आपका प्रत्येक निर्णय, प्रत्येक कदम देश की प्रगति के लिए।
आपकी दृष्टि, राष्ट्र की शक्ति।
श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
भारत की विकास यात्रा में आपका योगदान अविस्मरणीय है।
🇮🇳 एक भारत, श्रेष्ठ भारत।
झूठे मुकद्दमे दर्ज करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज शिमला में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
जय श्री राम 🚩
हर-हर महादेव 🚩
#MLA_हमीरपुर#AshishSharma#BJPHamirpur
युवा शक्ति का सम्मान, पेपर माफिया का अंत।
धन्���वाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के आपके संकल्प के लिए। 🇮🇳
आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर द्वारा शहीदी स्मारक भरनोट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही देश रक्षा में अपनी अमूल्य सेवाएं देने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैन्य परिवारों को सम्मानित किया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
जय श्री राम 🚩
हर-हर महादेव 🚩
#MLA_हमीरपुर #AshishSharma #BJPHamirpur
#KargilVijayDiwas
आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कोटखाई के गुम्मा बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री जी ने कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए देशवासियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
आइए, हम सभी अपने वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें।
जय हिंद 🇮🇳
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब
पंजाब के शिक्षा मंत्री
झारखंड के शिक्षा मंत्री
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री
केरल के शिक्षा मंत्री
में थोड़ी भी शर्म हो तो जल्द से जल्द इस्तीफ़ा दे दें
क्या कॉकरोच आवाज उठाएंगे आंदोलन करेंगे ? या यहां के पेपर लीक अच्छे है
1962 के भारत-चीन युद्ध में अदम्य शौर्य का स्वर्णाक्षरी अध्याय ��चने वाले परमवीर चक्र अलंकृत मेजर शैतान सिंह जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण नमन। रणभूमि में धैर्य, दृढ़ता और अद्वितीय नेतृत्व का जो आदर्श उन्होंने स्थापित किया, वह सदैव राष्ट्रधर्म का आलोक बनकर हमारी चेतना में जलता रहे
झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो,
सरकारी एलान हुआ है सच बोलो,
सदन के अंदर तो झूठों की एक मंडी है,
दरवाज़े पर लिखा हुआ है सच बोलो।
#झूठ_की_सरकार#JhootKiSarkar
इस समय ठियोग–हाटकोटी मार्ग पर छैला और गुम्मा से कोटखाई की ओर NH-705 के बागड़ा पुल से गुज़रते हुए हालात देखे।
जिलाधीश शिमला के अनुसार जुब्बल–कोटखाई क्षेत्र की लगभग 90 सड़कें बंद हैं।
सरकार और प्रशासन से मेरा आग्रह है कि तुरंत इन सड़कों को बहाल किया जाए, ताकि बागवानों और आम जनता को राहत मिल सके।
लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र में जान–माल का भारी नुकसान हुआ है।
आज कोटखाई के विभिन्न स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाक़ात की।