मंडलायुक्त कार्यालय परिसर मे एकीकृत मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण कार्य: मंडलीय कार्यालय भवन के दो टावरों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। यह परियोजना काशी के थीम पर डमरू के आकार मे सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप मे विकसित किया जाएगा एवं स्काईवॉक भी बनाया जाना प्रस्तावित है।
वाराणसी विकास प्राधिकरण के रामनगर, बड़ी गैबी आवासीय योजना के अंतर्गत रिक्त आवासीय/व्यावसायिक सम्पत्तियों को नीलामी द्वारा प्राप्त करने का सुअवसर: आवेदन पोर्टल पर दिनांक:09-05-2022 से 16.05.2022 तक किया जा सकता है।eAuction website: https://t.co/cBNfJAt5pq
प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आवास विकास एवं प्रदेश के समस्त विकास प्राधिकरणों के समक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे अभिनव कार्यों के विषय में किया गया प्रस्तुतीकरण।
वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम में वार्ड- भेलूपुर, चेतगंज, दशाश्वमेध, कोतवाली, चौक, आदमपुर व जैतपुरा के लिए आहूत किया गया ‘‘मानचित्र निस्तारण‘‘ कैम्प।