यूपी के बहराइच में बड़ा घोटाला सामने आया है।
सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को निःशुल्क बाँटने के लिए आई पूरी ट्रक-भर पाठ्यपुस्तकें कबाड़ में बेच दी गईं।
हैरानी की बात यह है कि ये किताबें सिर्फ ₹4 प्रति किलो के भाव से कबाड़ी को बेची गईं।
मामले की आधिकारिक शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और 13,000 से ज़्यादा किताबें जब्त की गईं😢
विश्व बाल कैंसर दिवस पर तस्वीर चौंकाने वाली है। मध्यप्रदेश में 19 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अलग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग ही नहीं, और जिलों में चाइल्ड ऑन्कोलॉजिस्ट लगभग नदारद। AIIMS Bhopal में 2019 से 1268 बच्चे पहुंचे, पर सिर्फ 40% ही पूरा इलाज करा पाए—60% इलाज अधूरा छोड़ने, जांच न हो पाने या देरी के कारण दम तोड़ देते हैं।
नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग (₹10 करोड़ मशीन), PET-CT (₹25–35 करोड़) और प्रोटॉन थैरेपी जैसी सुविधाएं प्रदेश के सरकारी सिस्टम में नहीं। नतीजा—सैंपल बाहर भेजो, मरीज दिल्ली-मुंबई रेफर करो।
बजट बढ़ने के दावे बहुत हैं, पर जब बच्चों के कैंसर की बुनियादी जांच और विशेषज्ञ ही नहीं, तो स्वास्थ्य मॉडल किस काम का? अब प्राथमिकता तय करनी होगी—विज्ञापन या जीवन?
Remote access, वो भी पूरी planning के साथ
जमीन के नीचे बाकायदा setup बनाकर exam system को manipulate किया जाना सिर्फ cheating नहीं, बल्कि पूरे examination system को खुली चुनौती है। लाखो बच्चों के मेहनत के साथ ऐसा खिलवाड़ हो रहा है वहाँ अब भी क्या यही बोलोगे की सब कुछ smooth चल रहा है @SSC_GoI
अगर exam venue तक इस खेल में शामिल पाए जा रहे हैं, तो लाखों मेहनती students ऐसे exams पर भरोसा कैसे करें?
अब सवाल किसी एक गिरफ़्तारी का नहीं, बल्कि system की credibility और accountability का है।
साथियों,
MPPSC आयोग के समक्ष चल रहे हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन हेतु माननीय उच्च न्यायालय से अनुमति प्राप्त हुई थी। न्यायालय के निर्देशों का पालन करना हम सभी के लिए अनिवार्य था।
इसी कारण, परिस्थितिवश हमें आंदोलन को समाप्त नहीं बल्कि केवल स्थगित करना पड़ा।
यह स्पष्ट रहे कि हमारी लड़ाई रुकी नहीं है, संघर्ष जारी है और हम पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।
आप सभी साथियों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज़ को और अधिक मजबूत करें। संगठन लगातार तैयारी और रणनीति पर कार्य कर रहा हैं, और जल्द ही पुनः आंदोलन को धरातल पर शुरू किया जाएगा।
एकजुट रहिए, जागरूक रहिए।
जय हिंद 🇮🇳
@NEYU4INDIA@MPYuvaShakti
#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0 के दौरान आयोग के अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए, छात्रों ने अपना ज्ञापन आयोग के बाहर चस्पा किया।
बेरोजगारी को खत्म करने की शपथ ली गई, आयोग और सरकार की उदासीनता के विरोध में मौन धारण किया गया। छात्रों ने रोकर अपना
आक्रोश शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त किया।
इसके बाद क्रोधित छात्रों ने मोहन यादव, नरेंद्र मोदी और राजेश लाल मेहरा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली और स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।
#AllEyesOnMppsc
असली हिन्दू वो हैं जो अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं,
और दिखावटी हिन्दू वो हैं जो केवल आयोजनों में फोटो खिंचवाकर धर्म का प्रदर्शन कर रहे हैं।
धर्म कर्मकांड में नहीं, न्याय और संघर्ष में जीवित रहता है।
आज #MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0 में बैठे छात्र संविधान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं — यही सच्ची राष्ट्रभक्ति और सच्चा धर्म है।
#AllEyesOnMppsc #RepublicDay
आज #MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2 के दौरान #RepublicDay के अवसर पर हजारों छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली।
यही संविधान हमें अपनी बात रखने, सवाल उठाने और न्याय की मांग करने का अधिकार देता है।
संविधान ही हमारी ताक़त है, संविधान ही हमारा मार्गदर्शक। 🇮🇳
#AllEyesOnMppsc
एक ओर देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्र अपनी मांगों को लेकर MPPSC के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे. कड़ाके के ठंड के बाद भी छात्र रातभर प्रदर्शन करते रहे. आज प्रदर्शन का तीसरा दिन है. 13 महीने पहले भी आंदोलन हुआ था. तब कई दिनों के आंदोलन के बाद उनकी कुछ मांगे मानी गई थीं. इस बार देखिए आयोग की नींद कब टूटती है.
#MPPSC_PROTEST #MPPSC #MPPSC #MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2 #RepublicDay #RepublicDay2026 #RepublicDayIndia
माननीय @DrMohanYadav51 जी एवं आदरणीय @narendramodi जी,
MP के लाखों युवा MPPSC के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कम पदों से निराशा बढ़ रही है। नियमित और ज्यादा भर्तियां कर युवाओं का भविष्य संवारें। आपकी सरकार युवा सशक्तिकरण की बात करती है, अब अमल दिखाएं! 🙏
#MPPSC_Article19
✊ MPPSC भर्ती सत्याग्रह 2026 ✊
अगर आपका ज़मीर जाग रहा है,
अगर आपको अपने भविष्य की चिंता है,तो MPPSC की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों से अपील है—👉 इस आंदोलन में शामिल होकर👉 अपनी आवाज़ बुलंद करें 👉 और इस न्यायपूर्ण संघर्ष को सफल बनाएं।
#MPPSC m
13 महीने पहले @DrMohanYadav51 जी ने खुद छात्रों को बुलाकर उनकी जायज़ मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया था,
लेकिन आज तक न कोई ठोस कार्रवाई हुई, न कोई समाधान निकला।
अब हाईकोर्ट की अनुमति के बाद युवा फिर से दिन-रात सड़क पर हैं,
ठंड में धरना दे रहे हैं, भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सवाल साफ़ है —
क्या इस बार मध्यप्रदेश सरकार वाकई न्याय करेगी❓️
या फिर से वादों और आश्वासनों की राजनीति से छात्रों को गुमराह किया जाएगा?
युवा अब चुप नहीं बैठेगा।
हक़ मिलेगा या आंदोलन और तेज़ होगा।
#AllEyesOnMPPSC
#MPPSC_Article19_सत्याग्रह
#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह
#JusticeForAspirants