मान लिया कि अस्पताल अशोक गहलोत सरकार के समय बना था, तो उस पर सवाल पूछिए, जवाब मांगिए, जिम्मेदारी तय कराइए। लेकिन “गधे की औलाद” कहना एक सांसद को ??
जब प्रोफाइल में प्रधानमंत्री के साथ फोटो लगा रखी है- follow भी करते है आपको - सोचो वो बेचारे ग़ालियों-अमर्यादित भाषा के घोर विरोधी है ।
तर्क दो सवाल करो जवाब माँगो- अब आपकी सरकार है जाँच कराओ - दोषियों को जेल भेजो ।
ऐसा लिखना कितना ग़लत है - आप ही बताइए
अगर यही भाषा कोई प्रधानमंत्री जी के लिए इस्तेमाल करता, तो फिर पूरे देश में संस्कार और मर्यादा का पाठ पढ़ाया जाता है ।
धंसे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में झोल ही झोल, निर्माण कंपनी को फिर मिल गए ₹3500 करोड़ के नए ठेके!
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में लगातार सामने आ रही खराबी के चलते PNC इंफ्राटेक लिमिटेड चर्चा में है. इन सबके बीच 'नॉन-परफॉर्मर' घोषित किए जाने की कार्रवाई और सीबीआई के रिश्वतखोरी मामले का सामना कर रही इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को NHAI से लगभग ₹3,483 करोड़ के दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट मिल गए हैं. इससे एनएचएआई की निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
पूरी ख़बर- https://t.co/bO6icfQvCL
#KanpurLucknowExpressway #PNCInfratech #NHAI #HighwayProject | @Simerchawla20
नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पर 205 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा कर, आमजन के पीने के लिए सप्लाई होने वाले नहरी पानी को चोरी से फसल में उपयोग लेने ,सरकारी ट्यूबल से पानी चोरी तथा बिजली चोरी करने जैसे आरोप केवल भ्रष्टाचार नहीं बल्कि जनता के अधिकारों पर सीधा हमला है।
यह सिर्फ एक विधायक का मामला नहीं, बल्कि जनता की जमीन, जनता के पानी और जनता के पैसे पर कथित संगठित कब्जे का गंभीर प्रश्न है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp और भाजपा सरकार को जनता के समक्ष स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि -
1- क्या 205 बीघा सरकारी भूमि से विधायक और उनके परिजनों को बेदखल किया जाएगा ?
2- क्या बिजली और पानी चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज होगी ?
3 क्या सरकारी अनुदान से निजी खातेदारी में बनाए जाने वाले भवन को सरकारी खातेदारी में बनाकर उसका दुरुपयोग करने से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी ?
4- क्या विधायक और उनके परिवार पर भी वही कानून लागू होगा जो आम नागरिक पर लागू होता है ?
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भी पूछना चाहता हूं कि इसी विधायक पर पूर्व में करोड़ों रुपये के अवैध खनन, फर्जीवाड़े से फसल बीमा क्लेम उठाने तथा विधायक कोष से विकास कार्य स्वीकृत करने के बदले कमीशन लेने जैसे गंभीर आरोप सार्वजनिक हो चुके हैं। विधायक निधि में कमीशन लेने से जुड़ा मामला आज भी राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति के समक्ष लंबित है।
जब आपकी सरकार “Zero Tolerance on Corruption” की बात करती है, तब सवाल उठता है ,क्या यह नीति भाजपा और उससे जुड़े लोगों के लिए लागू नहीं होती है क्या ?
भाजपा विधायक पर आरोप आते ही सत्ता मौन क्यों हो जाती है?
@PMOIndia@RajCMO
आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है।
आपने न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया - और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
छात्रों की मांगें साफ़ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफ़ी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।
जब धर्मेंद्र प्रधान की थू थू हो रही है सड़क पर तो खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए, ऐसा होने के बाद काहे के मंत्री.....
जनता ही सबकुछ है ज़ब उन्होंने नकार दिया है तो घर में बैठकर टेलीविजन देखते रहो - @hanumanbeniwal
देश का भविष्य सड़कों पर लहूलुहान है, और सत्ता खामोश है। छात्रों पर हुआ हमला लोकतंत्र पर काला धब्बा है।
शाम 6:30 बजे जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जयपुर शहर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होऊंगा।
मैं सभी प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि इस जनआंदोलन से जुड़ें। ये किसी एक संगठन या दल की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास पर चल रहे धरने के समर्थन में, आज शाम 6:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर के अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित धरने में शामिल होऊंगा। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारें।
इसी विषय को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले धरना-प्रदर्शनों में भी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा होना चाहिए। आज खरगे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी सहित कई सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।
कल छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उन पर किए गए लाठीचार्ज की पूरे देश में कड़ी निंदा हो रही है। देश का युवा वर्ग आहत और व्यथित है। युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
छात्रों की आवाज़ सुनी जाए और उनकी माँगों को स्वीकार किया जाए। छात्रों के न्याय और उनकी माँगों के समर्थन में सभी को एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।
कल दिल्ली में सरकार के इशारे के बाद युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद संसद भवन परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे है, आज मैं भी उनके पास पहुंचा ,इस दौरान राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री राजकुमार जी रोत भी मौजूद रहे |
भारत सरकार को युवाओं पर चली एक - एक लाठी का हिसाब देश को देना होगा,लोकतंत्र में तानाशाही स्वीकार्य नहीं है |
@BhimArmyChief@roat_mla
कल @JPNadda के तेवर में जो अहंकार था, उसके बाद पहला कदम सरकार को उठाना पड़ेगा. बीजेपी संवाद नहीं जानती. सिर्फ अहंकार जानती है! पहले सुबूत देना चाहिए के वो गंभीर है छात्रों के मुद्दे को लेकर!
साहब, आप कठोर निकले, इतनी चुप्पी क्यों?... इतना कठोर मन कैसे?देश को मज़बूत नेता चाहिए था... पत्थरदिल नहीं।आपसे उम्मीदें थीं... मगर अब सिर्फ़ सवाल हैं।ताक़तवर होंगे आप... संवेदना नहीं है आप में।
@narendramodi