अवैध घुसपैठ ना सिर्फ देश के संसाधनों व कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है बल्कि देश की अंतरिक्ष सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। ऐसे में घुस���ैठ रोकने और घुसपैठियों को चिन्हित कर भगाने के लिए कृत संकल्पित असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा जी को राज्य के सेवार्थ नई पारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं।
शुभकामनाएं व बधाई बंगाल के नवीन मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी को भी जिन्होंने अपनी प्रथम कैबिनेट बैठक में ही देश की सीमा की सुरक्षार्थ 45 दिन के अंदर ही आवश्यक भूमि सीमा सुरक्षा बलों को हस्तांतरित करने का सराहनीय आदेश दिया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपको साधुवाद।
@SuvenduWB @himantabiswa
प्रेस वक्तव्य:
सनातन विरोधी बयान दुर्भाग्यपूर्ण, विधानसभा की कार्यवाही से हटाया जाए : आलोक कुमार
नई दिल्ली। मई 13, 2026। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक��ता श्री आलोक कुमार ने तमिलनाडु विधानसभा में में दिए गए उदय निधि स्टालिन के सनातन विरोधी वक्तव्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि क्या वे इस प्रकार का वक्तव्य किसी अन्य मज़हब के विरुद्ध भी देने का साहस कर सकते हैं? सनातन हिंदू धर्म और उसकी आस्थाओं को निरंतर अपमानित करना लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के भी विपरीत है। नेता विपक्ष के इस बयान को अविलंब विधानसभा की कार्रवाई से निकाला जाना चा��िए।
उन्होंने कहा कि अत्यंत विडंबनापूर्ण स्थिति है कि जिन परिवार��ं और राजनीतिक दलों को स्वयं सनातन परंपराओं, मंदिरों और हिंदू समाज से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष लाभ प्राप्त होता है, वही लोग सनातन को समाप्त करने की बातें कर रहे हैं। तमिलनाडु सरकार को राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों और सनातन परंपरा से जुड़े धार्मिक स्थलों से पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है, इसके बावजूद सनातन विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करना उसी थाली में छेद करने जैसा है।
श्री आलोक कुमार ने कहा कि तमिलनाडु के नवीन मुख्यमंत्री को भी इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि उनकी सरकार सनातन परंपरा और हिंदू आस्थाओं के सम्मान के पक्ष में है अथवा वह ऐसे विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण हिंदूद्रोही वक्तव्यों का समर्थन करती है।
श्री आलोक कुमार ने मांग की कि इस प्रकार के घोर आपत्तिजनक और विभाजनकारी वक्तव्य को विधानसभा की कार्यवाही से तत्काल हटाया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
विहिप अध्यक्ष ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म तमिलनाडु सहित पूरे भारत की सांस्कृतिक आत्मा है। इतिहास साक्षी है कि सनातन को समाप्त करने का प्रयास करने वाली अनेक विचार धाराएँ स्वयं समाप्त हो गईं, किंतु सनातन आज भी उतनी ही शक्ति, श्रद्धा और व्यापकता के साथ समाज का मार्गदर्शन कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
जारीकर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद
राम जानकी रथ यात्रा की सुरक्षा से लेकर मंदिरों, गौ माता और हिंदू बहनो की रक्षा तक अग्रिणी रहने वाले “बजरंग दल”स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#BajrangDalSthapnaDiwas
सेवा- सुरक्षा- संस्कार का व्रत लेकर हिन्दू युवाओं को संगठित कर नशामुक्ति, गोरक्षा, कन्या रक्षा, धर्मरक्षा , राष्ट्र रक्षा का कार्य करने वाले देशभक्त संगठन-विश्व हिन्दू परिषद के युवा विभाग-बजरंग दल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
@BajrangDalOrg@VHPDigital
विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन की स्थापना दिवस और शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा त्याग, निःस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की अद्भुत मिसाल है।
#RSS100Years
परसों सर्वोच्च न्यायालय में खजुराहो के प्रसिद्ध जावरी मंदिर में स्थित भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति की मरम्मत के लिए याचिका की सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने मौखिक टिप्पणी की, मूर्ति की मरम्मत के लिए भगवान से ही प्रार्थना कीजिए। आप कहते हैं कि आप भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हैं, तो अब उन्हीं से प्रार्थना कीजिए।
न���यायालय न्याय का मंदिर है। भारतीय समाज की न्यायालयों में श्रद्धा और विश्वास है। हम सब का कर्तव्य है कि यह विश्वास ना सिर्फ बना रहे वरन् और मजबूत हो।
हम सब का यह भी कर्तव्य है कि अपनी वाणी में संयम रखें। विशेष तौर पर न्यायालय के अंदर। यह जिम्मेवारी मुकदमा लड़ने वालों की है, वकीलों की है और उतनी ही न्यायाधीशों की भी है।
हमको लगता है कि मुख्य न्यायाधीश की मौखिक टिप्पणी ने हिन्दू धर्म की आस्था���ं का उपहास उड़ाया गया है। अच्छा होगा अगर इस तरह की टिप्पणी करने से बचा जाए।
- आलोक कुमार, अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद
राजस्थान में छल, बल या प्रलोभन पूर्वक धर्मांतरण कराने वालों की अब खैर नहीं!
अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने हेतु 'राजस्थान विधिविरुद्ध ��र्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025' के पारित होने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी और संपूर्ण राज्य सरकार को साधुवाद तथा वीर वसुधा राजस्थान की जनता को बधाई।
आशा है कि इस कठोर कानून का कढ़ाई से पालन कर अवैध मतांतरण पर पूर्ण विराम लगेगा।
भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में आदरणीय श्री सीपी राधाकृष्णन के निर्वाचन पर उन्हें बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा है ���ि उनके नेतृत्व में भारत की संवैधानिक संस्थाओं व राज्य सभा की गरिमा तथा भारतीयों के स्वाभिमान में और चार-चांद लगेंगे।
@CPRGuv
#CPRadhakrishnan
पंजाब के गुरदासपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया ।
#PunjabFloodRelief#VHPSewa
Watch PC Live: विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रबन्ध समिति के निर्णयों की घोषणार्थ केन्द्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार (@AlokKumarLIVE )
https://t.co/wfKriICYlW
प्रेस वक्तव्य:
हिंदू समाज को विखंडित करने वाली शक्तियों को देंगे करारा जवाब: आलोक कुमार (@AlokKumarLIVE )
मंदिर स्वाधीनता आंदोलन की घोषणा के साथ पूर्ण हुई विहिप की जलगांव बैठक
जलगांव। जुलाई 20, 2025। महाराष्ट्र के जलगांव में शनिवार को प्रारंभ हुई विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक आज मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति तथा हिंदू समाज को विखंडित करने वाली शक्तियों के विरुद्ध एकजुटता के संकल्प के साथ पूरी हो गई।
बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार ने कहा कि हिंदू समाज का संकल्प है कि अ��� मंदिर सरकारी कब्जे में नहीं रहेंगे। समाज अब उन्हें मुक्त कराके ही रहेगा।
हिंदू एकता पर प्रहारों का देंगे करारा जवाब
इसके साथ ही बैठक में जाति, भाषा, प्रांत, क्षेत्र व लिंग इत्यादि के आधार पर हिंदू समाज के विविध घटकों को अलग-अलग करने की विभाजनकारी मानसिकता के विरुद्ध एक प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं, पूज्य संतों व सामाजिक संगठनों के साथ संपूर्ण हिंदू समाज से आह्वान किया गया कि वह समाज को तोड़ने वाली इन शक्तियों को पहचान कर अपने अंतर्निहित भेदभावों को दूर कर, संगठित रहें तो हमें ना कोई तोड़ सकेगा और ना ही मिटा सकेगा।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कभी पीडीए तो कभी मीम - भीम, कभी आर्य-द्रविड़ तो कभी महिषासुर-दुर्गा, कभी भाषा-जाति तो कभी राज्य व क्षेत्रवाद, तो कभी ओआरपी जैसे मुद्दों के माध्यम से कुछ हिंदू द्रोही शक्तियां हिंदू समाज की एक जुटता को तोड़ने में लगी हैं। हमने 1969 में ही संकल्प लिया था कि 'हिन्दवा: सोदरा सर्वे, ना हिंदू पतित भवेत्' अर्थात् हिंदू हम सब भाई हैं। कोई ऊंचा नीचा नहीं है। हम हिंदू द्रोहियों के विभाजनकारी षड्यंत्रों को फलीभूत नहीं होने देंगे।
इस सम्बन्ध में, विहिप की इस केंद्रीय प्रबंध समिति बैठक में, 'संगठित एवं सशक्त हिंदू ही समाज विखंडन के षड्यंत्रों का एकमेव समाधान' नाम से
पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है कि 'इन विघटनकारी प्रवृत्तियों के पीछे विस्तारवादी चर्च, कट्टरपंथी इस्लाम, मार्क्सवाद, धर्मनिरपेक्षतावादी तथ��� बाजारवादी शक्तियां तीव्रगति से स��्रिय हैं। इसके लिए विदेशी वित्त पोषित, तथाकथित प्रगतिशीलतावादी, धर्मांतरणकारी शक्तियां और भारत विरोधी वैश्विक समूह भी सक्रिय हैं। इनका अंतिम लक्ष्य हिंदू समाज को तोड़ना और भारत की जड़ों पर प्रहार करना है।' प्रस्ताव में हिंदू समाज से आह्वान करते हुए कहा गया है कि वो 'विखंडनकारी शक्तियों को पहचान कर अपने अंतर्निहित भेदभावों को जड़मूल से समाप्त करें।' इसमें सरकारों से भी 'नैतिक शिक्षा को प��ठ्यक्रम में समाविष्ट' करने का आह्वान किया गया है।
मंदिर स्वाधीनता आंदोलन:
श्री आलोक कुमार ने कहा कि बैठक में मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति हेतु एक व्यापक कार्य योजना भी बनाई गई है। इसके अंतर्गत हिंदू समाज के प्रतिनिधि आगामी 7 से 21 सितंबर के बीच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन देंगे। प्रत्येक महानगर में प्रबुद्ध जनों की सभा करके इसके प्रति समर्थन बढ़ाया जा���गा। दूसरे चरण में, देश की सभी बड़ी विधानसभाओं के सत्र के दौरान विधायकों से व्यापक संपर्क करेंगे जिससे वे अपनी राज्य सरकारों पर इस हेतु उचित दबाव बना कर, मंदिरों को स्वाधीन करा सकें।
महाराष्ट्र के जलगांव स्थित बलाणी रिसॉर्ट में संपन्न हुई इस द्विदिवसीय बैठक में विहिप के केंद्रीय महा मंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा ने संगठन की छमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन भी सदन से कराया। इसमें विहिप के संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे, सह संगठन महामंत्री श्री विनायकराव देश पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व श्री राम जन���म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महा सचिव श्री चंपतराय, कोषाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता के अतिरिक्त बजरंगदल, दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति, गौरक्षा, सेवा, समरसता, सत्संग, धर्मप्रसार, मठ मंदिर जैसे आयामों के राष्ट्रीय व क्षेत्रीय प्रमुख भी उपस्थित थे।
इसमें देश भर के सभी प्रांतों के 265 विहिप पदाधिकारियों तथा नेपाल से पधारे संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ॐ भूर्भुवः स्वः, तत्सवितुर्वरेण्यं I भर्गो देवस्यः धीमहि, धियो यो नः प्रचोदयात्।
भारतीय संस्कृति की आधार, धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान की देवी माता गायत्री जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।
#GayatriJayanti
"देश का बल बजरंग दल"
बजरंग दल की कार्यपद्धति एवं उसके तमाम आयामों को बताता है। विहिप प्रवक्ता श्री प्रवेश जी का वीर अर्जुन दैनिक राष्ट्रीय संस्करण में लेख अवश्य पढ़िए @BajrangDalOrg 🚩
प्रेस वक्तव्य:
नागपुर में अफवाह फैलाने व हिंसा करने वाले जिहादियों के विरुद्ध हो कठोर कार्यवाही तथा औरंगजेब की कब्र के स्थान पर बने पूज्य धना जी, संता जी, छत्रपति राजाराम महाराज जी का स्मारक
नई दिल्ली। मार्च 18, 2025। विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि नागपुर में अफवाह फैलाकर, हिंसा व आगजनी करने वाले जिहादियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो तथा औरंगजेब की कब्र के स्थान पर पूज्य धनाजी जाधव, संताजी घोरपडे , छत्रपति राजाराम महाराज जी का स्मारक बने। विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर में कल रात्रि को जो आगजनी और हमले की ��टनाएं मुस्लिम समाज के एक वर्ग द्वारा जो की गईं वे पूर्णतः निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा विभाग बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले किए गए , उन्होंने हिंदू समाज के अनेक घरों को निशाना बनाया और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। विश्व हिंदू परिषद इस सब की घोर शब्दों में निंदा करता है। यह बे��द शर्मनाक है कि एक तो यह झूठ फैलाया गया कि हिंदू समाज ने आयतें जलाई हैं और दूसरी ओर हिंसा भड़काने का कुत्सित प्रयास हुआ। ऐसे सभी समाज कंटक जिहादी उत्पतियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
विहिप महामंत्री ने यह भी कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज नगर में जो औरंगजेब की कब्र है उसका महिमा मंडन बंद कर उसमें कोई सुधार करने का विषय भी नहीं सोचना चाहिए। अपितु उसकी जगह पर वहां औरंगजेब क�� जिन्होंने पराजित किया, ऐसे श्री धनाजी जाधव और श्री संताजी घोरपडे तथा साथ में ही छत्रपति श्री राजारामजी महाराज का एक विजय स्मारक बनाना चाहिए। जहां मराठों के साम्राज्य में औरंगजेब को पराजित करने का एक विजय स्तंभ बने, वही मांग विश्व हिंदू परिषद कर रही है और इसलिए ऐसे हिंसा में लगे हुए लोगों के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही करके कठोर से कठोर रीति से इनका दमन करना चाहिए।
जारी कर्ता
विनोद बंसल
राष��ट्रीय प्रवक्ता - विहिप