एक जिला बोलता है सिर्फ जनगणना करना है,
दूसरा जिला बोलता है आधा स्कूल और आधा जनगणना करना है तो तीसरा बोलता है कि पूरा स्कूल फिर जनगणना करना है,
इससे ज्यादा क्या ही शिक्षक का मज़ाक बनेगा।
मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी संज्ञान लीजिए।
बिहार के शिक्षकों के विभिन्न मुद्दे को लेकर आज सदन में मंत्री जी ने जबाब दिये ...
सभी सरकारी शिक्षकों को एकसमान वेतन वृद्धि , ज��नियर का सीनियर से ज्यादा वेतन , एरियर और भ्र्स्टाचार जैसे मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने जबाब दिया ।
सौ. - बिहार विधानसभा , न्यूज़ 18
बिहार के सभी शिक्षक इस सैलरी कैलकुलेटर से सिर्फ अपना मूल वेतन भरकर अपना कुल वेतन जान सकते है ��र सैलरी स्लिप भी डाउनलोड कर सकते है l
https://t.co/7taWsnYskO
2022 में बहाल शिक्षकों के वेतन विसंगति के मुद्दे को ACS शिक्षा विभ��ग को पत्र लिखकर प्रमुखता से उठाने के लिए BSTA- गोपगुट के प्रदेश अध्यक्ष मारकंडेय पाठक जी को बहुत बहुत धन्यवाद साथ ही साथ संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं हमलोगो के वरिष्ठ सहयोगी अश्विनी पाण्डेय जी को भी बहुत बहुत धन्यवाद । @Ashwini_TET
शिक्षक नेता सह एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने अपर मुख्य सचिव , शिक्षा विभाग को पत्र लिख 2022 में बहाल शिक्षकों के वेतन विसंगति के मामले को जल्द दूर करने का किये आग्रह ✌️
बिहार शिक्षा विभाग से अनुरोध है की 2022 में बहाल शिक्षकों के वेतन विसंगति को शीघ्र दूर किया जाये जिससे जनवरी माह का वेतन भुगतान ऐसे शिक्षकों का सही हो कर आये @BiharEducation_@sunilkbv@pankajksingh123
*छठे चरण के तहत 2022 में नियुक्त हुए शिक्षकों को विभाग द्वारा निम्न बिंदु के कारण वरीय मानते हुए TRE 1 में नियुक्त शिक्षक से ज्यादा वेतन देना ही होगा।*
*जो निम्न प्रकार है -:*
*1.बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली,2023 आया ही है इसलिए कि सभी नियोजित शिक्षकों को एक परीक्षा के माध्यम से विद्यालय अध्यापक के समान किया जाए।*
*यानि इस नियमावली के तहत*
*(विद्यालय अध्यापक = विशिष्�� शिक्षक)*
*2.विभाग के पत्र संख्या 4207,दिनांक -:22/11/2025 के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रोन्नत्ति में विशिष्ट शिक्षक के पूर्व की यानि नियोजन इकाई के सेवा को काउंट किया जायेगा।*
*यानि हमारे द्वारा 4 वर्ष कार्य किया जा चुका है जो हमारी सीनियरीटि को तय करता है यानि 4 वर्ष बाद हम स्नातक ग्रेड में प्रमोशन के हकदार हो जायेंगे।*
*यानि इस पत्र के अनुसार,*
*( विशिष्ट2022>विद्यालय अध्यापक2023)*
*3.विभाग के पत्रांक* *4206,दिनाँक-:22/11/2025 के द्वारा स्पष्ट रूप से आपसी वरीयता तय किया गया है जिसमें कहा गया है कि अगर एक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक ,विशिष्ट शिक्षक एवं नियोजित शिक्षक रहेंगे तो उनमें जो सबसे पहले प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए है उन्हें सीनियर ���ाना जायेगा और उन्हें प्रभारी प्रधान के रूप में नियुक्त किया जायेगा।*
*इसलिए 2022 में सभी शिक्षकों का प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई थी और जो विशिष्ट शिक्षक बन गए वो विद्यालय अध्यापक के समान हो चूके है ऐसे में अगर एक विद्यालय में 2022 के नियुक्त विशिष्ट शिक्षक रहेंगे और 2024 में नियुक्त TRE 1 के विद्यालय अध्यापक रहेंगे तो विभागीय पत्र के अनुसार 2022 के विशिष्ट शिक्षक को सीनियर मानते हुए उनको ��्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जायेगा।*
*यानि इस पत्र ने भी तय कर दिया कि,*
*(विशिष्ट शिक्षक 2022> विद्यालय अध्यापक 2023)*
*4.विभाग के पत्रांक-3068 दिनाँक-:23.12.2024 ने इस बात को पूर्ण रूप से स्पष्ट कर दिया है और ये व्यवहारिक नियम भी है कि कनीय यानि जूनियर शिक्षक का वेतन सीनियर शिक्षक से कभी भी ज्यादा नहीं होना चाहिए अगर हो��ा है तो वेतन विसंगति का जबरदस्त मामला बनता है जिसे ठीक करते हुए वरीय शिक्षक का वेतन कनीय शिक्षक के वेतन के बराबर किया जाए या एक इंडेक्स बढ़ा करके दिया जाए।*
*इन सभी उपर के 3 विभागीय पत्र देखने के बाद स्पष्ट है कि छठे चरण के तहत 2022 में नियुक्त विशिष्ट शिक्षक 2023 में नियुक्त विद्यालय* *अध्यापक(TRE 1) के शिक्षक से वरीय(सीनियर) हैं और उपर के बिंदु 4 के अनुसार वेतन पुनः निर्धारण करते हुए विद्यालय अध्यापक(TRE 1)के वेतन के अनुरूप किया जाए या एक इंडेक्स बढ़ा कर किया जाए जिससे वेतन विसंगति का मामला ठीक हो सके।*
विशिष्ट शिक्षक और विद्यालय अध्यापक दोनों अलग कैडर हैं। इनमें वरीयता की तुलना नहीं हो सकती। किंतु व्यावहारिक पक्ष यह है कि एक ही काम के लिए जिसका योगदान पहले हुआ हो उसे बाद में योगदान करने वाले से कम वेतन नहीं मिलना चाहिए। कृपया संज्ञान लिया जाय 🙏
@sunilkbv@BiharEducation_
छठे चरण में बहाल शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन प्रदान करने के लिए बेहतर प्रावधान किया जाय ताकि उन्हें सेवा और वेतन दोनों तरह की वरीयता का लाभ ��िल सके। उनके साथ न्याय होना चाहिए! शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि इसपर पूरी संवेदनशीलता से विचार किया जाय!
@sunilkbv
@BiharEducation_
आ० @sunilkbv जी!
छठे चरण में बहाल शिक्षकों को (विशिष्ट) बाद में बहाल शिक्षकों से कम वेतन प्राप्त हो रहा है। वरीय प्रधान शिक्षकों पर कनीय को जिन्हें वेतन संरक्षण का लाभ मिला वेतन वरीयता प्राप्त है। इन दोनों मसलों पर संवेदनशीलता से विचार करने की कृपा की जाय।
@BiharEducation_
@Team_BRVAS का मुख्य मांग :-
1 सभी कोटि के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान।
2. घर के नजदीक ऐच्छिक स्थानांतरण।
3. एक करोड़ का सुरक्षा बीमा
4. पुरानी ��ेंशन योजना (OPS)का लाभ।
5. पारस्परिक स्थानांतरण को हमेशा चालू रखना।
6. सभी प्रकार का बकाया वेतन भुगतान।