माँ भारती के वीर सपूत, कारगिल युद्ध के महानायक, 'परमवीर चक्र' से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
मां भारती की रक्षा के लिए किया गया आपका निस्वार्थ त्याग अनंतकाल तक हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
मध्यप्रदेश के गोदामों से '86 हजार क्विंटल गेहूं हुआ चंपत'!
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में MSP पर खरीदे गए 86 हजार क्विंटल गेहूं का कोई पता नहीं है। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन मई महीने में बंद हो चुका है। लेकिन जब सरकारी रिकॉर्ड का गोदामों में उपलब्ध गेहूं से मिलान किया गया, तो सभी के होश उड़ गए। पूरे मध्यप्रदेश के सरकारी रिकॉर्ड से अचानक 86 हजार क्विंटल गेहूं गायब मिला।
सागर और जबलपुर जिलों के सरकारी गोदामों में उपलब्ध गेहूं और सरकारी रिकॉर्ड के आंकड़ों में सबसे अधिक अंतर पाया गया, जबकि ग्वालियर जिले में 250 क्विंटल गेहूं की शॉर्टेज सामने आई।
आखिर कृषि विभाग में चल क्या रहा है? पहले फर्जी किसानों और पटवारियों की मिलीभगत से गेहूं खरीदी का मामला सामने आया और अब सरकारी गोदामों से गेहूं गायब होने की घटना।
किसानों के खेतों में उतरकर खुद को किसान हितैषी बताने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, बताइए कि सरकारी गोदामों से गेहूं कहाँ गया? इसका हिसाब दीजिए।
.
.
@DrMohanYadav51@ChouhanShivraj@Aidalsinghkbjp@BJP4India@INCIndia@INCMP
#US12132
विदिशा जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अस्पताल के दरवाजे पर ही एक गर्भवती महिला की डिलीवरी हो गई, लेकिन घोर लापरवाही के कारण नवजात शिशु 25 मिनट तक फर्श पर तड़पता रहा। परिजनों का आरोप है कि मौके पर न कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई नर्स, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की जान खतरे में पड़ गई।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा की यह घटना साबित करती है कि मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग खुद गंभीर रूप से बीमार हो चुका है और पूरी तरह 'तबादला उद्योग' के भरोसे चल रहा है। जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी और स्टाफ का अमानवीय रवैया अब आम बात हो चुकी है। विज्ञापनों में 'हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाओं' का ढोंग करने वाली सरकार बताए कि एक माँ और मासूम बच्चे को जिला मुख्यालय पर यह नारकीय प्रताड़ना क्यों झेलनी पड़ी?
आखिर हर साल स्वास्थ्य बजट के नाम पर आने वाले करोड़ों रुपए किसकी जेबों में जा रहे हैं? जब अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर यह खौफनाक मंजर था, तब प्रबंधन कहाँ सोया हुआ था? नवजात को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराना ही इस बात का सबूत है कि इस सरकारी नालायकी ने एक मासूम की जान को दांव पर लगा दिया।
हम माँग करते हैं कि विदिशा जिला अस्पताल के जिम्मेदार दोषी डॉक्टरों, स्टाफ और सिविल सर्जन पर तुरंत सख़्त कार्रवाई की जाए।
मध्य प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ने वाली इस संवेदनहीन व्यवस्था को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
.
.
.
@DrMohanYadav51@ChouhanShivraj@rshuklabjp@vidishadm@INCIndia@INCMP
#US12032
On the birth anniversary of Hansa Jivraj Mehta, we honour her remarkable contribution to India's freedom struggle and her tireless advocacy for women's rights, education, and equality.
Her vision continues to inspire generations.
A distinguished freedom fighter, educationist, social reformer, and a member of the Constituent Assembly, Hansa Mehta devoted her life to advancing women’s rights, gender equality, and social justice, guided by Gandhian ideals.
Her enduring contribution to the Universal Declaration of Human Rights helped affirm the principle that all human beings are born free and equal.
Our respectful tributes to the remarkable nation builder.
कर्नाटक की ग्रेनाइट खदान में हुए दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के 5 सहित 7 मजदूरों की मौत अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा मृतकों के परिजनों को सम्मानजनक मुआवज़ा और हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
.
.
@DKShivakumar@DrMohanYadav51@prahladspatel@INCIndia@INCMP
#US12129
मध्यप्रदेश में विकास कार्यों की असल तस्वीर यही है!
जब सरकार के मंत्री विश्वास सारंग जी खुद सार्वजनिक मंच से यह कहने को मजबूर हों कि "FIR करो", क्योंकि ठेकेदार दो साल से उनकी बात तक नहीं सुन रहा, तो समझिए प्रदेश में प्रशासन और विकास कार्यों की क्या स्थिति होगी।
जब मंत्री और ठेकेदार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हों, तब सबसे बड़ी कीमत जनता चुकाती है। सड़कें, निर्माण कार्य और जनसुविधाएँ सब भगवान भरोसे हैं।
यही है भाजपा का "सुशासन मॉडल"।
.
.
@DrMohanYadav51@VishvasSarang@MPRakeshSingh@INCIndia@INCMP
#US12130
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर ज़मीन घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी BJP का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौन है।
हमने हमेशा सुना था कि नेता का ज़मीन से जुड़ा होना ज़रूरी है, लेकिन BJP ने शायद इसका मतलब ही बदल दिया।
मोहन यादव ज़मीन से तो नहीं जुड़े, लेकिन कई ज़मीनों से ज़रूर जुड़ गए।
अब सवाल यह है कि जब आरोप इतने गंभीर हैं, तो BJP की चुप्पी किस बात की है?
.
.
@PRAVEENPATHAK13@INCIndia@INCMP
#US12131
The Prime Minister has the moral responsibility to act on the Ayodhya Ram Temple donations issue. One of the reasons he became Prime Minister is the Ram Temple issue.
Now, the biggest theft has happened, and the Prime Minister is silent.
This clearly exposes the BJP's double standards. They do not believe in God; they use God for political advantage.
: Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp