श्री विक्रम देशमुख ने वारासिवनी तहसील के ग्राम धानीटोला (बुदबुदा) में प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना से रेलवे ट्रैक के ऊपर फ्लाई ओवर निर्माण की माँग रखी।
@PMOIndia@AshwiniVaishnaw@drmngpsecr@narendramodi
श्री विक्रम देशमुख की पहल पर वर्तमान में वारासिवनी रेलवे स्टेशन में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हो चुका है,जिसमें प्लेटफॉर्म की ऊंचाई लगभग एक फीट उठाकर आर.सी.सी का बेस वर्क कर प्लेटफॉर्म को समतल किया जा रहा है।
@narendramodi@AshwiniVaishnaw@secrail
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि जनपद खैरलाँजी के ग्राम घुबड़गोंदी निवासी श्री भैरव प्रसाद भगत के पुत्र चि. संकेत के आशीर्वाद समारोह में उपस्थित हुए।विवाह स्थल पर ग्राम भंडारबोड़ी,कचेखनी,झरिया,भाजियादंड के मित्रों से आत्मीय भेंट हुई।
वारासिवनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित श्री सुरेश्वर प्रसाद मिश्रा जी का निधन द्रवित करने वाला है।आप पूर्व विधायक वारासिवनी श्री के.डी.देशमुख जी के बाल सखा और जानता दल के समय से साथी थे।
वारासिवनी के ग्राम झालीवाड़ा निवासी श्री बाबूलाल पिता स्व.गोसाराम शरणागत,कुछ वर्षों से लकवा ग्रस्त होने के बाद से 40% विकलांग हो गए थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम देशमुख द्वारा तत्काल जिला विकलांग एवं पुनर्वास केंद्र से संपर्क कर,बाबूलाल जी को ट्राइसाइकिल देने की माँग रखी।
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि ग्राम बनियाटोला (कायदी) में रिटायर्ड वन विभाग कर्मचारी स्वर्गीय श्री सी.एल कावरे जी की पुण्य स्मरण में सम्मिलित हुए।आपने और आपके परिवार ने श्री विक्रम के वर्ष 2010 के जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्र 11 में अभूतपूर्व सहयोग और आशीर्वाद दिया था।
गत रात्रि ग्राम झालीवाड़ा,ग्राम सिकंदरा और वारासिवनी नगर के वार्ड न ६ में आत्मीय जनों के परिवार में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएँ दी।
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि जनपद वारासिवनी के ग्राम भद्रीटोला (मँगेझरी) में आदिवासी साथी श्री होलीराम भलावी के पुत्र चि.हितेश के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए।श्री भलावी से वर्ष 2010 जिला पंचायत चुनाव के समय से आत्मीय संबंध रहे हैं।
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि जनपद वारासिवनी के ग्राम शेरपार में श्री मोहन सिंह पारधी की पुत्री सौभाग्यकांक्षी वैष्णवी के चिरंजीव मयूर पटले के साथ हुए विवाह समारोह में उपस्थित हुए। श्री मोहन सिंह पारधी, पूर्व विधायक वारासिवनी श्री के.डी.देशमुख के जनता दल के समय के साथी रहे हैं।
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि जनपद वारासिवनी के ग्राम सिर्रा में श्री टेकचंद आड़े की नातिन के विवाह में साथियों के साथ सम्मिलित हुए।श्री आड़े पूर्व विधायक वारासिवनी श्री के डी देशमुख जी के जनता दल के समय के साथी रहे हैं।
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि जनपद वारासिवनी के ग्राम रमरमा में साथी श्री प्रकाश छिपेश्वर की पुत्री के विवाह समारोह में उपस्थित हुए,साथ ही वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि जनपद कटंगी के ग्राम कन्हड़गाँव (तिरोड़ी) में श्री लीलाधर नानहे की पुत्री के विवाह में सम्मिलित हुए।श्री नानहे पूर्व विधायक कटंगी श्री K.D.Deshmukh जी के वर्ष 2003 से आत्मीय साथी हैं।
श्री विक्रम देशमुख गत रात्रि जनपद वारासिवनी के ग्राम अंसेरा में स्वर्गीय श्री सीताराम तहेकार के पोते चि. विजय महेश तहेकर के आशीर्वाद समारोह में उपस्थित हुए।स्वर्गीय श्री तहेकार पूर्व विधायक वारासिवनी के.डी देशमुख जी के जनता दल के समय से साथी थे।