़ा झटका।
जीडीपी और बेरोजगारी के आंकड़ों से देश सकते में।
अचानक देश को लगे यह झटके संयोग नहीं पतन का संकेत है।
देश सुरक्षित हाथों में है या नहीं यह निर्णय जनता करें।
"आक्रमक राहुल जी" की "भाजपा पर हमला" जारी रखने की घोषणा!!
सम्माननीय @RahulGandhi ने आज एक बार फिर भाजपा के खिलाफ "मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है कि कांग्रेस पूरी बहादुरी के साथ "संविधान व संवैधानिक संस्थाओं" की रक्षा के लिए "निडरता" के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
कर्नाटक के नतीजे,MODI मैजिक या EVM मैजिक खत्म!
29 मई को हुए कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली है भारी शिकस्त और कांग्रेस पार्टी ने 509 सीट जीतकर बंपर जीत दर्ज की है भाजपा केवल 366 सीट ही जीत पाई है।
कर्नाटक मे MODI मैजिक फैल या
EVM मैजिक फैल ये बड़ा सवाल है !
"आयोग"शब्द ही "संदेह"के घेरे में है !
यह "गंभीर" मामला है इसकी "न्यायिक जांच" होनी चाहिए व "दोषियों" के खिलाफ "सख्त कार्रवाई"हो। वैसे आजकल:- "चयन आयोग" हो या "चुनाव आयोग "हो सब "संदेह के घेरे "में हैं।
@priyankagandhi जी को छात्रों का मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद।
ये आतंकवाद नहीं तो क्या है?
स्कूली बच्चों को चाकू छुरी बांटने वालों को, भगवा ध्वज की आड़ में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों व धर्म व जाति के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को आतंकवादी करार दिया जाए क्योंकि ये तत्व देश में आतंक फैला रहे हैं।
आतंकवाद की परिभाषा को पुनः परिभाषित करो
21वीं सदी का क्या यही एजेंडा है?
संघ प्रमुख मोहन भागवत जी ने उदयपुर में कहा"राम का काम" होगा।मोदी जी ने काशी में कहा "अयोध्या में दीवाली" मनाने से किसने रोका था?मोदी जी ने काशी में विरासत व ऋषि मुनियों के हवाले से कहा कि "गणतंत्र दिवस परेड" में भगवान "राम की झांकी"पहली बार निकली।
काबिल चुनाव आयोग!!
देश में हुए आम चुनाव में चुनाव आयोग की पक्षपात पूर्ण भूमिका को इतिहास में दर्ज किया जाएगा, इतना काबिल चुनाव आयोग आजादी के बाद देश में पहली बार देखने को मिला है।
मुख्य चुनाव आयुक्त को उनकी शानदार भूमिका के लिए सेवा निवृति के बाद राज्यपाल पद से नवाजा जाना चाहिए।
सन्नाटा क्यो?
लोकसभा चुनाव मे BJP-NDA की बंपर जीत के बाद दिल्ली व देश की सड़को पर जश्न की बजाय सन्नाटा क्यो है?
1.क्या यह भावनात्मक वोट की जीत है?
2.क्या यह पक्षपात पूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जीत है?
3.क्या यह राष्ट्रवाद की जीत पर लोकतंत्र की हार है?
यह Research का विषय हैl
आजाद भारत का "गुलाम" चुनाव आयोग!!
"आजाद भारत" के गुलाम "चुनाव आयोग" ने "विपक्षी दलों" की मांग न मानकर दुनिया के सबसे बड़े "लोकतंत्र" की "साख को बट्टा" लगाया है। भाजपा को क्या डर है यदि गिनती से पहले पर्चियों को मिलान हो जाए?? "मतलब दाल में काला है"।
लोकतंत्र की रक्षा हो!!