15 अगस्त के पावन अवसर पर सुबह 10 बजे बुल्लेशाह जी कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण करेंगे । आइए, हम सब मिलकर तिरंगे को सलाम करें और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें ।
गुरुरब्रह्म गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर: ।
गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नम: ।।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं अपने गुरुओं और शिक्षकों को नमन करता हूँ, जिनकी शिक्षा से मैंने जीवन का अब तक का सफ़र तय किया है ।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ
#GuruPurnima
हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ।यह बैठक NIT फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित की गई।इस बैठक में फरीदाबाद जिले के प्रभारी,AICC ऑब्जर्वर एवं लोकसभा सांसद माननीय श्री मानिक टैगोर जी,श्री रोहतास बेदी जी और श्री सुधीर चौधरी जी भीउपस्थित थे
अपनी अनुपम रचनाओं और दोहों से मानव जीवन को सार्थक दिशा देने व मानवता का सच्चा पाठ पढ़ाने वाले महान कवि और संत कबीरदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
आपकी शिक्षाएँ एवं अमूल्य विचार सदैव मानवता की सेवा का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
आज फ़रीदाबाद में संगठन सृजन अभियान के तहत मीटिंग में प्रेक्षक बनके भाग लिया और सभी के साथ पार्टी को मज़बूती से आगे बढ़ाने की बात रखी।
साथ में AICC प्रेक्षक मानिकम टैगोर जी भी रहे।
सिख धर्म के दूसरे गुरु, गुरमुखी लिपि केरचियेता, धन धन श्री गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर शत शत नमन ।
मानवता और सेवा पर उनकी सीख आज भी दुनिया को राह दिखा रही है । 🙏🏼
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अमानवीयता की पराकाष्ठा है। बेगुनाह पर्यटकों की जान लेना एक कायराना और शर्मनाक कृत्य है, जिसने हर संवेदनशील हृदय को झकझोर कर रख दिया है।इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं #PahalgamAttack
मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिखों के 9वें गुरु 'हिंद दी चादर' गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाईयां।
उनका जीवन, आचरण, और विचार हमेशा हमें सही रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।