डबरा के लक्ष्मीनारायण मंदिर में अन्नकूट समिति की बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।
दिल्ली की माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की अनंत हार्दिक बधाई। माँ पीतांबरा की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपके स्वस्थ, सुखी और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।"
@gupta_rekha
अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती पर शत्-शत् नमन!
आपका अदम्य साहस एवं प्रथम क्रांति की चिंगारी ने ही भारत की स्वतंत्रता की नींव रखी, जो आगे चलकर जन-जन के लिए आजादी का महासंग्राम बनी।
आज दतिया विधानसभा उपचुनाव के निमित्त ग्राम उदगवां एवं ग्राम उपराय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर ग्राम उदगवां में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दतिया श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी भी साथ मौजूद रहे।
दतिया की जनता का उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित है।
@BJP4India@BJP4MP
आज दतिया विधानसभा उपचुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री आदरणीय श्री @shivprakashbjp जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @ajayjamwalbjp जी, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री @Hkhandelwal1964 जी, प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री @bjpdrmahendra जी, उप मुख्यमंत्री @JagdishDevdaBJP जी, कैबिनेट मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना जी, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी श्री भारत सिंह कुशवाहा जी, पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया जी, भाजपा के ऊर्जावान प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी, जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी, सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल जी, श्री आशीष अग्रवाल जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं के साथ मौजूद रहा।
कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की एकजुटता यह स्पष्ट कर रही है कि दतिया में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
@BJP4India@BJP4MP
दतिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ, आज दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 एवं 19 में घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के लिए आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा।
@BJP4India@BJP4MP
आज दतिया भाजपा कार्यालय में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित कर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जी को विजयी बनाने एवं भाजपा की प्रचंड विजय के लिए तन, मन और प्राण से जुटने का संकल्प दिलाया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। जब तक शरीर में प्राण हैं, मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधुओं और दतिया की जनता-जनार्दन की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा हूं और सदैव समर्पित रहूंगा।
@BJP4MP@BJP4India
दतिया में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित क्षत्रिय समाज के विशाल सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, दतिया के जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी सहित क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
@BJP4MP@BJP4India
दतिया स्थित निवास माई कृपा पर आज ग्राम उपराय के पूर्व सरपंच एवं क्षेत्र के सम्माननीय जनप्रतिनिधि श्री छत्रपाल दांगी जी ने अपने सैकड़ों नवागत युवाओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी की राष्ट्र प्रथम की भावना, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की संगठनात्मक क्षमता और मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के "संगठन सर्वोपरि" के विचारों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी सीतापुर के सरपंच श्री सिद्धेश्वर जी, रैपुरा के श्री जयपाल गुर्जर जी एवं श्री जे.पी.शर्मा जी भी मौजूद रहे।
आज बड़ौनी क्षेत्र के उपराय, बड़ौनकला, सीतापुर, सोनागिर, सुनार, ऐरई, हिंडोरा, घुघसी एवं सेवनी ग्रामों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ग्रामीण जनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों को जाना।
मेरी सोच सदैव दतिया के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के प्रति समर्पित रही है। आप सभी स्नेहीजनों द्वारा दिए गए अपार स्नेह, आत्मीयता और विश्वास के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
@BJP4MP@BJP4India
आज दतिया में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी माननीय आशुतोष तिवारी जी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री @bjpdrmahendra जी के साथ नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता उपरांत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
@BJP4India@bjpmp
बड़ौनी ग्राम की ओर जाते हुए मार्ग में आत्मीय कार्यकर्ताओं से स्नेहिल भेंट हुई। कार्यकर्ताओं का यह अटूट विश्वास, स्नेह और समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।
आप सभी का यह प्रेम और आशीर्वाद निरंतर जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है। #bjp#Datia#india#seva#madhyapradesh
कार्यकर्ताओं का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
आज भाजपा कार्यालय दतिया में समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट, संवाद और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी, दतिया जिला कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में संगठन की रीति-नीति, आगामी कार्यक्रमों एवं सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी,श्री शैतान सिंह बघेल जी प्रभारी, श्री राजेश झसया जी, श्री राधाकांत अग्रवाल जी, श्री गुरू शरण गुस्ता जी, प्रशांत ढेंगुला जी नगरपालिका पालिका अध्यक्ष, श्री विपिन गोस्वामी जी, श्री कमलेश अहिरवार जी नगर परिषद अध्यक्ष बड़ौनी जी सहित देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं के उत्साह और समर्पण ने नई ऊर्जा का संचार किया।
हम सभी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।
@BJP4MP@BJP4India
आज दतिया की मातृशक्ति एवं युवाओं ने @BJP4India की जनकल्याणकारी नीतियों एवं पार्टी के यशस्वी नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
विकास के इस महायज्ञ में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
संगठन के साथ मिलकर हम 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के निर्माण हेतु दतिया का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।
दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित रावत क्षत्रिय समाज के भव्य सम्मेलन में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय श्री @rawat_ramniwas जी (अध्यक्ष, वन विकास निगम, मध्यप्रदेश), भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी एवं रावत क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध बंधु मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी की 'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा एवं 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के प्रति रावत क्षत्रिय समाज का अटूट विश्वास और समर्थन सदैव रहा है। विकास, सुशासन और जनकल्याण के इस साझा संकल्प के साथ हम सभी प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
@BJP4MP@BJP4India
आज दतिया के व्यापारी साथियों के बीच उपस्थित होकर आत्मीयता, विश्वास और नई ऊर्जा का अनुभव हुआ।
दतिया के व्यापारियों का परिश्रम, उद्यमशीलता और समर्पण ही इस जिले की आर्थिक प्रगति की आधारशिला है। आप सभी का उत्साह न केवल दतिया के विकास को गति दे रहा है, बल्कि मुझे भी जनसेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और आत्मीयता ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। दतिया के व्यापार को और अधिक सशक्त, समृद्ध और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हम पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत हैं।
आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास' के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आज दतिया में गुर्जर समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर समस्त पत्रकार साथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी, श्री लोकेन्द्र सिंह नागर जी, श्री यतेंद्र सिंह गुर्जर जी, श्री दिलिप गुर्जर जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रशांत ढेंगुला जी एवं गुर्जर समाज के आत्मीयजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक, ओजस्वी वक्ता एवं युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
भारत की सनातन गौरवगाथा को विश्व मंच पर गुंजायमान करने वाले स्वामी जी के प्रेरणादायी विचार आज भी करोड़ों युवाओं के हृदय में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। "उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको।" उनका यह अमर संदेश विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत के निर्माण के संकल्प को साकार कर सकते हैं।
#स्वामी_विवेकानंद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री, श्रद्धेय शालिगराम तोमर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र एवं समाज के प्रति आपका समर्पित जीवन, संगठन निर्माण में आपका अमूल्य योगदान और कार्यकर्ताओं के प्रति आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। आपके आदर्श और विचार हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।