राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रन्थालय स्थित उनके तैल चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
नाथ पंथ की महत्ता को दर्शाती है 'योगवाणी' : कुलपति
योगवाणी पत्रिका के संपादक डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त ने रविवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें पत्रिका के नवंबर अंक की प्रति सौंपी। इस अंक में कुलपति का 'नाथ पंथ और महायोगी गोरखनाथ' विषय पर सारगर्भित लेख प्रकाशित है
Promoting Environmental awareness campaign by saying no to vehicle on last working day of each month together with faculty, HODs , teachers and officers. @ Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University https://t.co/vzSN1FXAxs
पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को बड़ी सफलता मिली है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुए ऑडिट में ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव की स्थापना सार्थक हुई है। प्रमाण पत्र से हौसला बढ़ा है और प्रयास को जारी रखने की प्रेरणा मिली है। निश्चित रूप से इसका लाभ नैक मूल्यांकन में मिलेगा।
Today, I am feeling very happy as on the teacher’s day 5th Sept.2021, I successfully completed my 1 yr tenure and I gave awards to 153 teachers of the University, Aided & Affiliated Colleges of Gorakhpur.
According to the current SSR of the University total of 738 marks are expected which is sufficient for A grading, but this time the University is trying to improve its preparation for A++ grading.
टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता @Neeraj_chopra1 के नाम पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में फेलोशिप देने का निर्णय लिया गया है। यह फेलोशिप श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीट को दी जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम सभी को आप के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि में खेल अवस्थापनाओं के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है तथा 100 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स फैलोशिप भी प्रदान की जाएगी।
टोक्यो ओलम्पिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी गौरवमयी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
दी.द.उ. गोरखपुर विवि एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं आज से प्रारंभ हुई। परीक्षाओं की शुचिता को लेकर सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
परीक्षा के प्रथम दिन विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण कर कोविड-19 गाइडलाइंस के अनुपालन का निर्देश दिया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में खेल अवस्थापनाओं के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है तथा उन्हें स्पोर्ट्स फैलोशिप भी प्रदान की जाएगी।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन आज दिनाँक 08 जुलाई, 2021 को अपर पुलिस महानिदेशक श्री अखिल कुमार (आई.पी.एस.) द्वारा किया गया।
माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार दी.द.उ. गोरखपुर विवि में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल के पौधे के रोपड़ के साथ हुआ।
वन महोत्सव के दौरान विवि परिसर में 500 पौधे लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक शिक्षक को दो पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना होगा।
कोविड-19 महामारी एवं विद्यार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के स्नातक, परास्नातक व स्पेशल कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 22 जुलाई तक विस्तारित कर दी गई है।
विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कोविड-19 महामारी की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कुलपति जी ने वि.वि. के नए शैक्षणिक कैलेंडर को भी लांच किया। उन्होंने सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षगण से इस शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सत्र को संचालित करने का निर्देश दिया।
दी.द.उ.गो.वि.वि. के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने आज नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के शुभारंभ पर शिक्षकों से संवाद करते हुए प्रतिष्ठित क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।