शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशील नेतृत्व एवं सकारात्मक संवाद का सुखद परिणाम।
माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी के साथ हुई सार्थक वार्ता एवं बनी सहमति के अनुरूप वर्ष 2026-27 के शिविरा पंचांग में संशोधन आदेश हुआ जारी।
✅ ग्रीष्मावकाश 35 दिन से बढ़ाकर 43 दिन।
✅ संस्था प्रधान द्वारा अधिकृत अवकाश 1 दिन से बढ़ाकर पुन: किया गया 2 दिन।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा,) शिक्षकों के हितों की रक्षा, संवाद आधारित समाधान और सकारात्मक सहयोग के लिए माननीय शिक्षा मंत्री महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
शिक्षक हित,संगठन शक्ति, सकारात्मक संवाद।
@madandilawar@rajeduofficial@ABRSM14121993
#ABRSM
#शिक्षकहित #RajasthanTeachers #शिविरापंचांग
#मदनदिलावर
#TeacherWelfare #RajasthanEducation
पीएम श्री डेपुटेशन वेकेंसी 🙌🙏
1. प्राचार्य
प्राचार्य पद पर 05 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
संस्था प्रधान के रूप में कक्षा 10 एवं 12 का लगातार 05 वर्षों तक (2025–26 सहित)
100% वार्षिक परीक्षा परिणाम।
2. उप-प्राचार्य
वर्तमान में उप-प्राचार्य पद पर कार्यरत होना आवश्यक।
व्याख्याता पद पर संबंधित विषय का 07 वर्ष का अनुभव।
कक्षा 12 का लगातार 05 वर्षों तक (2025–26 सहित)
100% परिणाम।
3. प्राध्यापक (विभिन्न विषय)
संबंधित विषय में 05 वर्ष का अध्यापन अनुभव।
कक्षा 12 का लगातार 05 वर्षों तक (2025–26 सहित)
100% परिणाम।
4. वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय)
संबंधित विषय में 05 वर्ष का अध्यापन अनुभव।
कक्षा 10 का लगातार 05 वर्षों तक (2025–26 सहित)
100% परिणाम।
5. वरिष्ठ / बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक
राजकीय विद्यालय में लगातार 03 वर्ष का अनुभव।
6. अध्यापक लेवल-2 (विभिन्न विषय)
संबंधित विषय में 05 वर्ष का अनुभव।
कक्षा 08 के विद्यार्थियों का 05 वर्षों तक (2025–26 सहित)
100% परिणाम (ग्रेड A एवं B)।
7. अध्यापक लेवल-1
05 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
कक्षा 05 के विद्यार्थियों का 05 वर्षों तक (2025–26 सहित)
100% परिणाम (ग्रेड A एवं B)।
8. वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक / शारीरिक शिक्षा अध्यापक
राजकीय विद्यालय में लगातार 05 वर्ष का अनुभव।
9. पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II
राजकीय विद्यालय में लगातार 03 वर्ष का अनुभव।
10. पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-I
राजकीय विद्यालय में लगातार 05 वर्ष का अनुभव।
11. वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक / प्रयोगशाला सहायक
राजकीय विद्यालय में लगातार 05 वर्ष का अनुभव।
✴️शिक्षक हितों के लिए महासंघ का बड़ा कदम✴️
✳️धैर्य से होगा समस्याओं का समाधान✳️
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
गुरुवार को संगठन के प्रदेश शिष्टमंडल ने उच्चाधिकारियों के साथ शिविरा पंचांग 2026-27 की विसंगतियों एवं अन्य विषयों को लेकर सार्थक संवाद किया।
*📢 *प्रमुख मांगें जिन पर हुई चर्चा*
☀️ ग्रीष्मावकाश: भीषण गर्मी को देखते हुए 17 मई से 30 जून तक का अवकाश यथावत रखा जाए।
⏰ समय परिवर्तन: होली एवं दिवाली के तुरंत बाद मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव हो।
🏫 संस्था प्रधान शक्ति के अनुसार स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार पुनः 2 दिन किया जाए।
⚖️ तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी हेतु माननीय न्यायालय में सरकार द्वारा प्रभावी पैरवी की जाए।
🔄 डीपीसी के बाद शिक्षकों के बकाया पदस्थापन के लिए सुगम मार्ग निकाला जाए।
*संगठन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध है।*
🤝शिक्षक एकता - जिंदाबाद !
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान
विधायक जी के नाम से मशहूर जाने माने न्यूज़ एंकर @Abhinav_Pan जी से आज जोधपुर में मिलना हुआ और शानदार चर्चा हुई।पांडे जी आपका आम लोगों से मिलने का आपका सरल हुनर दिल छुने वाला है सर
जब व्यक्ति आमने सामने मिलते है तो पता जलता है कोई कितना ऊर्जावान है।आप से मिलकर बहुत ऊर्जा मिलती हैं
एक महत्वपूर्ण पहल है; जिससे विद्यार्थियों को समय पर आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में लाभ मिलेगा।
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
https://t.co/X292vwSnuW
पर देख सकेंगे।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ!
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा-10 का परीक्षा परिणाम आज, दिनांक 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा।
साथ ही, कक्षा-5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम भी कक्षा-10 के साथ घोषित किए जाएँगे।
इस वर्ष बोर्ड द्वारा मार्च माह में ही परिणाम जारी किया जाना
खेजड़ी बचाने की इससे ज्यादा ललक क्या हो सकती हैं..??
📍300 किलोमीटर पैदल यात्रा करके विश्नोई नर नारी बीकानेर महापड़ाव में पहुंच रहे हैं...
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव
माननीय शिक्षामंत्री @madandilawar जी राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ @RESMA_7 आपसे विनम्र आग्रह करता है कि RPSC 1st Grade Teacher भर्ती–2024 का Final Result शीघ्र जारी कराने हेतु संबंधित आयोग को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिल सके
@Dadarwal7
संगठन के योद्धाओं को बधाई 🎉
शिक्षक महासंघ @RESMA_7 के निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी के निम्नांकित पद पर मनोनयन किया जाता है :-
प्रदेश महामंत्री @SKT_Choudhary
प्रदेश प्रवक्ता @AslamChopdar11
प्रदेश उपाध्यक्ष @mahibishnoe
प्रदेश कोषाध्यक्ष @maheshrudransh
आपको शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संगठन को पूर्ण विश्वास है कि आप राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के निर्धारित उद्देश्यो की पूर्ति के लिए संघ के विधान अनुसार कार्य करेंगे ।
इच्छुक शिक्षक साथी अपना आवेदन दे सकते हैं संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए...
@Dadarwal7@JATbera1
शिक्षक हितों की लड़ाई को मजबूती देने वाले संघर्षशील साथी महेंद्र जी बिश्नोई को राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ @RESMA_7 का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में शिक्षक आवाज़ और बुलंद होगी ✊
@mahibishnoe
आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (@CeoRajasthan) श्रीमान नवीन महाजन से मुलाकात कर उन्हें शिक्षक संघ का ज्ञापन सौंपा।
महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि ज्ञापन में शिक्षक बीएलओ मुकेश जांगिड़ के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।
वर्तमान में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे शिक्षकों (बीएलओ) पर बनाए जा रहे अनावश्यक दबाव को समाप्त करने तथा इस कार्य की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा अन्य अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित करने की बात भी कही।
प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री महेंद्र लखारा, अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिंदल तथा संयुक्त मंत्री नोरंग सहाय सम्मिलित थे।