साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुवात हुई तो पसंदीदा टीम चुनने के लिए दवाब बना
हम ठहरे बिहारी, अपनी कोई टीम नहीं थी ,
काफी मसक्कत के बाद एक टीम पसंद आयी RCB, अब इस पसंद में कुछ योगदान किंगफ़िशर एयरलाइन 🤪 का भी था
मिला जुला कर ठीक टीम थी तो अपन बन गए उसके हार्डकोर फैन
साल दर साल बीतते गए, एक अदद कप का दर्द अब टीस बन चूका था,
इस टीस में कहीं चर्चा भी नहीं कर पा रहा था , इन तानों को सुन सुनकर कब 17 साल बीत गए पता भी नहीं चला
कल रात भी मैच देखने की हिम्मत नहीं थी , सोचा सुबह उठकर सीधे रिजल्ट देखा जायेगा
देर से ही सही ये सूखा तो खत्म हुआ , जीत उतनी धमेकेदार नहीं थी लेकिन जीत तो जीत होती है।
RCB के सभी खिलाड़ियों को दिल से बधाई।
#IPLFinals #RCBvPBKS #RCB @imVkohli