भाजपा के साथ जाने के लिए गोल्डन वक्त था 2014-2018
अब वहाँ मामला ओवरक्राउडेड है लम्बी लाइन लगी है। मतलब राज्यसभा नामांकन खरीद भी लेंगे तो भी राज्यसभा जाने का 'गौरव' मिलना आसान काम नहीं है। बुद्धिजीवियों के लिए भी यही सच है। 😊🤭
@GouravVallabh
इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी सहित गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
पेट्रोल - डीज़ल- रसोई गैस के बढ़े हुए दाम, बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर
भाजपा नीत केंद्र- प्रदेश सरकार के विरुद्ध कल 1 जून 2026 को सुबह 11 बजे उपखण्ड मुख्यालय लूणकरणसर पर ब्लॉक- नगर कांग्रेस कमेटी लूणकरणसर, नापासर द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय लूनकरणसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री "भारत रत्न" पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#panditjawahatlalnehru
एवरेस्ट फतह कर राजस्थान रोडवेज की बस से लौटे शिक्षामंत्री जी का बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया
बस में मंत्री जी को बैठे देखकर दूसरी सवारियों की बैठने की हिम्मत तक नहीं हुई
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय लूनकरणसर में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के खिलाफ संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
उसके बाद किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों किसानों ने उपखण्ड अधिकारी लूनकरणसर को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया।
आज भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव जी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित गया।
बाबा साहेब का दिया मूल मंत्र शिक्षा और संघर्ष ही हमारे जीवन का आदर्श है।
बाबा साहेब के दिए संविधान को कभी कमजोर नहीं होने देंगे।
@INCRajasthan
राजस्थान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पारंपरिक त्यौहार गणगौर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मां गौरी और भगवान शिव का आशीर्वाद सभी के जीवन में बना रहे, आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हो।
#गणगौर
आज लूनकरणसर में बीकानेर संभाग के किसान,मजदूरों की मज़बूत आवाज पूर्व विधायक आदरणीय कॉमरेड हेतराम जी बेनिवाल के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर कॉमरेड को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लाल सलाम कॉमरेड 🫡
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी नकारात्मकताओं, द्वेष एवं बुराइयों को अग्नि में समर्पित कर प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का संकल्प लें।
भारत अमेरिका ट्रेड डील में भारत के हितों का जिस प्रकार से समर्पण किया है उसके विरोध में 24 फ़रवरी को भोपाल में @INCIndia के अध्यक्ष @kharge जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता @RahulGandhi जी की गरिमामयी उपस्थिति में एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा।
भोपाल से उठने वाली आवाज देश के कोने कोने तक
जायेगी।
हमारे लिए देश और देश की जनता का हित सर्वोपरि है।@INCMP@jitupatwari@UmangSinghar
विनोद जाखड़ जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाए।
@nsui@VinodJakharIN