माननीय शिक्षा मंत्री @mkrtiwari_bjp जी,
जिला में बैठे लिपिक और एक ही स्कूल में काबिज HM का जबतक नियमित अंतराल पर TRANSFER नहीं होगा तब तक व्यवस्था सुधरने से रहा।
शिक्षकों को सातवें वेतनमान को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से की चर्चा बोले पूरा एक्सरसाइज़ कर के उपर भेजेंगे फाइल। सुने मंत्री जी ने क्या कहा....
सातवां वेतनमान जहां आज से डेढ़ माह पहले चर्चा का विषय तक नहीं था आज पूरे बिहार में सातवें वेतनमान का मुद्दा गूंज रहा है । 30 अगस्त को वेतनमान के लिए चलाया गया डिजिटल स्टॉर्म ने बिहार के शिक्षकों का मुद्दा सातवां वेतनमान को चर्चा का केंद्र बना दिया । अब आंदोलन , प्रदर्शन लगातार इस म��द्दे को मजबूती दे रहे है। हमलोग हमेशा संघर्ष के सा��ी रहे है । चाहे आंदोलन में अपनी सहभागिता देना हो या शिक्षा विभाग तक शिक्षकों का मुद्दा पहुंचाना हो या समय समय पर ट्विटर ट्रेडिंग कर मुद्दे को जीवित रखना हो । इसमें हमेशा आपलोग का सहयोग मिलता रहा है । सातवां वेतनमान अब शिक्षकों का मुख्य मुद्दा है ...... ।
पटना के गर्दनीबाग़ में बिहार के शिक्षक 7वाँ वेतनमान के लिए पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं!
शिक्षकों के साथ अन्याय बंद होना चाहिए और उन्हें सम्मानजनक वेतनमान मिलना चाहिए-
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के 50 से अधिक शिक्षक विभिन्न जिलों से आज CL ���गाकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन में शामिल रहेंगे।
असली अग्नि परीक्षा आज से ही है जब छुट्टी समाप्त हो गई है शिक्षकों को CL लगाकर आंदोलन में आने की आवश्यकता है अगर आंदोलन को जारी रखना है तो।
मुख्य सवाल यह है कि बिहार में करीब तीन दर्जन शिक्षक संगठन है। क्या वेतनमान की लड़ाई है सिर्फ बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की या किसी एक-दो और संगठन की है।
यह लड़ाई सभी शिक्षकों की है।
जब अपने अधिका�� के लिए गर्दनीबाग में आंदोलन चल रहा है तो बिहार के यह सभी दर्जनों शिक्षक संगठन आखिर क्या कर रहे हैं कहां है, मौन क्यों हैं?
@Anish97098 @Bihartet19 @btetctet
🔥 गर्दनीबाग में संघर्ष भी जारी, साथियों की सेवा भी जारी
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव जी अभी तक गर्दनीबाग में डटे हुए हैं। शिक्षक हित और सातवें वेतनमान की मांग को लेकर हमारे साथी लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
इसी बीच, वहां रुके हु�� संघर्षरत साथियों के लिए मेडिकल किट एवं मच्छर से बचाव के लिए Odomos भी उपलब्ध कराया गया।
क्योंकि आंदोलन सिर्फ नारे लगाने का नाम नहीं है—
आंदोलन में डटे साथियों की चिंता करना और उनकी जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना भी हमारी जिम्मेदारी है।
जो साथी अपने घर-परिवार से दूर रहकर हमारे हक और सम्मान के लिए मैदान में डटे हैं, उनके साथ बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ हर कदम पर मजबूती से खड़ा है। ✊
साथी ���टे हैं, संघ खड़ा है।
संघर्ष जारी है… जब तक वेतनमान नहीं! 🔥
#सिर्फ_वेतनमान #सातवां_वेतनमान #शिक्षक_एकता #गर्दनीबाग #BRVAS #संघर्ष_जारी_है
✊ शिक्षकों का सम्मान = बिहार की प्रगति!
बिहार के लाखों शिक्षकों के अधिकारों की इस लड़ाई में अपनी आवाज़ शामिल करें। इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा Like और Re-tweet (🔁) करके गर्दनीबाग में बैठे शिक्षक साथियों का हौसला बढ़ाएं!
#7thPayForBiharTeachers#BRVAS#BiharTeachersRights
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में हमारे शिक्षक साथी आमरण अनशन पर बैठे हुए है। ये सरकार के खिलाफ कोई विरोध आंदोलन नहीं है बल्कि शिक्षक याचिकाकर्ता बनकर सातवें वेतनमान की मांग को लेकर गर्दनीबाग पहुंचे है । माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी शिक्षकों की जायज मांग ��ै सातवां वेतनमान। माननीय मंत्री जी शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान की घोषणा कर शिक्षकों को राहत दीजिए । @mkrtiwari_bjp