मनरेगा कर्मियों ने अपने जीवन के लगभग दो दशक ग्रामीण विकास को समर्पित कर दिए। आज वे सम्मानजनक मानदेय, सेवा सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। इन्हीं विषयों पर माननीय राहुल गांधी जी से हस्तक्षेप एवं सार्थक पहल का आग्रह किया गया है।
@RahulGandhi
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, यह पत्र किसी संगठन का नहीं, हजारों परिवारों की पीड़ा का दस्तावेज़ है। उम्मीद है आप इसे एक कर्मचारी की नहीं, एक पिता, एक पुत्र और एक परिवार की आवाज़ समझकर पढ़ेंगे।
राज्य भर के मनरेगा कर्मियों में
अबुआ सरकार के प्रति आक्रोश एक तरफ दुर्गा पूजा जैसे पर्व - त्यौहार बिना मानदेय की फीकी रही तो दूसरी और मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थाईकरण करने हेतु कोई पहल नहीं की जा रही है हर माह समय पर मानदेय नहीं मिलना भी एक वजह ।
दुहाई सरकार, @HemantSorenJMM जी त्राहिमाम!
झारखण्ड के मनरेगा कर्मी पिछले 5 - 10 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण दुर्गा पूजा नहीं मना पाए हैं। निवेदन है :-
1. सेवा स्थायीकरण की जाय
2. गत वार्ता में बनी सहमति को लागू किया जाय।
3. लंबित वेतन का भुगतान किया जाय।
@IrfanAnsariMLA ने मनरेगा कर्मियों के साथ चिट किया है धोखे से हड़ताल ख़त्म करा के जो करार हुआ था उसको मंत्री परिषद के बैठक में पारित नहीं कराया। मनरेगा कर्मियों कि आह लगेगी, इंशाअल्लाह खुदा ही करेगा इंसाफ।
मनरेगा कर्मी विगत कई दिनों से अपनी माँगों को लेकर आंदोलनरत हैं जिससे कई महत्वाकांक्षी योजनाएँ बाधित हो रही हैं. इसलिए इनके हित में व्यापक कदम उठाने की शीघ्र आवश्यकता है.
@HemantSorenJMM ये दिन याद है सर, आज भी ये तस्वीर मेरे पास है, आप से बहुत उम्मीद थी पर आपने थोड़ा भी ध्यान मनरेगा कर्मी पर नही दिया, स्थाईकरण छोड़िए, सम्मानजनक वेतन तक वृद्धि नही किए।
मा. मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी कोडरमा जिला के मनरेगा कर्मियों ने जिला प्रशासन के यातनाओं के कुचक्र से आहत होकर अपना सामूहिक त्यागपत्र दिया है, किंतु उनके सत्याग्रह को कुचलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, आग्रह है, उनकी भावनाओं का आदर कर उनकी मांगों की पूर्ति करने की कृपा करें।