उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी महाराज से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की ।
बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक महाविजय प्राप्त होने पर इस रणनीतिक विजय के चाणक्य, बूथ स्तर पर अथक परिश्रम करने वाले आदरणीय श्री शिव प्रकाश जी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) तथा सम्पूर्ण भारत के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विकांशु चौहान
ऐडवोकेट
@shivprakashbjp
अगर इस आरक्षण का ये (विपक्ष) विरोध करेंगे, तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा।
लेकिन अगर सभी साथ चले तो किसी का भी फायदा नहीं होगा। मुझे क्रेडिट नहीं चाहिए।
ये बिल पास हो गया, तो मैं सरकारी खर्चे से सबकी फोटो छपवाकर क्रेडिट दे दूँगा। मैं सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूँ।
#NariShaktiVandan
आप सभी को नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
माँ जगदंबा की कृपा से यह नव वर्ष नई उमंग, नए संकल्प और नवीन आशाओं के साथ सभी के जीवन को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता से अभिसिंचित करे।
जय माता दी 🚩🚩
हमारी महान संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत अनगिनत हमलों की भी साक्षी रही है। यह देशवासियों की सामूहिक शक्ति ही है, जिसने हमारी सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा अक्षुण्ण रखा है।
वनानि दहतो वह्नेः सखा भवति मारुतः।
स एव दीपनाशाय कृशे कस्यास्ति सौहृदम् ।।
शानदार! ज़बरदस्त! ज़िंदाबाद! 🇮🇳
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन और अटूट जज़्बे से वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि देश की हर बेटी के आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प की जीत है।
मैदान पर हमारे खिलाड़ियों ने जो हौसला, संयम और टीम भावना दिखाई, उसने हर भारतीय का दिल जीत लिया। आज पूरा देश गर्व से झूम उठा है, क्योंकि हमारी बेटियों ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई मंज़िल दूर नहीं होती।
यह जीत भारत के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगी। हमारी महिला टीम ने अपने प्रदर्शन से नई पीढ़ी की बेटियों को यह प्रेरणा दी है कि सपने देखना और उन्हें पूरा करना अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं, अब यह हकीकत है।
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! आपने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
जय हिंद! 🇮🇳
#IndianCricket #Champions