आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं की विजय है।
पिछले 4,399 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा सेवा, सुशासन, संकल्प और समर्पण का अनुपम उदाहरण रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विकास और विरासत, आधुनिकता और संस्कृति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व के बीच एक अद्भुत संतुलन स्थापित किया है। आज भारत विश्व मंच पर पहले से अधिक आत्मविश्वास, सामर्थ्य और सम्मान के साथ खड़ा है।
इन वर्षों में देश ने गरीब कल्याण की अनेक ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतरते देखा। करोड़ों परिवारों को आवास, शौचालय, बिजली, गैस, स्वास्थ्य सुरक्षा और निःशुल्क राशन जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हुईं। महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर प्रदान करने, किसानों की आय बढ़ाने तथा वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढाँचे के तीव्र विकास, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, अंतरिक्ष विज्ञान की नई उपलब्धियों और वैश्विक कूटनीति में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। आज का भारत केवल अपने भविष्य के सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार करने का सामर्थ्य भी रखता है।
यह कालखंड ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को चरितार्थ करने वाला युग रहा है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ता राष्ट्र, प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली का सजीव प्रमाण है।
भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
#LongestServingElectedPMModi
India’s growth momentum remains strong!
GDP growth rate of 7.7% in FY 2025-26 and 7.8% in Q4 of FY 2025-26 reflect the inherent strength of our economy, the success of reforms and the hard work of 140 crore Indians.
We shall leave no stone unturned to further ‘Ease of Living,’ ‘Ease of Doing Business’ and increase opportunities for our youth.
प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीज़ल बचाने, सोना न ख़रीदने, विदेश यात्रा पर न जाने की अपील की है। इन पर पाबंदी नहीं लगाई है। आपको कोई नहीं रोक रहा कि आप अपना घर गिरवी रख सोना ख़रीदें, लोन लेकर विदेश यात्रा करें और अपनी गाड़ी का इंजन चौबीसों घंटों चालू रखें।
भारत–अमेरिका व्यापार समझौता: किसान हित सर्वोपरि, भारत को व्यापक लाभ! 🇮🇳🌾
भारत–अमेरिका के बीच हुआ यह व्यापार समझौता एक संतुलित, दूरदर्शी और किसान-हितैषी निर्णय है, जिसमें देश के अन्नदाता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यह समझौता न केवल किसानों की आय, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि भारत के निर्यात और रोज़गार सृजन को भी नई गति देता है।
🔸 कृषि क्षेत्र को पूरा संरक्षण: समझौते में भारत ने अपने किसानों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। केले, आम, साइट्रस फल, बेरी आदि जैसी संवेदनशील फसलें पूरी तरह सुरक्षित रखी गईं हैं, किसी भी तरह की रियायत नहीं दी गई।
🔸 डेयरी क्षेत्र 100% सुरक्षित: भारत ने अपना पारंपरिक रुख बरकरार रखा है, डेयरी सेक्टर पर कोई बाज़ार खुलापन नहीं। इससे करोड़ों छोटे डेयरी किसानों और सहकारी मॉडल को मजबूत संरक्षण मिला।
🔸 सब्ज़ियों पर कोई रियायत नहीं: प्याज़, मशरूम, लहसुन, आलू, मटर, चना, सेम जैसी प्रमुख सब्ज़ियाँ पूरी तरह सुरक्षित। इससे किसानों की आय और बाज़ार स्थिरता सुनिश्चित रहती है।
🔸 अनाज व दालों की पूरी सुरक्षा: गेहूं, चावल, मक्का सहित किसी भी अनाज या दाल पर कोई टैरिफ कटौती/कोटा नहीं। काबुली चना, मटर, दालें और अन्य मुख्य फसलें भारत की खाद्य सुरक्षा ढांचे के तहत सुरक्षित।
🔸 फलों व कंद फसलों के किसानों को मदद: साइट्रस फल (संतरा, मंदारिन, क्लीमेंटाइन) और शकरकंद जैसी फसलों को पूरी सुरक्षा मिली, लाखों बागवानों को स्थिर आय का भरोसा।
🔸 भारतीय कृषि निर्यातकों के लिए बड़ा लाभ : भारत-अमेरिका दोनों देश प्रमाणन, टेस्टिंग और मानकों को सरल बनाकर गैर-टैरिफ बाधाएं कम करेंगे। इससे ऑर्गेनिक, प्रोसेस्ड फूड और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्यात में तेजी आएगी।
🔸 ग्रामीण MSMEs को मजबूती: कृषि संरक्षण के साथ-साथ भारत को उद्योग क्षेत्रों (टेक्सटाइल, फुटवियर, केमिकल, मशीनरी आदि) में बड़ा बाज़ार लाभ मिला। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड-चेन व कारीगरी से जुड़े MSMEs को नए रोज़गार मिलेंगे।
🔸 संतुलित समझौता, भारत के निर्यात को बड़ा फायदा: भारत को 18% की रियायती पारस्परिक टैरिफ दर से लाभ मिलेगा। जबकि किसानों पर किसी भी विदेशी प्रतिस्पर्धा का अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। यह समझौता पूरी तरह किसान-हितैषी है।
#IndiaUSJointStatement
सदानंद मास्टर जी ने कल राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान केरल में संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दशकों से हो रही हिंसा का जो दृश्य दिखाया, उसे देख कर हर इंसान का दिल पसीज जाएगा। जिस अमानवीय पीड़ा और अत्याचार को सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, उसे भाजपा और संघ के कार्यकर्ता केरल में दशकों से झेल रहे हैं।
विचारधारा अलग होने या विचारों की सहमति न होने पर किसी के पैर काट देना, किसी की जान ले लेना, ऐसी क्रूर विचारधारा के खिलाफ भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किया है, उसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता।
लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को यह संघर्ष और त्याग अवश्य देखना चाहिए।
साथ ही, Freedom of Speech और असहिष्णुता की झूठी दुहाई देने वालों को भी सदानंद मास्टर जी का यह भाषण सुनना चाहिए। शायद वे सदानंद जी और उनके जैसे असंख्य लोगों के संघर्ष को समझ पाएँ।
ब्रिटेन, यूएई, यूरोपियन यूनियन के बाद अब भारत के सबसे बड़े आर्थिक साझेदार और भारतीय निर्यात के लिये सबसे बड़े गंतव्य देश USA के साथ जो हमारी ट्रेड डील हुई है, वह 140 करोड़ भारतवासियों के लिए अनेक संभावनाओं के द्वार खोलने वाली एक बहुत सकारात्मक पहल है।
यह प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दूरदर्शिता, परिपक्वता और अमेरिकी @POTUS राष्ट्रपति @realDonaldTrump जी के साथ उनकी व्यक्तिगत निकटता के आधार पर ही संभव हो सका है।
यह सभी भारतीयों के लिए अर्थव्यवस्था को एक नए स्वरूप में आगे बढ़ाने जा रही है।
इससे भारत की कृषि व डेयरी क्षेत्र के हितों का संरक्षण करते हुए मैनुफैक्चरिंग व सेवा क्षेत्र में भारत में अनेक प्रकार के नए रोजगार सृजित होंगे।
जो लोग यह कहते हैं कि टैरिफ़ को कम करने की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों की, तो मुझे आश्चर्य होता है कि जो लोग नेता प्रतिपक्ष हैं और जो दिवास्वप्न संजोए बैठे हैं कि वो देश का नेतृत्व कर सकते हैं कि उन्हें यह भी नहीं पता कि टैरिफ़ दूसरे देश का अंदरूनी टैक्स है।
इसका हिंदी में शब्द होता है तटकर अर्थात जिस देश के तट पर उत्पाद पहुँचता है वही देश कर लगायेगा।
तो मानी बात है यदि कर जो कि उस देश का आंतरिक कर है उसे वहीं कि सरकार लगाएगी और वहीं कि सरकार घटायेगी ।
जैसे भारत में एक्साइज़ ड्यूटी भारत की सरकार बढ़ाएगी तो कम करने की घोषणा भी भारत की ही सरकार करेगी किसी दूसरे देश की सरकार नहीं कर सकती।
इतनी सामान्य बुद्धि व सामान्य ज्ञान जिन लोगों में न हों उनसे भारत के हित के इस व्यापक व्यापारिक समझौते की बारीकियों को समझने की अपेक्षा नहीं की जा सकती,
अतः उनका अनर्गल प्रलाप सहज और स्वाभाविक है
#IndiaUSTradeDeal
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
When two large economies and the world’s largest democracies work together, it benefits our people and unlocks immense opportunities for mutually beneficial cooperation.
President Trump’s leadership is vital for global peace, stability, and prosperity. India fully supports his efforts for peace.
I look forward to working closely with him to take our partnership to unprecedented heights.
@POTUS@realDonaldTrump
ये हैं मेरे दोनों पैर। आज जो लोग लोकतंत्र का ढोल पीट रहे हैं, वही CPM के गुंडे हैं जिन्होंने 31 साल पहले मेरे पैर काट दिए थे।”
राज्यसभा सांसद सदानंद मास्टर जी का करारा तमाचा लोकतंत्र के नकली ठेकेदारों पर
From My interview with four journalists @news24tvchannel
जर्सी गाय को माता मानने की मानसिक दासता में आकंठ डूबे हुए क्लिप कटवा गैंग के समस्त भद्र एवं अभद्र पुरुषों व शालीन एवं कर्कशा स्त्रियों की कुंठित मानसिकता पर कुठाराघात हेतु समर्पित, यह वास्तविक पूर्ण वीडियो।
जिसमें चाचा जी के बीफ़ खाने के आधिकारिक रिकॉर्ड से लेकर मिथुन पशु के गाय या भैंस न होने, शाकाहार के बढ़ते प्रभाव व गौमूत्र के आधिकारिक पेटेंट की नंबर तक और
सबसे प्रमुख बात कि क्लिप कटवा गैंग की शरारत की पूर्व भविष्यवाणी है ।
सुधी जन स्व विवेक से निर्णय लें
भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही श्री अयोध्या नगरी में आज प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति मिली और वेदना को विराम मिला।
हमारी तीन पीढ़ियों की साधना और संघर्ष, पूज्य साधु-संत गण के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है कि आज हम इस पावन पल के साक्षी बन रहे हैं।
आज प्रत्येक रामभक्त के हृदय में संतोष है।
सियावर रामचन्द्र भगवान की जय!
मेरी कामना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम की प्रेरणा हर देशवासी के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को और प्रगाढ़ करे, जो समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त आधार भी बने।
जय सियाराम!
अयोध्या जी की पावन धरा पर आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई जा रही है। ये वर्षगांठ हमारी आस्था और संस्कारों का एक दिव्य उत्सव है। इस पावन-पुनीत अवसर पर देश-विदेश के सभी रामभक्तों की ओर से प्रभु श्री राम के चरणों में मेरा कोटि-कोटि नमन और वंदन! समस्त देशवासियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।
भगवान श्री राम की असीम कृपा और आशीर्वाद से असंख्य रामभक्तों का पांच सदियों का संकल्प साकार हुआ है। आज रामलला अपने भव्य धाम में पुन: विराजित हैं और इस वर्ष अयोध्या की धर्म ध्वजा, रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी की साक्षी बन रही है। ये मेरा सौभाग्य है कि पिछले महीने मुझे इस ध्वजा की पुण्य स्थापना का सुअवसर मिला।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमारे देश की महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों और अमूल्य विरासत को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है। आज सुशासन दिवस पर लखनऊ में इसका लोकार्पण कर अपार गौरव और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।
देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां वाजपेयी जी के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
https://t.co/hUZhqgBzOe
Ethiopia conferring its highest national honour, the Nishan of Ethiopia, on PM Shri @narendramodi ji is a moment of great pride for India.
Becoming the first global Head of State or Government to receive this honour reflects the growing respect for India’s leadership and its rising stature on the world stage.