69K शिक्षक भर्ती घोटाले में जितने भी अयोग्य लोगों का चयन हुआ है, सरकार को उन्हें बाहर करना चाहिए। रिक्त पद बढ़ाकर उन्हें याची लाभ देना और 8 साल से नई शिक्षक भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं के साथ छल करना उचित नहीं है।
@PrashantK_IPS90@spgoyal@myogiadityanath@kpmaurya1@UPGovt
यशस्वी मुख्यमंत्री@myogiadityanathजी
विषय- #प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती में पदवृद्धि हेतु
महोदय लाखों अभ्यर्थी पिछले 8 साल से नई भर्ती का इंतजार कर रहे है
आपने नगरीय क्षेत्र में 10K भर्ती का आदेश दिया
कृपया उसमें ग्रामीण पदों को जोड़कर 78K भर्ती का विज्ञापन जारी कीजिए
#शिक्षक_भर्ती
माननीय अध्यक्ष महोदय
शिक्षा सेवा चयन आयोग
आदरणीय श्री प्रशांत कुमार जी,
सादर प्रणाम।
उत्तर प्रदेश के समस्त डीएलएड (D.El.Ed.) प्रशिक्षित युवा आपकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। वर्तमान में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अधियाचन एवं परीक्षा तिथि को लेकर विभिन्न चर्चाएँ चल रही हैं। ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व हम सभी अभ्यर्थियों की ओर से आपसे विनम्र निवेदन है कि बेसिक शिक्षा विभाग के साथ विस्तृत बैठक कर प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विद्यालयों में रिक्त पदों का वास्तविक आंकलन कराया जाए। और प्राथमिक शिक्षक भर्ती क़ा संयुक्त (नगरीय +ग्रामीण )विज्ञापन जारी करने की कृपा करें!
प्रदेश के हजारों विद्यालय आज भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात निर्धारित मानकों से अधिक है, वहीं नगरीय विद्यालयों में भी पर्याप्त संख्या में पद रिक्त हैं। ऐसे में यदि सभी रिक्त पदों का संयुक्त अधियाचन प्राप्त कर एक व्यापक एवं पारदर्शी विज्ञापन जारी किया जाता है, तो इससे न केवल विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि वर्षों से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों डीएलएड युवाओं को भी न्याय मिल सकेगा।
माननीय महोदय, लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के मन में भविष्य को लेकर अनेक चिंताएँ हैं। हम सभी चाहते हैं कि आयोग जल्दबाजी में परीक्षा तिथि घोषित करने के बजाय पहले विभागीय स्तर पर रिक्तियों का समुचित सत्यापन सुनिश्चित करे, ताकि अधिकतम पदों को शामिल करते हुए एक बड़ी और समग्र प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सके।
हमारा विनम्र अनुरोध है कि परीक्षा संबंधी अंतिम निर्णय लेने से पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नगरीय एवं ग्रामीण विद्यालयों के सभी रिक्त पदों का संयुक्त अधियाचन प्राप्त किया जाए तथा उसके आधार पर व्यापक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। यह कदम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ लाखों युवाओं की आशाओं को भी नया संबल प्रदान करेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अभ्यर्थियों की भावनाओं, प्रदेश के विद्यालयों की आवश्यकता तथा शिक्षा व्यवस्था के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक एवं न्यायसंगत निर्णय लेंगे।
सादर निवेदक,
समस्त डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश
@PrashantK_IPS90
📌 शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी संभावित अपडेट
✅ UP PGT Result
29 जून से 1 जुलाई 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है।
✅ UP TGT Result
25 जून से 28 जून 2026 के बीच घोषित किया जा सकता है।
✅ नई TGT/PGT भर्ती
नई TGT/PGT भर्ती का विज्ञापन 15 जुलाई 2026 के बाद आ सकता है।
उत्तर प्रदेश में 2018 में अंतिम बार बेसिक शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन आया था
2019
2020
2021
2022
2023
2024
2025
2026.......
केवल इंतजार और इंतजार इतना बढ़ा विभाग है
110000+ स्कूल हैं
बेसिक के अंतर्गत
लेकिन शिक्षकों की भर्ती
हुई नहीं 7 सालों से
@myogiadityanath@thisissanjubjp
मंत्री जी अगर #प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती शहरी 11508 और ग्रामीण रिक्त हुए पद & 68500 भर्ती के बचे हुए 27000 पदों पर एक साथ विज्ञप्ति निकलवाएं।
आप जनता चौपाल कर लीजिए लेकिन लोग पूछेंगे की 5 वर्षों में कितने पदों पर भर्ती किए, आपके पास कोई जवाब नहीं।
अन्यथा आप चुनाव हार जाएंगे
चाहे @rojgarwithankit वाले अंकित सर हो चाहे वह @kmrvivek14 विवेक सर इन लोगों ने ना कभी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया ना कभी ट्विटर (x)अभियान रखा ना ही साथ दिया ट्विटर अभियान (x) में और बैच लॉन्च करने में सबसे आगे।
#UPPRT_78K_VACANCY