बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) - जिला इकाई मधेपुरा
📜 Reg. No: S000008/2026-27
✊ शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और कल्याण हेतु समर्पित।
📍 मधेपुरा, बिहार
आज पटना के गर्दनीबाग में 7वें वेतनमान, पुरानी पेंशन समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों के अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल हुआ।
जो शिक्षक पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते हैं, उन्हें अपने हक़ के लिए भूखे बैठने पर मजबूर करना सरकार की विफलता है।
अब आश्वासन नहीं—अधिकार चाहिए। शिक्षकों के संघर्ष के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
आज गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार प्रदेश शिक्षा सेवक/ तालीमी मरकज संघ के आंदोलन में शामिल होकर उनकी मांगों का समर्थन किया। पिछली बार बिहार विधानसभा में इनके लिए सम्मानजनक वेतन का मुद्दा उठाया था तब इनका वेतन बढ़कर दुगुना हुआ था लेकिन राज्यकर्मी का दर्जा इन्हें अभी तक नहीं मिला है।
नियमावली में संशोधन, शिक्षक का दर्जा, सम्मानजनक वेतनमान और अनुकम्पा का लाभ—ये उनका हक है।
जो शिक्षा सेवक वर्षों से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं, उनके भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार उनकी न्यायसंगत मांगों पर अविलंब सकारात्मक निर्णय ले।
शिक्षा सेवकों के हक और सम्मान की लड़ाई में हम मजबूती से उनके साथ हैं।
सातवें वेतनमान की मांग और गर्दनीबाग में शिक्षकों का चल रहे आमरण अनशन को लेकर बिहार शिक्षक मंच की टीम बिहार के शिक्षा मंत्री माननीय Mithilesh Kumar Tiwari ji से मुलाकात कर अवगत कराते हुए । अविलंब डेलिगेशन टीम शिक्षकों की बुलाई गई है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी के द्वारा सातवें वेतनमान के लिए आंदोलनरत साथियों का डेलिगेशन वार्ता के लिए बुलाया है।
यह संघर्ष सभी शुरू हुआ है,जब तक वेतनमान के लिए सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक यह अनवरत संघर्ष जारी रहेगा।
आप सभी से अनुरोध है धरनास्थल पर जरूर पहुंचे।
राष्ट्र निर्माताओं का आर्थिक शोषण बंद हो! BPSC और सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षकों को पूर्ण 7वें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन और भत्ते दिए जाएं।
माननीय @mkrtiwari_bjp@samrat4bjp जी, शिक्षकों का हक दिलाएं! 🚩
#7thPayForBiharTeachers#BRVAS_Madhepura
आज के प्रमुख अखबारों में प्रकाशित
राष्ट्र निर्माताओं का आर्थिक शोषण बंद हो! BPSC और सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षकों को पूर्ण 7वें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन और भत्ते दिए जाएं।
माननीय @mkrtiwari_bjp@samrat4bjp जी, शिक्षकों का हक दिलाएं! 🚩
#7thPayForBiharTeachers#BRVAS_Madhepura
आज के प्रमुख अखबारों में प्रकाशित