लीक जारी है!
महाराष्ट्र TET का पेपर लीक होने की आशंका के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
यह परीक्षा कल यानी 28 जून को आयोजित होने वाली थी।
सोचिए, पेपर लीक गिरोहों के मंसूबे कितने बड़े हो चुके हैं। अभी NEET पेपर लीक को लेकर इतना हंगामा हुआ, Re-NEET कराने के लिए सेना की मदद ली गई, देश में टेलीग्राम को दो दिनों के लिए ब्लॉक किया गया, लेकिन ऐसे माहौल में भी पेपर लीक करने वाले ऐसा दुस्साहस कर रहे हैं।
दरअसल, इन्हें कभी डर लगा ही नहीं।
आज BJP सांसद सतनाम सिंह संधू को लेकर देश की राजनीति में अलग ही चर्चा चल रही है, क्योंकि
वो एक ऐसे बिजनेसमैन का जन्मदिन सेलिब्रेट करने लंदन गए हैं
जिसके ऊपर करोड़ों पाउंड के भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है।
अब विपक्ष उनको पूरी तरह से घेरने में लगा हुआ है कि जब उस व्यक्ति पर इतने फ्राड के मामले चल रहे हैं तो ये उनसे मिलने क्यों गए?
@JaikyYadav16 भारतीय टीम के पास अभी बहुत अच्छे अच्छे खिलाड़ी मौजूद है,लेकिन इन सबका टेस्ट ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के सामने होगा तभी सही टैलेंट बाहर निकलेगा?
क्या आपको नहीं लगता कि Cockroach Janta Party का जो मूवमेंट था वो दूसरी दिशा में जा रहा?
कल जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट किया जिसमें 500-600 लोग पहुंचे थे जिसमें कुछ आजादी मांगने वाले भी पहुंचे थे।
यह मुद्दा बच्चों की परेशानियों से जुड़ा था पेपर लीक से जुड़ा था लेकिन अब इसमें और भी मुद्दे जुड़ते जा रहे हैं।
प्रोटेस्ट में दो ट्रांसजेंडर उज्ज्वल और हर्षित भी पहुंचे थे, एक पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए उज्ज्वल ने कहा
"आपने मुझे मीठा बोल दिया लेकिन जो आप लोग एप्पल का फोन चलाते हो उसके फाउंडर टिम कुक Gay है, Chat GPT का फाउंडर Gay है, ये आप लोगों से ज्यादा पढ़े हुए हैं।
आपकी मानसिकता खराब है हमें अपने मुद्दे पर टिके रहना है।
पहली बार देख रहा हूं कि इंडस्ट्री में कोई सलमान खान के विरोध में खड़ा है वो भी बहुत मजबूती से
गोविंद नामदेव सलमान की वजह से मूवी छोड़ दिए एक या दो लोग और हट गए लेकिन
काला हिरण मूवी के डायरेक्टर भरत श्रीनेत पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं उन्होंने सलमान खान को चुनौती तक दे डाली और कहा कि
सलमान खान कोई भगवान नहीं हैं और न ही वो मेरे गॉडफादर हैं। न वो मुझे रोक सकते हैं और न ही मेरा कुछ बिगाड़ सकते हैं।
इससे पहले भी भरत श्रीनेत विवादित फिल्में बना चुके हैं जिनमें उदयपुर फाइल्स भी एक थी।
आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है, ये तो सिस्टम की सरासर लापरवाही है।
दरअसल,
देशभर में NEET का एग्जाम फिर से हो रहा है महाराष्ट्र के रहने वाले अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब का Exam सेंटर UAE के अबु धाबी में दे दिया गया था।
बच्चा कल से परेशान था रोने लगा कि एग्जाम देने अबु धाबी कैसे जाए?
अब एडमिट कार्ड वायरल होने के बाद NTA ने उसकी परीक्षा नागपुर में ही कराने की बात कही है।
@ranvijaylive कैसे कोई अपने बेटे का हत्या कर सकता है!!
समझ नहीं आ रहा अब अवैध संबंध में बच्चों को मार डाल रहे हैं! नहीं पाल सकते तो किसी को सौंप दो पर इन बच्चों का क्या कसूर?
ये बंदा दिनेश लाल यादव कलाकार अच्छा था लेकिन राजनीति में आकर इसने अपनी वैल्यू कम करवा ली
काफी बढ़िया एक्टिंग थी, गाने भी कमाल गाते थे लेकिन ये भोजपुरी तक ही सीमित रहे कभी इन्होंने उससे आगे बढ़ने की नहीं सोची
इन्हीं की भोजपुरी दुनिया से निकलकर रवि किशन खेसारी लाल यादव और पवन सिंह बॉलीवुड के पर्दे तक पहुंचे थे लेकिन
दिनेश लाल यादव निरहुआ वहीं से अपना रास्ता अलग कर लिया और विधि का विधान बदलने निकल पड़े।
फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जो बात कही है उससे कुछ लोगों को बुरा लग सकता है।
इम्तियाज अली ने अपने धर्म में बुर्का प्रथा पर अपनी बात रखते हुए कहा कि
मैं इस विचार से एकदम असहमत हूं कि कोई बुर्का पहन कर निकले, यह एक गिरे समाज की निशानी है और पता नहीं लोग इसके पीछे कैसे सहज महसूस करते हैं।
अगर आपको ऐसा लगता है तो ये ठीक नहीं है, लेकिन मैं किसी को रोक नहीं सकता लोग अपनी पसंद के मुताबिक अपना जीवन जी सकते हैं।
चलो US की नागरिकता लेने का कुछ तो फायदा हुआ ही दिलजीत दोसांझ को।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जिनके बारे में अभी कुछ महीनों पहले 'द इंडियन एक्सप्रेस' में एक खबर छपी थी कि
दिलजीत दोसांझ ने 2022 में ही अमेरिका की नागरिकता ले ली है लेकिन ये खबर लीक जी हुई थी।
अब लॉस एंजिल्स नगर परिषद ने आधिकारिक तौर पर 6 जनवरी को "दिलजीत दोसांझ डे" घोषित किया है।
अमेरिकी पॉप कल्चर में पंजाबी संगीत को एक नई ऐतिहासिक पहचान दिलाने के लिए यह नागरिक प्रस्ताव पारित हुआ है।
इसमें हम लोग भी प्राउड फील कर सकते हैं या नहीं?
एक एजुकेटर यहां ऐसा भी है जो पहले अधिकारी बनना चाहता था लेकिन असफल रहा उसके बाद वो शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लानी चाही
लेकिन उनसे वो भी नहीं हो पाया। अब वो आदमी इन्फ्लूएंसर बनने की राह पर चल रहा है
लेकिन लोग उसे फैक्ट में फंसा दे रहे हैं।
जब वो शिक्षक पढ़ाता था तो उसकी एक अपनी वैल्यू थी, लोग रिस्पेक्ट करते थे लेकिन अब वो एक सस्ते ट्रॉलर की भांति कार्य कर रहा है
और हर किसी मुद्दे में घुसकर अपनी बेइज्जती करवा देता है उसे छोटे से छोटा क्रिएटर आकर रेल देता है।
जो मैं लिखने जा रहा हूं इसे पढ़ने के बाद आप यही सोचेंगे कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है?
एक आदमी की इमेज चमकाने के लिए इतनी तगड़ी PR टीम, जिसने सभी टीचरों को बुलाया और पूरी व्यवस्था के साथ उसे ऑर्गनाइज किया गया।
मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा जिसने इस मीटिंग को ऑर्गनाइज किया था क्योंकि वो सोशल मीडिया का बहुत बड़ा नाम और बहुत बड़ा मोटिवेशनल स्पीकर है।
दिल्ली के उस मीटिंग में अभिनय शर्मा सर भी गए हुए थे
जो उस व्यक्ति की बातों का सख्त विरोध कर रहे थे और किसी एक की इमेज चमकाने के पक्ष में नहीं थे।
लेकिन अन्य जो टीचर वहां मौजूद थे वो इसके पक्ष में थे कि उनकी इमेज चमकाई जाए।
अभिनय शर्मा सर ने समझाया भी कि जब दोनों शिक्षक बिरादरी से हैं, तो सिर्फ एक की इमेज क्यों चमकाना? लेकिन वो व्यक्ति नहीं माना आखिरकार
अभिनय शर्मा सर और जो विरोध में थे वो वापस आ गए।
अब आप सोच सकते हैं कि खेल कितने बड़े लेवल पर चल रहा है जिसे हम और आप नहीं समझ सकते।
पूर्व कप्तान और सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा है कि
"युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अगर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पूरी क्षमता दिखाए तो भारतीय टेस्ट टीम में नई जान डाल सकता है।"
वैभव सूर्यवंशी को ODI में देखा जा चुका है कि वह कितनी देर तक टिकता है, अभी उसकी उम्र मात्र 15 वर्ष है इसलिए मुझे लगता है कि
अभी उसे सिर्फ T20 खेलने दिया जाए उसमें अच्छा करेगा और सीखेगा लेकिन
इतनी छोटी उम्र में ही लोग उसे हर फॉर्मेट में खिलाने पर तुले हैं।
तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने एक्टर विजय देवरकोंडा, वेंकटेश दग्गुबाती
क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, अंबाती रायडू, तिलक वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है।
इन लोगों ने TG20 नाम की नई T20 लीग को प्रमोट किया था।
ये लीग BCCI की अनुमति के बिना चल रही है।
इसलिए तेलंगाना क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताई है।
BCCI ने सख्त रुख अपनाते हुए तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन को चेताया जिससे उन सभी खिलाड़ियों को नोटिस भेजा गया है।
हाल ही में अपने नए शो 'शेखर टुनाइट' से सबको रिझाने वाले दिग्गज एक्टर शेखर सुमन ने राजनीति को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है।
शेखर सुमन का मानना है कि
राजनीति में अच्छे लोगों की जरूरत है इसलिए मैं राजनीति से जुड़ना चाहता था लेकिन अच्छे लोग यहां सर्वाइव नहीं कर सकते
एक्टिंग हो या पॉलिटिक्स राजनीति हर जगह पर है।
शेखर सुमन हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और ठीक ऐसा ही उनके शो में भी देखने को मिला है।
महाराष्ट्र में सबसे लोकप्रिय IAS अफसर तुकाराम मुंडे हैं.
2005 बैच के आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे OBC समाज से आते हैं.
21 साल की सर्विस में उनका 25 बार ट्रांसफर हुआ. किसी भी डिपार्टमेंट में 10 महीने से ज्यादा उन्हें टिकने नही दिया जाता.
अपनी पहली जॉइनिंग में तीसरे दिन एक नेता का अवैध बार बंद करवा दिया. सेल्स टैक्स में भेजा गया तो वहां उन्होंने 310 करोड़ की चोरी पकड़ी.
तुकाराम मुंडे से नेता, MLA और MP थर थर कांपते हैं. महाराष्ट्र में हर जिले की जनता उन्हें अपने जिले का DM बनाना चाहती है.
जब सोशल मीडिया नही था तब सवर्ण समाज के आईपीएस आईएएस को अखबार वाले फेमस करते थे. सोशल मीडिया ने हमें ताक़त दी हम अपने समाज के ईमानदार अधिकारियों को प्रसिद्ध करें.
अगर अनिरुद्धाचार्य जी कॉमेडी करने लग जाएं तो अच्छे अच्छे कॉमेडियनों की दुकान बंद हो जाएगी। 😂
आज इंस्टाग्राम पर REEL स्क्रॉल कर रहा था तो उनका एक वीडियो सामने आ गया जिसमें उनकी एक लड़के से बातचीत हो रही थी।
लड़का: महराज जी एक लड़की है जो मैं अपने मन में सोचता हूं, वो अपने कान से सुन लेती है।
अनिरुद्धाचार्य: अच्छा तो तुम कैसे सुनते हो?
लड़का: महराज जी मैं नहीं सुनता, वो सुनती है।😀
अनिरुद्धाचार्य: अच्छा, तुम बहरे हो।
लड़का: महराज जी ये मजाक का विषय नहीं है, सच में ऐसा ही है।😂
ये बातचीत ऐसे ही बहुत लंबी चली लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला, मैं जब खाली बैठता हूं तो ये महराज मेरे फीड में आ जाते हैं।😀
राजस्थान के जयपुर में प्रोटेस्ट करने पहुंचे Cockroach Janta Party के अभिजीत दीपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी गई
प्रोटेस्ट के दौरान किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और लोग मारपीट पर उतारू हो आए।
लोगों के कंधे पर बैठे अभिजीत दीपके को कई लोग मारने लगे, उन्हें 5-6 थप्पड़ ताबड़तोड़ मारे गए। हालांकि, लोगों ने उनको वहां से किसी तरह बाहर निकाला।
ये बहुत ही गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सबका अधिकार है बहुत गलत हुआ।