सांसद इकरा हसन के तेवर बदल गए हैं ! इन दिनों उनकी पहचान बन चुकी मुस्कान नहीं बल्कि उनका तमतमाया हुआ चेहरा ज्यादा चर्चा में है !
सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण के बाद उनका बयान कि मस्जिद वहीं बनाएंगे के बाद शामली में दिशा की मीटिंग में उनकी वीडियो वायरल है इसमें वो एक सरकारी अधिकारी से यह पूछ रही है कि भाजपा से हो या लोकदल से !
इसके बाद इनकी सपा और कांग्रेस के गठबन्धन को लेकर भी की गई टिप्पणी चर्चा में है, इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सिर्फ अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सकते है, कांग्रेस नहीं , यह बयान उनका सहारनपुर सांसद के बयान के तुरंत बाद आया है। इकरा हसन की आक्रामकता इस समय क्षेत्र में चर्चा में है।
#iqrahasan