'लद्दाख में चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है'
देश के जाने-माने क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी करते हुए ये बात कही है।
सोनम वांगचुक जी 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने बताया-
▪️ भारत की सीमा पर चीन लगातार कब्जा कर रहा है
▪️ पूर्वी लद्दाख में 65 पैट्रोलिंग पॉइंट में से 26 पॉइंट पर सेना गश्त नहीं कर पा रही है
लद्दाख के लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लोग सीमा पर चीनी अतिक्रमण की बात कर रहे हैं, लेकिन PM मोदी खामोश हैं।
PM मोदी तब भी चुप थे, जब बीते दिनों चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया था।
चीन ये दुस्साहस बार-बार इसलिए कर रहा है क्योंकि PM मोदी चीन को 'क्लीन चिट' देते घूम रहे हैं।