श्री मनोहर लाल ने CET के मुद्दे पर कहा कि यह परीक्षा हर साल आयोजित करवाई जाएगी। अभी तक ग्रुप सी और डी की परीक्षा अलग-अलग कराने की योजना थी लेकिन अब साल में एक ही बार दोनों परीक्षा ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान ग्रुप सी के लिए अलग से अतिरिक्त प्रश्न पत्र दिया जाएगा।