लोकतंत्र के इस मंदिर में हम सब ने हरियाणा की 15वीं विधानसभा के लिए श्री @HarvinderKalyan जी आपको सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना है इसके लिए मैं आपको अपनी ओर से समूचे सदन की ओर से तथा भाजपा की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
मेरा विश्वास है कि आप अपने विस्तृत अनुभव,अनूठी कार्यशैली और नम्रता तथा विवेक जैसे आपके अद्भुत व्यक्तित्व के अनेक गुणों से अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री @NayabSainiBJP जी को हार्दिक बधाई देता हूँ।
मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा में जनकल्याण व सुशासन का जो नया कीर्तिमान स्थापित किया है, मुझे विश्वास है कि नायब सैनी जी इसे और गति देंगे। भाजपा की सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर किसानों, महिलाओं, युवाओं व गरीबों के सशक्तीकरण के साथ-साथ हरियाणा को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाने का कार्य ऐसे ही जारी रखेगी।
Shri Ratan Tata Ji was a visionary business leader, a compassionate soul and an extraordinary human being. He provided stable leadership to one of India’s oldest and most prestigious business houses. At the same time, his contribution went far beyond the boardroom. He endeared himself to several people thanks to his humility, kindness and an unwavering commitment to making our society better.
आप एक प्रतिष्ठित,ईमानदार,
भरोसेमंद अच्छी परवरिश करने और
स्वच्छ जीवन देने वाले शिष्यों को
सभ्य प्रेरणा देनें वाले व्यक्ति हो गुरु @Rkrajound जी, मेरी अपील भाई @RahulGandhi जी से @BajrangPunia व @Phogat_Vinesh के साथ आपको भी टिकट देकर अलंकृत करें, आपके कार्य भी अविस्मरणीय है
@duggal_saurabh@Rkrajound Bhai @RahulGandhi Undoubtedly @Rkrajound holds a large fan following among 36 brethern and has an immaculate image in Haryana. Being a youth icon he can surely fetch win to the @INCIndia party from Pundri and Kalayat as these two have large number of supporters of my family.
प्रिय @RahulGandhi जी,
मैं, राजेश कुमार राजौंद हरियाणा के कलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजौंद गांव (कैथल जिला) का रहने वाला हूँ व मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज प्रशिक्षक हूँ। मैं एक साधारण गाँव की पृष्ठभूमि से आता हूँ। मेरे पिता एक पूर्व सैनिक थे जिन्होंने अपने समय में 1965 और 1971 की लड़ाइयाँ लड़ी हैं। जिन्होंने ऑप्रेशन क्यूक्टस लीली और बैटल एक्स में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए मेरे पिता जी को भारतीय सेना द्वारा निम्नलिखित मेडलों से सम्मानित किया गया- रक्षा सेवा मेडल, द समर सेवा स्टार मेडल, पूर्वी स्टार मेडल, द संग्राम मेडल, जनर्ल सर्विस मेडल, 25वां इंडिपेडेंस एनीवर्सरी मेडल। उन्होंने सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने गांव में एक साधारण किसान के रूप जीवनयापन किया। मैंने अपने पिता जी के जीवन से प्रेरित होकर परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के उत्थान के साधन के रूप में मुक्केबाजी को चुना। पारिवारिक गरीबी के चक्र को तोड़ने के लिए खेल को एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में पहचानते हुए, मैंने अपने छोटे भाइयों और चचेरे भाइयों को मुक्केबाजी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। आज, दो बार के ओलंपियन- अर्जुन व भीम अवार्डी मनोज कुमार सहित सभी भाई खेल की बदौलत सभ्य सम्मानित जीवन-यापन कर रहे हैं।
यदि मुझे @INCIndia पार्टी टिकट देती है और मुझे अपने क्षेत्र का विधायक बनने का अवसर प्राप्त होता है, तो मैं निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगा क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार, कृषि और किसानी में सुधार और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाऊंगा, ताकि सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें - राजेश कुमार राजौंद
हरियाणा प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए हमने यह निर्णय कर लिया है कि जितने यूनिट बिजली खर्च होगी उतना ही बिल आएगा।
हमने मंथली मिनिमम चार्ज (MMC) को समाप्त कर दिया है।
आदरणीय महामहिम @rashtrapatibhvn जी के मार्गदर्शन और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मिलित होकर अभिभूत हूँ। जनसेवा की इस नई भूमिका के लिए संगठन और केंद्रीय नेतृत्व का आभार।
संगठन के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरु हुई जनसेवा की यह यात्रा, संगठन एवं पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आज इस पड़ाव पर पहुंची है। इस नई यात्रा में सदैव पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में NDA का तीसरा कार्यकाल निश्चित तौर पर विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करेगा एवं आने वाला समय भारत की नई उपलब्धियों का साक्षी होगा।