नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नमः शिवायः।।
पवित्र सावन मास के तृतीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं #SavanSomvar
शिशुओं के विकास एवं उनके स्वस्थ जीवन की बुनियाद है स्तनपान, जो उन्हें कुपोषण व अन्य रोगों से बचाता है। आइये इस विश्व स्तनपान सप्ताह में कृत संकल्पित होकर समाज को जागरूक करने की दिशा में प्रयास करें।
#WorldBreastfeedingWeek
महान समाज सुधारक, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनका आदर्शपूर्ण जीवन, संघर्ष और देशप्रेम आज भी सभी भारतीयों के मन में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करता है।
#BalGangadharTilak
महिलाओं के साथ अत्याचार व शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वाली पूर्व सांसद फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्ण नमन। वर्चस्ववादी सोच को चुनौती देने वाली क्रांतिकारी नायिका एवं नारी अस्मिता की प्रतीक को मेरा नमन।
#फूलनदेवी
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
पवित्र सावन मास के द्वितीय सोमवार की सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवों के देव महादेव आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। #Sawansomvar
अपनी विद्वता एवं शालीनता से लम्बे समय तक देश की राजनीति में प्रमुख स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। बतौर सांसद गरीब, असहाय, वंचित लोगों की सेवा के लिए राष्ट्र आपका कृतज्ञ रहेगा।
#SomnathChatterjee
वार्षिक आयकर दिवस पर सभी करदाताओं को सलाम। आपके ईमानदार योगदान ने देश को यहाँ तक पहुँचाया है। आइये इस आयकर दिवस हम सब काले धन के उन्मूलन के प्रति समर्पित होने की प्रतिज्ञा करें।
#IncomeTaxDay
भगवान ने इंसान को बनाया और इंजिनियरों ने इंसानों की दुनिया को सुविधाजनक बनाया। राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस की सभी इंजीनियर्स को हार्दिक शुभकामनायें।
#nationalthermalengineerday
फ़िल्म जगत् के प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, लाइफ़ टाइम अचीवमेंट फ़िल्मफेयर और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मनोज कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखद और सुदीर्घ जीवन की कामना है।
#HBDManojKumar
राष्ट्र के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक व विचारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#BalGangadharTilak
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपने युवाओं के दिलों में राष्ट्रीयता और आजादी के लिए जोश भरा। देश की आजादी में आपकी भूमिका अद्वितीय है।
#ChandrashekharAzad
स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली, पद्मविभूषण से सम्मानित, आज़ाद हिंद फौज महिला इकाई की प्रथम कैप्टेन एवं समाजसेवी लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। आप जैसी बहादुर बेटियों पर देश को सदैव गर्व रहेगा
#LakshmiSahgal
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा
हमारे गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक,हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति,समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। सभी देशवासियों को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
#NationalFlagAdoptionDay
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारी बहुमत के साथ भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप राष्ट्रपति के रूप में गरीबों, पिछड़ों, आदिवासीयों व वंचितों लिए काम करेंगे।
#PresedentialElection#DraupadiMurmu
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता, लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, राजनीति के माध्यम से राष्ट्र और समाज की सेवा करने वाले, बिहार एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। #LaljiTandon
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नमः शिवायः॥
सावन के पवित्र महीने की प्रथम सोमवारी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं #Somvari
मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और सम्पूर्ण देशवासियों के दृढ़ संकल्प के बल पर देश ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 200 करोड़ वैक्सीनेशन के अभूतपूर्व लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
#IndiaFightsCorona#200CroreVaccinations
सिंगापुर ओपन में चीन की खिलाड़ी वांग जी यी को शिकस्त देकर अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #PVSindhu
भोजपुरी सिने स्टार और गोरखपुर से भाजपा के लोकप्रिय सांसद रवि किशन जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। #HBDRaviKishan
समाज सुधारक, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रसेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चौथे सरसंघचालक परम पूज्य प्रो० राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
#RSS