"मैं जी भर जिया,मैं मन से मरू,लौट कर आऊंगा, कूच से क्यों डरु" BJP4India के पितृ पुरुष,करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक,हमारे प्रेरणा स्रोत,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
#AtalBihariVajpayee
अविचल राष्ट्रभक्ति, कुशल नेतृत्व और आदर्श राजनीति के प्रतीक, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#AtalBihariVajpayee#Punyatithi#BharatRatna
"शौर्य, त्याग और बलिदान क��� पहचान हो,
तिरंगा🇮🇳 तुम भारत की आन-बान-शान हो।"
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल—गुरसहायगंज नगर में #HarGharTiranga अभियान के निमित्त संगठन के समर्पित पदाधिकारियों एवं उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित “तिरंगा यात्रा” में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हाथों में तिरंगा, हृदय में देशभक्ति और जुबां पर भारत माता की जय के जयघोष के साथ निकली यह यात���रा राष्ट्र के प्रति हमारे संकल्प, समर्पण और गौरव का प्रतीक है।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳
@BJP4UP @myogiadityanath @mppchaudhary @idharampalsingh
कल लखनऊ में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा के निमित्त आज व्यवस्था में लगे कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा के संकल्प के साथ इस भव्य यात्रा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाएं।
हर घर तिरंगा 🇮🇳
🇮🇳 भारत माता की जय!
🇮🇳 वंदे मातरम्! #NarendraModi #TirangaYatra
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर:
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम:॥
जो जीवन रूपी अंधकार में प्रकाश की किरण बनें, ऐसे सभी गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम।
@BJP4UP
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर:
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम:॥
जो जीवन रूपी अंधकार में प्रकाश की किरण बनें, ऐसे सभी गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम।
आपका मार्गदर्शन हम सभी को सन्मार्ग पर अग्रसर करे।
आज अपने निज निवास इंदिरा नगर बांदा में कार्यकर्ता बंधुओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को सुना..!
2026 का आधा साल बीतने को है। इन 6 महिनों में हमने मन की बात में देशवासियों की अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की है।
जून में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की है, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती है।
ये सफलताएं देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी है���।
हाल ही में मुझे कोलकाता में नौ-सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। वहां INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौ-सेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन ships की design और manufacturing तक, सब कुछ स्वदेशी है।
जून के महीने में ही aviation sector में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई।
C-295, ये विमान 'Made In India' है और C-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है, और ऐसे 40 विमान, भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे MSME और Aerospace sector को नई शक्ति मिल रही है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
#MannKiBaat
आज लखनऊ जिले के बूथ संख्या - 507 (प्रा वि0 कक्ष संख्या -1सेमरा) मंडल- चिनहट ग्रामीण में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को श्रवण किया।
'मन की बात' देशवासियों को जनभागीदारी, सेवा, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के विविध विषयों से जोड़ने वाला प्��ेरणादायी संवाद है। माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। और डिजिटल ट्रेनिंग प्रोग्राम में बूथ के कार्यकर्ताओं ने SaralApp पर डिजिटल प्रशिक्षण लिया I
#MannkiBaat #NarenderaModi #BJP
राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और एकात्म भारत का संकल्प हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
सामाजिक समरसता के पुरोधा और राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक, परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने धर्म को केवल आस्था तक सीमित नहीं रखा बल्कि उसे समाज सेवा, राष्ट्र जागरण और अंतिम व्यक्ति के उत्थान से जोड़ा। उनका तप, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
आपके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प को हम अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
#MahantAvedyanathJi