शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी को कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग, संयम, साधना और अटूट संकल्प की प्रतीक हैं। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित है। उनका दिव्य स्वरूप हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।
माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो तथा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
जय माता दी! 🙏🚩
#माँब्रह्मचारिणी #शारदीयनवरात्रि #नवरात्रि #जयमातादी
बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री श्री @ramkripalmp जी को जन्मदिन की ढेर सारी मंगलकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और निरंतर यश की कामना करता हूँ। आप जन-कल्याण के पथ पर नित नए कीर्तिमान स्थापित करें।
#BirthdayWishes#RamKripalYadav
📍 अटल सभागार, भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में उपस्थित NDA के सभी जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क साधने, एनडीए सरकार द्वारा शिक्षा जगत व युवाओं के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को घर-घर पहुँचाने तथा दोनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
#NDABihar #BJPBihar #MLCElection #PatnaTeacherConstituency #PatnaGraduateConstituency
"गयाजी का गौरव: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना में देश में प्रथम स्थान!"
समस्त गयाजी एवं बिहारवासियों के लिए यह गर्व का क्षण है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के अंतर्गत गयाजी जिले ने पूरे देश में प्रथम रैंक हासिल कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।
बिहार के कृषि मंत्री एवं गयाजी के प्रभारी मंत्री के रूप में इस उपलब्धि के लिए परिश्रमी अन्नदाताओं, कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों की सराहना करता हूं तथा धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए गयाजी के सभी किसान भाइयों-बहनों, प्रशासनिक टीम एवं समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
जय जवान, जय किसान!
जय गयाजी, जय बिहार!
#PMDDKY #GayaJi #BiharAgriculture #VijayKumarSinha
"अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित बिहार की असली पहचान है!"
📍 बामेती, पटना
आज बामेती, पटना में आयोजित ‘वासंतिक (रबी) महाभियान-2026’ में सम्मिलित होकर इस कृषि अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस बार बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में रबी फसल का लक्ष्य रखा गया है।
उन्नत बीज, फसल चक्र, ड्रोन तकनीक, कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि-उद्योग के जरिए ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को कृषि उद्यमिता से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
किसान मजबूत होगा तो बिहार मजबूत होगा, और बिहार मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा!
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान!
जय बिहार! वंदे मातरम्! 🇮🇳
#RabiMahabhiyan2026 #VijayKumarSinha
#Bameti
"अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित बिहार की असली पहचान है!"
📍 बामेती, पटना
आज बामेती, पटना में आयोजित ‘वासंतिक (रबी) महाभियान-2026’ में सम्मिलित होकर इस कृषि अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस बार बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में रबी फसल का लक्ष्य रखा गया है।
उन्नत बीज, फसल चक्र, ड्रोन तकनीक, कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि-उद्योग के जरिए ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को कृषि उद्यमिता से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
किसान मजबूत होगा तो बिहार मजबूत होगा, और बिहार मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा!
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान!
जय बिहार! वंदे मातरम्! 🇮🇳
#RabiMahabhiyan2026 #VijayKumarSinha
#Bameti
बिहार की पहचान दुधिया मालदा आम की एक खास किस्म अब धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है। लेकिन इसे बचाने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अब वैज्ञानिक तरीके से काम किया जाएगा।
कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पटना के दीघा के पारंपरिक दुधिया मालदा आम के संरक्षण और संवर्धन के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
किसानों को दुधिया मालदा आम के प्रमाणिक और गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा। चुने गए मूल पेड़ों से वैज्ञानिक तरीके से नए पौधे तैयार किए जाएंगे। आगे चलकर क्लोनल गुणन के जरिए इन पौधों को बड़े पैमाने पर तैयार करने की दिशा में काम होगा।
दुधिया मालदा आम की विरासत सुरक्षित रहे, इसकी पहचान आगे बढ़े और किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे मिलें—इसी लक्ष्य के साथ यह पहल की जा रही है।
#VijayKumarSinha
कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य योजना मद से 8 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से किसानों और युवक-युवतियों को व्यावसायिक कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना के तहत डोमेन प्रशिक्षण और Recognition of Prior Learning यानी RPL के माध्यम से कुल 9,840 किसान और युवा प्रशिक्षित किए जाएंगे। इसके लिए पूरे बिहार में 328 विशेष प्रशिक्षण बैच बनाए जाएंगे।
कृषि को आधुनिक बनाने के लिए किसानों के साथ-साथ युवाओं को भी आधुनिक कृषि तकनीक और जरूरी कौशल से जोड़ना प्राथमिकता है। उनके मुताबिक प्रयास यह है कि बिहार के युवा कृषि में सिर्फ रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें। यानी खेत से लेकर कृषि आधारित छोटे कारोबार तक—हुनर, प्रशिक्षण और प्रमाण-पत्र के जरिए गांव के किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने की दिशा में यह पहल की जा रही है।
#VijayKumarSinha
#BiharAgriculture
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना (चरण-II) के पुनामल्ली – वडपलानी खंड के लोकार्पण अवसर पर स्वयं टिकट काउंटर से मेट्रो टिकट खरीदा।
यह दृश्य प्रधानमंत्री जी की अद्भुत सादगी, जन-सरोकार और आम नागरिकों के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है। देश के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी आमजन की तरह नियमों का पालन करना और हर नागरिक को प्रेरित करना उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान है।
#NarendraModi #ChennaiMetro #VadapalaniToPoonamallee
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री सी. जोसेफ विजय जी के साथ पोरूर बाईपास मेट्रो स्टेशन से पुनामल्ली बाईपास मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की।
आधुनिक कनेक्टिविटी और तीव्र विकास ही नए भारत की असली पहचान है! 🚆🇮🇳
#NarendraModi #ChennaiMetro
बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति श्री रामवचन राय जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की विनम्र मंगलकामना करता हूँ।
माँ शैलपुत्री की जय! 🙏
माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री को समर्पित शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ शैलपुत्री की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो और सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
जय माता दी! 🚩
#माँशैलपुत्री #शारदीयनवरात्रि #नवरात्रि #जयमातादी
📍 भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘सहयोग कार्यक्रम’ के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों से आए देवतुल्य जनता-जनार्दन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता ही हमारा संकल्प है।
@BJP4Bihar
#BJPBihar #SahyogKaryakram #VijayKumarSinha
"मोक्ष दायिनी गयाजी में प्रभु श्री हरि के चरणों में वंदन!"
📍 विष्णुपद मंदिर, गयाजी
आज पितरों के तर्पण एवं मोक्ष की पावन भूमि गयाजी में आयोजित विश्वप्रसिद्ध ‘पितृपक्ष महासंगम’ के पावन अवसर पर पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्री विष्णुपद मंदिर में सपरिवार दिव्य संध्या आरती में सम्मिलित होने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान श्री हरि विष्णु का पूजा अर्चना कर समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राज्य के निरंतर विकास व कल्याण की मंगलकामना की।
देश-विदेश से अपने पितरों के उद्धार हेतु पधारे सभी श्रद्धालु जनों की सुखद एवं सुगम यात्रा की कामना करता हूँ।
जय श्री हरि! 🙏
#PitrupakshaMahasangam #VishnupadMandir #Gayaji #Pitrupaksha #VijayKumarSinha
📍 फल्गु नदी तट, गयाजी
आज मोक्षदायिनी पावन फल्गु नदी के पावन तट पर आयोजित दिव्य एवं भव्य संध्या आरती में सम्मिलित हुआ।
मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और दीपों की जगमगाहट के बीच माँ फल्गु की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और बिहार की निरंतर उन्नति व शांति के लिए प्रार्थना की।
हर-हर गंगे! जय माँ फल्गु!🙏
#PhalguRiver #Gayaji #SandhyaAarti #PitrupakshaMahasangam #VijayKumarSinha
विकारों से मुक्ति प्रदान करने वाली माँ काली, पाप-पुण्य के न्यायाधीश शनिदेव एवं धर्मात्माओं के संकटमोचक हनुमान जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
माँ काली आपको नकारात्मकता से मुक्ति दें, शनिदेव न्याय एवं सद्बुद्धि प्रदान करें और हनुमान जी आपके जीवन के सभी संकटों का निवारण करें।
ईश्वर से मंगलकामना है कि आप सभी का जीवन आरोग्यता, सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो।
#भक्ति_ही_शक्ति
#सेवा_ही_धर्म
#जय_मां_काली
#जय_शनिदेव
#जय_हनुमान
#सनातन_धर्म
कृषि विभाग की योजनाओं में अब खेती के साथ-साथ किसानों की उपज के प्रसंस्करण और उससे जुड़ा कारोबार बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य में मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए नई प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने पर सरकार अनुदान दे रही है।
सामान्य वर्ग के लाभुकों को परियोजना लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 4 लाख 32 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को 50 प्रतिशत, अधिकतम 5 लाख 40 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा।
इस योजना के लिए आवेदन की शुरुआत 8 सितंबर 2026 से हो चुकी है। इच्छुक आवेदक https://t.co/1BYuPdYvw3 पोर्टल या बिहार कृषि एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
समृद्ध किसान... विकसित बिहार...
कपास के क्षेत्र में भारत की खास पहचान!
भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां कपास की चारों मान्य प्रजातियों की खेती होती है। कपास के रकबे में भारत पहले स्थान पर और उत्पादन व खपत में दूसरे स्थान पर है।
वित्त वर्ष 2025–26 में सूती वस्त्रों का निर्यात 42%+ बढ़कर ₹1,02,427 करोड़ पहुंचा।
#NewIndiaInsights
शुक्रवार का पावन दिन धन, समृद्धि और वैभव की अधिष्ठात्री माँ लक्ष्मी की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।
माता लक्ष्मी की कृपा समस्त सृष्टि पर निरंतर बनी रहे और उनके आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।
माँ से यही प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन को मंगलमय बनाएं और अपने दिव्य प्रकाश से संसार का कल्याण करें।
#भक्ति_ही_शक्ति
#सेवा_ही_धर्म