आज प्रातः 11:00 बजे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश के नागरिकों से संवाद करेंगे।
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के इस विचार-यज्ञ का हिस्सा अवश्य बनें।
#MannKiBaat
उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने का भी सुअवसर मिलेगा।
https://t.co/WBXO71xpiU
आज दोपहर में अमरकंटक के दक्षिण तट पर प्रज्वलित धूना जी पर भोग अर्पित किया ।कपिला संगम पर यह धूना परम पूज्य श्री श्रीबाबाश्री जी ने प्रथम परिक्रमा में प्रज्ज्वलित किया था ।
प्रदेश को अपनी श्रम शक्ति पर गर्व है। श्रमिक व श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश में संचालित "मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना" को निरन्तर रखा गया है।
- वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा
#MPBudget2026#ViksitMPKaBudget
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘GYAN’ विज़न को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत ₹4,38,317 करोड़ का यह बजट ‘GYANII’ — गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री — के समन्वित सशक्तिकरण का सशक्त रोडमैप है। यह बजट केवल वित्तीय प्रावधान नहीं, बल्कि प्रदेश के हर वर्ग के विश्वास और भविष्य की मजबूत नींव है।
मा. मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा मा. उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी के कुशल वित्तीय प्रबंधन में प्रस्तुत यह बजट मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, प्रगतिशील और समावेशी विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर करने का दृढ़ संकल्प दर्शाता है।
ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तीकरण और श्रमिक कल्याण पर विशेष बल इस बजट की आत्मा है। गाँवों के आधारभूत ढाँचे के सुदृढ़ीकरण, स्थानीय रोजगार सृजन, कौशल उन्नयन तथा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को नई गति देने वाले प्रावधान न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।
यह बजट आँकड़ों का संकलन मात्र नहीं, बल्कि विकसित मध्यप्रदेश की स्पष्ट दिशा, सुदृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत दस्तावेज है।
#MPBudget2026 | #ViksitMPKaBudget
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों का सपना हुआ साकार।
-----
▫️ 𝟒𝟗.𝟒𝟒 लाख ग्रामीण परिवारों को आवास स्वीकृत
▫️ 𝟒𝟎.𝟖𝟐 लाख आवास पूर्ण
▫️ 𝟕.𝟑𝟒 लाख घर महिलाओं के नाम
▫️ 𝟑𝟓,𝟎𝟎𝟎 से अधिक भूमिहीन परिवारों को सहायता
आज 15 जनवरी, 'भारतीय सेना दिवस' के गौरवशाली अवसर पर माँ भारती की सीमाओं के सजग प्रहरियों, वीर सैनिकों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह दिन हमें थल सेना के प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा जी के नेतृत्व और हमारे जांबाज सैनिकों के उस शौर्य की याद दिलाता है, जिसके कारण आज हम सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करते हैं।
देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले सभी वीर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
जय हिंद! जय जवान!
LIVE | जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा 7,227 श्रमिक परिवारों के हित में ₹160 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि के अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता
https://t.co/qwlmQ0xHFj
आज मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना “संबल “के ७ वें क्लिक में ७२२७ श्रमिकों को १६० करोड़ रूपए माननीय मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक से भेजे हैं ।श्रम मंत्रालय मुख्यमंत्री जी का आभारी है जिन्होंने पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया कर ,श्रमिकों को शीघ्र सहायता प्रदान करने का कार्य किया है ।@DrMohanYadav51@mpbocw
आज माँ नर्मदा के उत्तर तट पर माँ जयंती माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा ।ओंकारेश्वर से पुनासा बाँध के बीच यह जंगल क्षेत्र “लक्कड़ कोट की झाड़ी “कही जाती है जो अत्यंत दुर्गम क्षेत्र है ।यहाँ पीने के लिए जल और छाया दोनों न मिलने से ,कठिनाई भरी यात्रा होती है ।मुझे भी परिक्रमा के दौरान इस कष्ट का सपरिवार अनुभव मिला है ।आज उन्ही कष्टों को कम करने परिक्रमावासियों की सेवा में रत आदरणीय रामदास जी त्यागी गुरूकृपा से कुछ निर्माण की शुरुआत कर रहे हैं उनके आमंत्रण पर पामाखेड़ी जा रहा हूँ ।@patel_pushplata
आजादी के आंदोलन में राष्ट्रीय एकता का स्वर बनने वाला गीत 'वन्दे मातरम्' आत्मनिर्भर व विकसित भारत की प्रेरणा बन रहा है। बंकिम बाबू द्वारा लिखित इस अमर गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यसभा में चर्चा से लाइव… https://t.co/CBUHXQf0Oc