ओढ़ा में आयोजित इनेलो-बसपा संयुक्त महासम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने डबवाली हलके से श्री अदित्य देवीलाल, रानियां से श्री अर्जुन चौटाला, और कालावाली से मास्टर गुरतेज सिंह जी की जीत पर निश्चित मुहर लगा दी है।
यह अभूतपूर्व समर्थन यह दर्शाता है कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और इन नेताओं के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित है।
हमारे खून में किसानी है और किसान हमारे लिए भगवान…
देश में पहली बार जननायक चौधरी देवीलाल जी ने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐतिहासिक कदम उठाया था और आज हम उसी राह पर चलते हुए प्रदेश के किसानों से उसी तर्ज पर वादा करते है की इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर हम पूरे देश में पहली बार प्रदेश स्तर पर कृषि बजट लाने का काम करेंगे, ताकि किसानों की जरूरतों और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो सके।
वहीं पूरे प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बनें और उनकी मेहनत का सही सम्मान हो सके। हमारा उद्देश्य हर किसान को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि का वही दौर वापिस आ सके।
मुझे कुर्सी नहीं मेरे देश का किसान खुशहाल चाहिए! सरकार द्वारा लागू इन काले कानूनों के खिलाफ मेने अपना इस्तीफा दे दिया है।
मैं विपक्ष में बैठे अन्य सभी नेताओं ओर किसान पुत्रों से निवेदन करता हूँ कि वो इस संघर्ष की लड़ाई में किसान के साथ खड़े हों ||
#FarmerProtests#किसान_आंदोलन
सैलजा जी की कांग्रेस ने जो अनदेखी की है
और जिस प्रकार से बीजेपी कांग्रेस पर दलित विरोधी बोल कर हमलावर है
जल्द ही हालात बदल जाएँगे हरियाणा में,जब तक शीर्ष नेतृत्व @RahulGandhi@kharge को पता लगेगा, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी
दलित महिला का साथ न देना कांग्रेस भारी पड़ सकता है
लिपस्टिक पाऊडर मामले को लेकर कलायत हल्के के गांव सेरधा में ढुल गोत्र के ग्रामीणों की पंचायत हुई, सांसद जयप्रकाश की कड़ी निंदा की गई और चुनाव में समर्थन ना देने की बात कही गई है
कलायत हल्के कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण
की मुश्किलें बढ सकती है
#HaryanaElections
यह एक बेहद दुखद खबर है की देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता।
हम हर संघर्ष से इस साजिश और राजनीति का जवाब देंगे।
निशब्द 🙏
#ParisOlympics2024
केंद्रीय बजट में खेलो इंडिया के माध्यम से हरियाणा को 3% और गुजरात के खिलाड़ियों को 20% बजट...
हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने सदैव खेल के विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है एवं अधिकतम पदक जीतकर देश को गर्व का अनुभव कराया है।
इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा बजट में हरियाणा के खिलाड़ियों से भेदभाव के साथ साथ प्रयाप्त समर्थन और संसाधन में अनदेखी भाजपा सरकार के हरियाणा के प्रति असली रूप को दर्शाता है।
हमें गुजरात एवं अन्य राज्यों के अधिकतम बजट से कोई द्वेष नहीं है, हम चाहते है अन्य राज्य के खिलाड़ी भी ज्यादा से ज्यादा मेडल लाकर देश का नाम रोशन करें लेकिन अधिकतम मेडल लाने वाले हमारे प्रदेश के साथ यह भेदभाव हमें मंजूर नहीं हैं।