“कभी भी मुश्किल में होता हूँ हनुमान चालीसा पढ़ता हूँ !” - स्मित मच्छार
प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए दुनिया के हीरो स्मित ने यह बात कही ।
@PMOIndia
#गांधी_जयंती एवं #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत आज नगर के नटराज ऑडिटोरियम में #आंगन_मिलन समारोह कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता की। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके समर्पण एवं सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का आह्वान किया।
महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण के विचारों को आत्मसात कर हम सभी मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
@narendramodi@AmitShah@BJP4India
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के नव नियुक्त संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी से आज उनके भोपाल स्थित निवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक एवं विभिन्न रचनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
श्री चंद्रशेखर जी के मार्गदर्शन, अनुभव एवं नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
@BJP4MP@chshekharbjp
आज भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी से रहली विधानसभा क्षेत्र की कोपरा सिंचाई योजना तथा नर्मदा जी के जल को लिफ्ट कर सुनार नदी में मिलाने संबंधी महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागीय कार्यवाही में गति लाते हुए इनके शीघ्र क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर श्री सिलावट जी ने भारत सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी से भी चर्चा कर कोपरा मध्यम सिचाई योजना के क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक पहल एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कहा ।
@tulsi_silawat
आज दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से मुलाकात कर रहली विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अनियमित वर्षा के कारण हुई फसलों की क्षति विशेषकर उड़द सोयाबीन मक्का को हुए भारी नुकसान के बारे में जानकारी दी, एवं प्रभावित किसानों भाइयों को शीघ्र राहत राशि प्रदान करने हेतु पत्र के माध्यम से निवेदन किया, मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र ही इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया
@DrMohanYadav51@BJP4MP
नगर गढ़ाकोटा एवं शाहपुर में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित क्षमा वाणी पर्व के पावन अवसर पर सहभागिता की । इस अवसर पर समाजजनों से आत्मीय भेंट कर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शाहपुर में पूज्य आर्यिका ससंघ के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उनके मंगलमय आशीर्वचन का श्रवण किया।
इस पावन अवसर पर समस्त जैन समाज एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना।
मिच्छामि दुक्कड़म्। 🙏
ये है युवा भारत !!!!
भक्ति के सुर, संगीत की धुन और Gen Z की ऊर्जा—दिल्ली में ‘Bhajan Clubbing’ का अनोखा संगम!
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं के साथ इस विशेष आयोजन में भाग लिया।
#BhajanClubbing
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं भाजपा के पितृपुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी एवं केन्द्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी ने आज भोपाल में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री श्री @MPRakeshSingh जी व श्री @VishvasSarang जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री @RahulKothariBJP जी, विधायक श्री @BDSabnani जी व श्री @rameshwar4111 जी, महापौर श्रीमती @MALTIRAIBJP जी एवं जिला अध्यक्ष श्री @BjpRavindrayati जी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, अद्वितीय संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के महान उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
उनके विचारों में राष्ट्रसेवा, मानव कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग निहित है। उनका जीवन एवं दर्शन सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
पुण्य स्मरण एवं शत्-शत् नमन। 🙏
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
प्रगति के एक नए सफर की शुरुआत
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी 25 सितंबर को परिवहन सेवा का शुभारंभ कर देंगे बड़ी सौगात।
#मुख्यमंत्री_सुगम_परिवहन_सेवा
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
भगवान श्री विष्णु के अनंत स्वरूप की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो और परिवार में सदैव खुशहाली बनी रहे।
अनंत भगवान सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही मेरी प्रार्थना है। 🙏🚩
जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रसन्नता का वास हो।
प्रभु सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और परिवार में सदैव खुशहाली बनाए रखें, यही मेरी प्रार्थना है।
जय श्रीहरि विष्णु! 🙏🚩
डोल ग्यारस, जिसे जलझूलनी एकादशी या परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है, भगवान श्रीविष्णु की आराधना का अत्यंत पावन पर्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के बाल स्वरूप अथवा श्रीकृष्ण स्वरूप की विशेष पूजा की जाती है।
इस परंपरा का भाव यह है कि भगवान स्वयं मंदिर से बाहर आकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं और अपनी कृपा से समस्त जनमानस का कल्याण करते हैं। आज क्षेत्र के शाहपुर नगर में भगवान की विमान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सम्मिलित हुआ ।
डोल ग्यारस का संदेश केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकमंगल, सुख-शांति, समृद्धि और सर्वजन कल्याण की प्रार्थना का भी पर्व है। 🙏🚩
🙏 श्री गणेशाय नमः 🙏
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की भक्ति और आस्था से सराबोर श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित महाआरती में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर न्यू मार्केट व्यापारी संघ के महासचिव श्री अजय देवनानी जी, भाजपा प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री श्री आयुष खंडेलवाल जी, मध्यप्रदेश टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री परमजीत सिंह झनूजा जी, समिति के सम्मानित सदस्यगण एवं श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।
भगवान श्री गणेश जी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
गणपति बप्पा मोरया! 🚩
#GaneshMahotsav #NehaBagga #Bharat #MahaAarti #GaneshJi #NewMarket #Bhopal
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मां के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जो अनुकरणीय उदाहरण पेश किया था, उसका इस तरह मजाक उड़ाना देशभर की माता का अपमान करना है। कुछ ही दिनों में हम नवरात्रि पर मां भवानी का आह्वान करेंगे और घर-घर कन्या पूजी जाएंगी।
राहुल गांधी जी और उनकी पार्टी के नेता अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण हमेशा मातृशक्ति का अपमान करते रहे हैं। उन्हें अपने इस कृत्य के लिए संपूर्ण देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए।
#झूठ_की_गूंज_इंदौर
करोड़ों लोगों के प्रेरणापुरुष माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री अश्वनी राय, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, MIC सदस्य श्री आर.के. सिंह बघेल सहित जिला पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर के नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के शतायु होने तथा उन्हें और अधिक सामर्थ्यशाली बनाने की प्रार्थना की।
‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को समर्पित प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की कार्ययात्रा में वे जनसेवा के लिए कटिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में आज विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और सामर्थ्य लगातार बढ़ रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन प्रदान करें और माँ भारती की सेवा का यह संकल्प निरंतर मजबूत होता रहे।
#HappyBdayPMModi
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AashirwadKaDiya
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज अपने घर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनका नाम लिखा। 🪔🇮🇳
ईश्वर से प्रार्थना है कि मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।
देशसेवा और जनसेवा के उनके संकल्प को नमन।
जन्मदिवस की